Breaking

Wednesday, January 16, 2019

अभिनेत्री श्रीदेवी के रोल में नजर आईं प्रिया प्रकाश, दिखाया गया मौत का सीन, बोनी ने भेजा नोटिस

मुंबई। नेशनल क्रश रह चुकीं प्रिया प्रकाश वारियर की आगामी डेब्यू फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ का ट्रेलर रिलीज किया गया । फिल्म के नाम से तो लग रहा है कि ये फिल्म श्रीदेवी की जिंदगी पर आधारित है । वहीं ट्रेलर भी इसी ओर इशारा कर रहा है। प्रिया फिल्म में सुपरस्टार श्रीदेवी का रोल निभा रही हैं । ट्रेलर में दिखाया गया कि कैसे वो स्टार बनीं और फिर एक बाथ टब में उनकी लाश मिली ।  ट्रेलर रिलीज के बाद ये फिल्म विवादों में फंस गई है ।
लीगल नोटिस भेजा-
इस मामले में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने इस फ‍िल्‍म के प्रोड्यूसर्स को लीगल नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि श्रीदेवी पर इस फ‍िल्‍म को उनके परिवार की बिना अनुमति के बनाया गया है। वहीं प्र‍िया प्रकाश ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि वो इस तरह के विवाद के लिए पहले से तैयार थीं क्‍योंकि उनकी पहली फ‍िल्‍म को भी लोगों ने सुप्रीम कोर्ट तक घसीटा था।
हालांकि प्र‍िया प्रकाश ने एक इंटरव्‍यू में इतना जरूर कहा कि फ‍िल्‍म की रिलीज से सब साफ हो जाएगा कि फ‍िल्‍म किस विषय पर बनी है लेकिन इतना है कि मैं सुपरस्टार श्रीदेवी का किरदार निभा रही हूं।फिल्म में प्रिया के अलावा अभिनेता प्रियांशु चटर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत माम्बुली हैं।