Breaking

Thursday, January 24, 2019

खुशखबरी! SBI के ग्राहकों को पहली बार मिला ये अधिकार, खुद बनाएं अपने ATM के नियम

दिल्ली। SBI ने अपने ग्राहकों पहली बार ऐसा अधिकार दिया है, जिसके तहत आप अपने डेबिट कार्ड के लिए खुद नियम तय कर सकते हैं. देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों को बेहतर सर्विस मुहैया कराने को तत्पर है. इस कड़ी SBI ने अपने ग्राहकों पहली बार ऐसा अधिकार दिया है, जिसके तहत आप अपने डेबिट कार्ड के लिए खुद नियम तय कर सकते हैं. इस अधिकार का इस्तेमाल ग्राहक YONOSBI ऐप के जरिए कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में... (ये भी पढ़ें: SBI ग्राहक ध्यान दें! बैंक खाते में नए तरीके से हो रही पैसों की चोरी...)
क्या दिया अधिकार-
SBI ट्वीट के मुताबिक, यह आपका डेबिट कार्ड है, तो हम नियम क्यों तय करें? SBI आपको ये अधिकार देता है कि आप अपना डेबिट कार्ड के इस्तेमाल को खुद मैनेज करें और YONOSBI ऐप पर खुद कार्ड की लिमिट तय करें.
कैसे तय करें लिमिट-
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में YONOSBI ऐप डाउनलोड करना होगा. डाइनलोड करने के बाद YONO में लॉगिन करें, फिर मेनू से सर्विस रिक्योस्ट सेलेक्ट करें. उसके बाद ATM/डेबिट कार्ड को सेलेक्ट करने के बाद मैनेज कार्ड पर क्लिक करें. यहां आप लिमिट तय करें और कार्ड यूजेज को कंट्रोल करें.
समझदारी से करें इस्तेमाल-
एसबीआई के मुताबिक, इस अधिकार को समझदारी से इस्तेमाल करें और धोखाधड़ी गतिविधियों से दूर रहें.