Breaking

Monday, February 11, 2019

लोकसभा में ओवैसी ने भारत रत्न पर ब्राह्मणों के बारे में कहा कुछ ऐसा मच गया हंगामा

दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद लोकसभा से साँसद बैरसिटर असदउद्दीन ओवैसी अपने बेबाक भाषणों और राजनीतिक टिपण्णी के बारे में मशहूर हैं। ओवैसी लोकसभा में जब बोलते हैं तो उनका तीखे हमले से सरकार को जवाब देना मुश्किल होजाता है, तीन तलाक़ हो या कोई दूसरे मुद्दा हमेशा ओवैसी के भाषण लाजवाब रहते हैं, जिनको हर कोई पसन्द करता है। असदउद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में भारत सरकार के भारत रत्न देने के लिये तीन नामों का ऐलान किया था जिसमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी और भूपेन हजारिका का नाम शामिल था। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सच तो ये है कि भारत रत्न ब्राह्मणों का क्लब है। उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि देश के इस सर्वोच्च पुरस्कार को लेकर कभी पारदर्शिता नहीं रही। ओवैसी कहते हैं कि बड़ी तकलीफ है कि हमें इस सरकार से। चंद्रचूड़ कमेटी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस दीन दयाल उपाध्याय को भारत रत्न दिया गया उनके खिलाफ फ्रोजरी का इल्जाम था। इस तरह के इतिहास पर जब आप नजर डालें तो एक बात साफ है कि भारत रत्न, सिर्फ सवर्ण समाज का क्लब है। इस बात के चलते हंगामा मच गया है।