हमीरपुर (हिमाचल) एसएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि सुजानपुर के क्षेत्र में निजी कंपनी किम फ्यूचर विजन के पास पैसे दोगुना करवाने के लिए जमा करवाए थे, लेकिन कंपनी अब रफूचक्कर हो गई है. यह कंपनी विदेश में पैसा जमा करती थी. पैसों को दोगुना करने के लालच देकर लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाई गई है. मामले में हमीरपुर जिला के सुजानपुर से है. आरडी और एफडी के पैसों को दोगुना करने के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है. जानकारी के अनुसार, किम फ्यूचर विजन नाम की चिटफंड कंपनी ने सुजानपुर में कार्यालय खोलकर लोगों के पैसों को दोगुना करने के नाम पर ठगा है. पीड़ित संजीव कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी बडसाई आलमपुर ने सुजानपुर थाना में ठगी का मामला दर्ज करवाया है. जानकारी के अनुसार, छह साल में आरडी और एफडी का पैसा दोगुना करने का लालच देकर चिटफंड कम्पनी सैंकडों लोगों के करीब छह करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई है. सुजानपुर में वर्ष 2009 से संचालित निजी कंपनी का अधिकारी पैसे लेकर रफू-चक्कर हो गया है. पुलिस अब कंपनी के अफसर की तलाश में जुट गई है. जिला मुख्यालय हमीरपुर में कंपनी की ब्रांच एक साल पहले ही बंद हो चुकी है. एएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि सुजानपुर के क्षेत्र में निजी कंपनी किम फ्यूचर विजन के पास पैसे दोगुना करवाने के लिए जमा करवाए थे, लेकिन कंपनी अब रफूचक्कर हो गई है.यह कंपनी विदेश में पैसा जमा करती थी, लेकिन कंपनी अब क्षेत्र छोड चुकी है. पुलिस ने धारा 420 का मामला दर्ज कर छानबीन जारी कर दी है.
