प्रतापगढ़/उदयपुर। (राजस्थान) भारतीय सेना के जवानों को प्रार्थना सभा में बलात्कारी कहकर अपमानित करने वाले स्कूल प्रिंसिपल को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है वहीं मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
आपको बता दें कि प्रतापगढ़ जिले के कुणी विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्द इकराम अजमेरी ने भारतीय सैनिकों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे थे. दरअसल पुलवामा आतंकी हमले में भारतीय सैना के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसे लेकर स्कूल में जब प्रार्थना सभा आयोजित हो रही थी तब स्कूल के प्राधानाचार्य मोहम्मद इकराम अजमेरी ने देश के वीर शहीदों और सैनिकों को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे थे. उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों के सामने सैनिकों को कथित तौर पर 'रेपिस्ट; बताया था.
स्कूल में हुई यह बात जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची तो इसका विरोध शुरू हो गया. गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग तक जाम लगा दिया. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली. बाद में थाने में आपत्ती दर्ज होने पर प्रिंसीपल मोहम्मद इकराम अजमेरी को गिरफ्तार कर लिया गया था. यह मामला जब शिक्षा विभाग तक पहुंचा तो शनिवार को शिक्षा विभाग ने भी इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है.
यूं हुआ पूरा घटनाक्रम-
बांसवाड़ा प्रतापगढ़ जिले के हरथुनिया थाना इलाके में पड़ने वाले कुणी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यायल में प्रधानाचार्य अकरम ने प्रार्थना स्थल में ही अपने संबोधन में देश के सैनिकों को कथित तौर पर बलात्कारी कह दिया था. उनके इस कथन को लेकर स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया.
स्कूल के बाहर गांव के लोग एकत्र हो गए और शिक्षक का पुतला दहन कर हटाने की मांग करने लगे. घटना की जानकारी पर हरथुनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया वहीं जिला कलेक्टर ने उन्हें निलंबित करने के निर्देश शिक्षा निदेशालय को भिजवा दिए. इसके बाद बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशक ने उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए.
