Breaking

Wednesday, April 17, 2019

ग्वालियर लोकसभा सीट से अशोक सिंह की जीत तैय, श्री सिंह को जिताने कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए एकजुट

शिवपुरी। मध्य प्रदेश की ग्वालियर लोकसभा सीट सिंधिया परिवार का गढ़ मानी जाती है। ग्वालियर को राज्य का सबसे प्रभावशाली संसदीय क्षेत्र माना जाता है। ग्वालियर सीट पर अधिकतर समय सिंधिया राजघराने का ही राज रहा है। मध्य प्रदेश की यह सीट राज्य ही नहीं देश की वीवीआईपी सीटों में से एक है। इस सीट से देश के कई दिग्गज नेता सांसद रह चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया, यशोधरा राजे सिंधिया जैसे दिग्गज इस सीट से जीतकर संसद पहुंच चुके हैं। फिलहाल मोदी सरकार में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर यहां से ही सांसद रहे हैं। पिछले तीन चुनावों से उक्त सीट पर भाजपा का कब्जा था लेकिन सिंधिया राजघराने की इस हाईप्रोफाइल सीट पर इस बार कांग्रेस की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। कांग्रेस ने इसबार लगातार तीसरी बार अशोक सिंह को टिकिट देकर उनपर विश्वास जताया है। करैरा व डबरा निवासी कांग्रेस के युवा नेता व अशोक सिंह के पारिवारिक मित्र राघवेंद्र भार्गव (मोनू महाराज) ने बताया कि इसबार श्री सिंह को चुनाव में जीत दिलाने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट है। फिलहाल श्री भार्गव करैरा क्षेत्र में श्री सिंह को जीत दिलाने के लिए प्रयासरत है। और वह ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अशोक सिंह के पक्ष में ग्रामीणों से रूबरू होकर जनसंपर्क कर रहे है। राघवेंद्र भार्गव के अनुसार करैरा क्षेत्र में श्री सिंह की इसबार लहर सी बन गईं है जिसके चलते उनकी जीत सुनिश्चित है।