Breaking

Saturday, March 16, 2019

आपको पता है आखिर सैनिक क्यों रखते है छोटे बाल, जानें क्या है इसकी वजह...?

भोपाल। अगर आज के जमाने की बात करे तो लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। इस समय में हर इंसान अपने बाल लंबे रखता है। चाहे वो बच्चा हो या जवान हो।सैनिक हर समय हमारे देश की रक्षा करता रहता है।उनके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं होता है।वैसे भी आज के समय में आतंकवाद पुरे देश पर पेर पसार के पड़ा है। अक्सर देखते है कि सैनिक कभी भी अपने लंबे बाल नहीं रखते है। लेकिन कभी किसी ने सैनिकों को लंबे बाल करते देखा है। क्या आपको पता है वो लंबे बाल क्यों नहीं कर सकते है। सैनिक हमेशा अपने छोटे बाल ही रखते है। लेकिन इस बात का किसी को भी पता नहीं होगा की वो आखिर ऐसा क्यों करते है।चलिए आज हम आपको बताते है कि वो लंबे बाल क्यों नहीं कर सकते है। सबसे पहली वजह है कि सैनिकों को युद्ध के दौराना नहाने को नहीं मिलता है। इसी वजह से बालों को छोटा रखा जाता है ताकि किसी को भी संक्रमण नहीं हो उससे बचे रहे।सैनिकों का काम बंदुक चलाना है और जब सैनिक बंदुक से निशाना लगाते हैं तो उन्हें बहुत धैर्य की जरूरत होती है। छोटे बाल रखने से उनको बदुंक चलाने में आसानी होती है ।छोटे बाल काफी जल्दी सुख जाते है। युद्ध में कई बार सैनिकों को नदी-नालो को भी पार करना होता है। यदि उनके बाल बड़ें होंगे तो जल्दी नहीं सुख पाएंगे और सैनिक सर्दी जुखाम की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए वो छोटे बाल रखते हैं।