Breaking

Wednesday, September 4, 2019

ATM फ्रॉड का शिकार हुए शिक्षक एवं होमगार्ड सैनिक शिक्षक व सैनिक के खाते से 1 लाख गायब

करैरा (शिवपुरी):- अब एटीएम यूजर सावधान हो जाये। आपके साथ कभी भी हो सकती है धोखा धड़ी। ऐसा ही मामला करैरा निवासी शिक्षक हरिमोहन वंशकार का प्रकाश में आया है। हरिमोहन वंशकार शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंहदोआ, संकुल करही, विकासखंड नरवर में पदस्थ है। उनके खाते से 2 व 3 तारीख की रात में मथुरा रेलवे स्टेशन के एटीएम से 20 हजार रुपये निकल गए व  निकलने का मैसेज रात को ही शिक्षक के मोबाइल पर आया। इतना ही नही दूसरा मेसेज फिर आया। 40 हजार रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफर का। सुबह होते ही शिक्षक गांधी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुँचे। तब पता चला कि मथुरा से रुपये निकले औऱ ट्रांसफर वाले 40 हजार रुपये करैरा में पदस्थ होमगार्ड सैनिक इंदर सिंह के खाते में हुए। लेकिन जब सैनिक इंदर सिंह से बात हुई तो पता चला कि उसके खाते में रुपये तो आये थे लेकिन जैसे आये तैसे ही तत्काल 40 हजार निकलने का मैसेज भी आया। ये रकम भी मथुरा रेलवे स्टेशन स्थित एटीएम से निकले थे। अब दोनों हैरान परेशान होकर थाने व बैंक के चक्कर लगा रहे है। सैनिक इंदर सिंह ने यह भी बताया कि 1 सितम्बर को प्रातः 9 बजे मैंने करैरा चौकी के पास स्थित एटीएम से दो हजार निकाले थे। उसी समय उक्त शिक्षक ने भी एक हजार निकाले थे, तब एटीएम पर दो स्मार्ट से लड़के जरूर खड़े थे। अब हो सकता है कि ये सरारत उनकी हो। यह तो तभी पता चल सकता है, जब मथुरा स्थित एटीएम के फुटेज प्राप्त हो व यहां एटीएम के फुटेज निकाले जाये। दोनों का मिलान हो। यदि वे ही लड़के हो तो पहचाना जा सकता है। ठगी के शिकार दोनों ने ही कहा कि हमारे एटीएम घर पर ही है। हमने एटीएम का उपयोग नही किया, तब रुपये कैसे निकल गए। बात यह है कि जब एक शिक्षक व होमगार्ड सैनिक ठगी का शिकार हो गए तो आम उपभोक्ता की क्या हालत होगी। उनकी कौन सुनने वाला है। उल्लेखनीय है कि सैनिक का खाता भारतीय स्टेट बैंक गुरूद्वारा के पास शिवपुरी स्थित बैंक में है।

इनका कहना है:-
हमारे खाते से 60 हजार निकल गए। हमने न ही एटीएम का उपयोग किया है। और न ही कोई ओटीपी आया है। मैं कल एसपी शिवपुरी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करूँगा।
हरिमोहन वंशकार, (सहायक शिक्षक) शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंहदोआ, मोबाइल नम्बर- 9753288952 
----------------------------------------------------------
हमारे खाते में 40 हजार आये व निकल गए। मैंने इसकी शिकायत करैरा बैंक में व टोलफ्री नम्बर पर की है। अब कल पुलिस में भी शिकायत करूँगा। मेरे बिना निकाले रुपये कैसे निकल गए। 
इंदर सिंह- (सैनिक होमगार्ड) पुलिस थाना करैरा, मोबाइल नंबर-8461886434