Breaking

Wednesday, September 4, 2019

मजदूर की खुली किस्मत रातों-रात बना लखपति, गणेश उत्सव के पहले दिन हुआ चमत्कार

पन्ना, देश-दुनियां में उज्जवल किस्म के हीरा खदानों के लिए प्रसिद्ध पन्ना में गणेशात्सव के पहले दिन एक मजदूर की किस्मत चमक गई। उसे लीज पर ली गई एक उथली हीरा खदान से चार कैरेट चार सेंट का जैम क्वालिटी का हीरा मिला है। जिसकी कीमत लाखों रूपए में हैं। मजदूर का कहना है कि अब वो अच्छी तरह से रह सकेगा और अपने बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ा-लिखा सकेगा।
हीरा अधिकारी एएम पांडे ने बताया कि सरकोहा स्थित उथली हीरा खदान में किशोर कुशवाहा नामक व्यक्ति और उसके साथियों को चार कैरेट चार सेंट का जैम क्वालिटी का हीरा मिला है। हीरे का मुल्य न्रिर्धारण अभी नहीं किया जा सका है। जो अधिकारी हीरे का मूल्य निर्धारण करते हैं वे प्रशिक्षण में पन्ना से बाहर गए हुए हैं। हीरे का पंचनामा बनाकर खजाने में रखवा दिया गया है। जब मुल्य न्रिर्धारण अधिकारी आ जाएंगे। उस समय किशोर कुशवाहा और उसके साथियों को फिर से बुलाकर उनके सामने हीरे का मूल्य निर्धारण किया जाएगा।
किशोर कुशवाहा मजदूरी करता है और उसने किस्मत आजमाने के लिए सरकोहा के एक खेत में एक साल की लीज पर उथली खदान ली थी। किशोर कुशवाहा ने सरकारी नियमानुसार डायमंड ऑफिस में जमा करा दिया है जब इसकी नीलामी होगी तो जितने में भी बिकेगा उसमें इनकम टैक्स और रॉयल्टी काटकर संपूर्ण पैसा मजदूर किशोर कुशवाहा को दे दिया जाएगा।