दिल्ली। टाटा की इस कार में आर्टिलरी, ग्रेनेड और माइन ब्लास्ट से कार में बैठे लोग सुरक्षित रह सकेंगे, जल्द आर्मी को दी जाएगी ये कार भारतीय सेना को रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर दुश्मनों से लोहा लेना होता है. ऐसे में देश की सुरक्षा में लगे भारतीय जवानों को टाटा मोटर्स बड़ा गिफ्ट देने वाली है. खबरों के मुताबिक टाटा मोटर्स ने इंडियन आर्मी के लिए एक बेहद ही दमदार कार बनाई है, जिसपर बम का असर नहीं होता, साथ ही वो एक से बढ़कर एक गैजेट से भी लेस है. टाटा की इस नई कार का नाम मर्लिन है, जिसकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
TATA Merlin की खासियत-
टाटा मर्लिन कार के साइड और रियर एंगल पर STANAG 4569 लेवल-1 की सुरक्षा होगी. इसकी वजह से कार के अंदर बैठे सेना के जवान, आर्टिलरी, ग्रेनेड और माइन ब्लास्ट से सुरक्षित रह सकेंगे.
नही होता बम का असर-
टाटा मर्लिन कार 7.6mm की मशीन गन से लैस है साथ में इसमें 40mm ऑटोमेटिक ग्रेनेड लॉन्चर भी है. कार में एंटी टैंक मिसाइल्स भी इंस्टॉल की गई है.टाटा मर्लिन के टायर्स भी एडवांस तरह के हैं. इसमें ऐसे टायर लगे हैं जो जमीन के मुताबिक ढल जाते हैं. ये कार एडवांस्ड सेंट्रल टायर इंफॉर्मेशन सिस्टम से लैस है.
