जीवन मंत्र डेस्क. 28 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच सितारों की खास स्थिति के कारण 7 राशियों के लिए समय शुभ रहेगा। इस सप्ताह कई लोगों के कामकाज में अच्छे बदलाव होने की संभावना है। लेन-देन, निवेश और खरीदारी के लिए भी ये सप्ताह खास रहेगा। इन 7 दिनों में चंद्रमा तुला से मकर राशि तक जाएगा। जिससे कुछ लोगों की परेशानी तो होगी, लेकिन कुछ लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।
आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा अक्टूबर का आखिरी सप्ताह
मेष:-
चंद्रमा इस सप्ताह की शुरुआत में गोचर कुंडली के रोजमर्रा के भाव में रहेगा और दसवें घर तक जाएगा। इन दिनों में दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। समय आपके करियर के लिए खास हो सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी के मामले में भी दिन आपके लिए अच्छे हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऐसा मौका भी मिल सकता है, जिसके बारे में आपने पहले कभी सोचा भी न हो।आप कोई भी काम पूरे आत्मविश्वास से निपटाने की कोशिश में रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको सावधान रहना होगा। इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में उधारी से बचें।
वृष:-
येसप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इन दिनों में धीरे-धीरे सोचे हुए काम पूरे होने लगेंगे। बिजनेस में अचानक फायदा होने के योग बन हैं। सेहत के मामले में भी समय अच्छा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। अपनी प्रगति से आपको संतोष भी मिलेगा। कई तरह के कन्फ्यूजन खत्म होंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह कुछ काम रुक भी सकते हैं। दुश्मनों का सामना करना पड़ेगा। थोड़ी परेशानियां भी आ सकती हैं। नौकरी में बदलाव के बारे में विचार करेंगे।
मिथुन:-
इन सात दिनों में नौकरी और बिजनेस से जुड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं। आने वाले दिनों के लिए बनाई गई योजनाओं से अचानक धन लाभ हो सकता है। इन दिनों में नई नौकरी तलाश कर सकते हैं। इन दिनों में आप जोखिम उठाने के मूड में रहेंगे। इस सप्ताह के बीच के दिनों में साझेदार से अनबन होने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। इस सप्ताह सेहत को लेकर सावधान रहें, मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।
कर्क:-
सप्ताह की शुरुआत में आप चंद्रमा के कारण परेशान हो सकते हैं। थोड़ी टेंशन भी आपको रहेगी। कामकाज धीमी गति से हो सकते हैं। इन दिनो में चंद्रमा गोचर कुंडली के चौथे से छठे भाव तक रहेगा। आपको संभलकर आगे बढ़नाचाहिए। मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। करियर के बारे में कोई बड़ा फैसला करने का सही समय नहीं है। आप अपने मौजूदा काम पर ध्यान दें। आपकी प्रतिभा दूसरों को प्रेरित करती रहेगी। किसी समस्या की जड़ तक पहुंच कर आप उसका निवारण करने में सफल हो सकते हैं। सेहत संबंधित परेशानी हो सकती हैं। पेट के रोग हो सकते हैं।
सिंह:-
इस सप्ताह आपको संभलकर रहना होगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। सप्ताह के कुछ दिन आपके लिए थोड़ी परेशानियों वाले हो सकते हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। पैसों के मामलों में रिस्क न लें। जोश या जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई फैसला न लें। इन दिनों में आपको जो कहना है, नपे-तुले शब्दों में कहें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात और बातचीत होने के योग हैं। नया काम या नई नौकरी शुरू करने के लिए समय ठीक है। इनकम और सेविंग के मामले में आपको सावधान रहना होगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई योजनाएं बन सकती हैं। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। काम पूरे होंगे। साझेदारी के कामकाज से फायदा हो सकता है।
कन्या:-
वाणी से आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। संयम रखें, धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। आपके लिए मिला-जुला समय रहेगा। आप सभी रिश्तों को लेकर धैर्य रखें। सप्ताह खत्म होते-होते आपको थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। इस सप्ताह परेशानी और चिंता तो रहेगी, लेकिन जल्दी उसका समाधान भी हो सकता है। आपको बीच की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। अपनी ओर से टीका टिप्पणी न करें। सप्ताह के आखिरी दिन थोड़ी सावधानी से निकालने चाहिए। जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है।
तुला:-
सप्ताह की शुरुआत आपकी राशि से होगी। चंद्रमा जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा आपके दिन भी अच्छे होते जाएंगे।इनकम और सेविंग बढ़ सकती है। नौकरी और बिजनेस के कुछ मामलों में आप लकी रहेंगे। इन दिनों में जमीन-जायदाद के सौदों में फायदा होने के योग बन रहे हैं। लोग आपकी ईमानदारी की तारीफ कर सकते हैं। नए काम की योजनाएं बन सकती हैं। इन दिनों में आप लोगों को आकर्षित करेंगे। यात्राओं के योग बन रहे हैं। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में दोस्तों, भाइयों या साथ काम करने वालों की मदद नहीं मिलने से भी आपका मूड खराब हो सकता है। लंबी बहस में पड़ेंगे, तो अपना ही नुकसान करवा सकते हैं। अपने कामकाज पर ध्यान दें।
वृश्चिक:-
चंद्रमा इन दिनों में गोचर कुंडली के खर्चे के घर से शुरू होकर धन भाव तक जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके खर्चे बढ़े हुए रहेंगे। पुरस्कार, सम्मान, प्रमोशन और प्रतियोगिता में भी जीत मिल सकती है। कोई अच्छी खबर इन दिनों में मिल सकती है। मन में उत्साह और उम्मीदें हो सकती हैं। आप बहुत चतुराई से बात करेंगे। इन दिनों में कोई आपको चैलेंज भी कर सकता है। कोई भी फैसला बहुत सोच- विचार कर ही लें। किसी काम की टेंशन लगातार हो सकती है। आपको उसका समाधान जल्दी हीमिल सकता है। अचानक धन मिलने के भी योग बन रहे हैं।
धनु:-
इन दिनों की शुरुआत में गोचर कुंडली में चंद्रमा लाभ भाव से शुरू होकर धन भाव तक आएगा। आप सेविंग करना चाहते हैं तो कुछ दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेंगे।भूमि, भवन, वाहन से फायदा हो सकता है। यात्राएं होंगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति विशेष से भी विवाद होने के योग बन रहे हैं। किसी ऐसे काम में या ऐसी बहस में उलझ सकते हैं, जिसका कोई परिणाम न निकलना हो। किसी पार्टटाइम काम की जरूरत आपको महसूस हो सकती है। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। बिजनेस के लिए सप्ताह शुभ रहेगा।
मकर:-
मकर राशि वाले लोगों के लिए ये हफ्ता सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ योजनाओं में भी महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई खरीददारी कर सकते हैं। इस सप्ताह आप लोगों की बातों में फंस सकते हैं। सावधान रहें। नौकरी में सफलता मिल सकती है। नई चुनौतियां आपको नई दिशाओं में आगे बढ़ा सकती हैं। इस सप्ताह के आखिरी दिनों में आपका पैसा अचानक कहीं अटक सकता है और खर्चा भी बढ़ सकता है। सोचे हुए काम समय पर नहीं होने से मानसिक तनाव भी रहेगा। आप परेशान रहेंगे।
कुंभ:-
इन दिनों में गोचर कुंडली का चंद्रमा किस्मत और कर्म भाव में रहेगा। ऑफिस, फील्ड और बिजनेस में भी कुछ रुकावटों का सामना करने के बाद आपको मेहनत से सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह समस्याएं तो रहेंगी, लेकिन घबराने की बात नहीं है। आपको कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। दौड़-भाग और टेंशन हो सकती है। इन दिनों में आप फालतू झंझट में पड़नेसे बचें। आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला परिणाम देने वाला हो सकता है। कुछ लोग तरह-तरह की सलाह आपको दे सकते हैं। पैसों के मामलों में जहां तक हो सके, किसी तरह के झमेले में न पड़ें। पैसों को लेकर किसी के साथ विवाद या कहा-सुनी हाेने की संभावना है।
मीन:-
इस सप्ताह चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें घर से शुरू होकर दसवें भाव तक जाएगा। इन दिनों में आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग हैं। मानसिक संतोष भी रहेगा। इन दिनों में चलता काम निपटने से आप में कॉन्फिडेंस आएगा। आपको मान-सम्मान भी मिल सकता है।उससे आपके लिए नए रास्ते खुलते जाएंगे। ओवर कॉन्फिडेंस या अहंकार से ऑफिस में समस्या खड़ी हो सकती है। छिटपुट मामलों पर दूसरों के साथ विवाद से बचें।अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें।
