Breaking

Wednesday, January 16, 2019

BSP लोकसभा प्रत्याशियों की फर्जी सूची जारी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज, इन सीटों पर प्रत्याशियों के थे फर्जी नाम

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशियों की फर्जी सूची जारी करने वाले के खिलाफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर. एस. कुशवाहा ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। कुशवाहा ने बताया कि लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 468, 469, 470, 471, 74 और आईटी अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
कुशवाहा ने बताया कि फर्जी साइन कर सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों की सूची पोस्ट की गई थी। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बसपा प्रत्याशियों की जो सूची जारी की गई है, उसमें सहारनपुर सीट से खुद मायावती चुनाव लड़ने जा रही हैं। 
अतीक अहमद को मुरादाबाद, याकूब कुरैशी को मेरठ और मुख्तार अंसारी को घोसी से टिकट दिया गया है, जबकि गाजियाबाद, बुलंदशहर, हाथरस और आगरा जैसी सीटें भी बसपा के ही पास हैं। हालांकि, बसपा ने इस सूची का खंडन कर दिया है।