Breaking

Friday, January 18, 2019

पुलिस विभाग में फि‍र सर्जरी, 20 IPS अफसरों के तबादले, 8 SP बदले- सूची देखें


भोपाल। राज्य सरकार ने गुरुवार को 20 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। एसटीएफ में एडीजी एसडब्ल्यू नकवी को एडीजी प्रशासन बनाया गया है। वहीं अनुराधा शंकर को एडीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
भोपाल डीआईजी (अरबन) धर्मेंद्र सिंह चौधरी को हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उनकी जगह बालाघाट रेंज के डीआईजी इरशाद वली को भोपाल लाया गया है। इसके साथ ही 8 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।
वहीं, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी संदीप भूरिया को सहायक परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वे भौंरी स्थित पुलिस अकादमी में एएसपी के तौर पर पदस्थ थे।