Breaking

Tuesday, February 5, 2019

बाप ने कहा हार्टअटैक से हुई बेटी की मौत, पुलिस की जांच में हुआ ये खुलासा

आंध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी शख्स ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़के से प्यार करती थी और वह लड़का दूसरी बिरादरी का था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के वेंका रेड्डी ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की घर में ही गला घोंटकर हत्या क दी। आरोपी शख्स अपने परिवार के साथ जिले के थल्लूर ब्लॉक के कोट्टापलेम गांव में रहता है। बेटी की हत्या का आरोपी रेड्डी ने हत्या के बाद गांववालों और परिवार वालों को बताया कि उसकी बेटी को हार्टअटैक आ गया था इसी कारण उसकी मौत हो गई। लेकिन जब पुलिस को शक होने पर पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसका गला दबाया गया है जिसपर से पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़ कर पूछ-ताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।