Breaking

Monday, August 26, 2019

पत्नी से विवाद पर पति ने खुद का गला काटा, गंभीर हालत में अस्पताल से भागा

गुना। 5 साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ विवाह करने वाले युवक-युवती की जिंदगी निराशाजनक हो गई है। हर दिन झगड़े से परेशान पत्नी निजी अस्पताल में नौकरी करने को मजबूर है। पति है कि उसे नशे की ऐसी लत लगी है जो भी कमाता है बर्बाद कर देता है। बच्चों से भी मारपीट करता है। गुरुवार रात पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति ने खुद का गला और हाथ काट लिए। खून से लथपथ उसे अस्पताल में पत्नी ने भर्ती कराया।
युवक आकाश मूलत: शाढौरा का निवासी है, लेकिन 10 साल से गुना में ही रह रहा है। 5 साल पहले गुना निवासी एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इस शादी के खिलाफ दोनों के परिवार वाले थे। लेकिन इन्होंने भागकर शादी कर ली। अब स्थिति यह है कि महिला कहती है कि मुझे इस युवक से छुटकारा चाहिए। क्योंकि इसकी आदत बिगड़ती जा रही है। 5 साल से बर्दाश्त कर रही हूं। 2 बच्चे हैं, उन्हें भी पति मारता है। आर्थिक तंगी से निजी अस्पताल में नौकरी तलाशी। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में युवक को भर्ती करा दिया गया लेकिन वह गुरुवार रात 11.45 बजे भाग निकला, पुलिस ने उसे घायल अवस्था में ही बाहर से पकड़ा और इलाज कराया।
पत्नी बोली-मैं तो तंग आ चुकी हूं क्या करूं:-
महिला का कहना है था कि आकाश से वह परेशान है, शादी के बाद से ही उसकी जिंदगी निराशाजनक हो गई है। वह कहती है कि काश प्रेम विवाह न करती। पुलिस से भी उसने गुहार लगाई कि पति के नाटक-नोटंकी से बेहद परेशान है। नशे में बच्चों को उठाकर जमीन पर फेंक देता है। कहां तक बर्दाश्त करूं। मुझे अकेला भी नहीं रहने देता है। आखिर कहां जाऊं। उधर घायल अवस्था में पति ने कहा कि पत्नी से परेशान हैं, वह तंग करती है। उसके घायल होने की घटना के पीछे भी कहा कि उसने मुझे धक्का दिया है, इसलिए ऐसा हुआ। महिला ने बताया कि पति खुद को पहले भी घायल कर चुका है।
पुलिस ने शुरू की जांच
महिला और उसके पति के बयान लेने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच शुरु कर दी है। महिला वर्तमान में भार्गव कालोनी में रहती है। पुलिस मोहल्ले-पड़ोस से भी दंपती के बारे में जानकारी जुटा रही है। ताकि इनके विवाद की मूल वजह सामने आ सके। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि युवक के दोनों में धारदार चीज से कटने के निशान हैं, गर्दन पर भी गहरा जख्म था।