Breaking

Tuesday, October 29, 2019

मर्डर मिस्ट्री:- सेना के जवान ने पत्नी से नाजायज संबंध के कारण की टैक्‍सी ड्राइवर की हत्‍या

आरोपी
कांगड़ा. कांगड़ा जिले में रानीताल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में देहरा पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. फील्ड रेजीमेंट अलहिलाल से 28 वर्षीय हनुमंत पुत्र ओम प्रकाश गांव जामाबाड़ी डाकघर हांसी जिला हिसार हरियाणा को पकड़ा है. हनुमंत ने नाजायज़ संबंधों के चलते अश्विनी कुमार की हत्या की. मृतक टैक्सी ड्राइवर अश्विनी कुमार के हनुमंत की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. पुलिस ने लापता गाड़ी भी दो दिन पहले सेना के जवान के सरकारी क्वाटर से बरामद की और आरोपी की निशानदेही पर दो किलोमीटर दूर से एक लाइसेंसी रिवॉल्‍वर व 11 जीवित गोली भी बरामद की है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी सेना के जवान हनुमंत को देहरा कोर्ट में रविवार को पेश किया. कोर्ट ने उसे चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
आरोपी ने पुलिस के सामने गुनाह कबूला:-
पुलिस ने हनुमंत को हरियाणा के हिसार जिले से पकड़ा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान गुनाह कबूल कर लिया है. आरोपी जवान से अभी तक रिवॉल्वर के लाइसेंस की कॉपी की बरामद नहीं हुई है. आरोपी जवान ने पूछताछ के दौरान बताया कि टैक्‍सी ड्राइवर अश्विनी कुमार का उसकी पत्‍नी के साथ नाजायज संबंध थे. आरोपी ने बताया कि एक दिन वह कहीं बाहर गया था और वह जब अपने क्वार्टर लौट रहा था तब उसने अश्विनी कुमार को अपने क्वार्टर में घुसते हुए देखा. उस समय कमरे में सिर्फ उसकी पत्‍नी थी. दोनों एक घंटे तक अंदर रहे और वह बाहर से छुपकर सब देखता रहा. अश्विनी कुमार के कमरे से जाने के बाद जब वह अंदर गया तो उसने पत्‍नी से इस बारे में कोई बात नहीं की.
जवान ने पत्नी के आशिक को ही हायर किया:-
आरोपी जवान ने टैक्‍सी ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाई और 22 सितंबर को चौबीन चौक से किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से अश्विनी को फोन कर टैक्‍सी बुक करवाई. इस दौरान पहले चामुंडा व इसके आसपास के इलाके में घूमा, लेकिन वहां उसे मारने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ. इसके बाद वह रानीताल की तरफ रवाना हुआ और दोपहर 3 बजे रास्ते में एक सुनसान जगह देखकर उसने अश्विनी कुमार को गाड़ी रोक कर फोटो लेने को कहा. आरोपित ने अश्विनी कुमार को डंगे के नीचे जाकर एंगल बनाकर फोटो लेने को कहा. अश्विनी कुमार फोटो लेने के लिए ज्योंहि डंगे के नीचे उतरा उसने उस पर गोलियां बरसा दीं.
कोर्ट ने आरोपी को पुलिस की रिमांड पर भेजा:-
अश्विनी कुमार को मारने के पश्चात वह गाड़ी लेकर अलहिलाल कैंट लौट आया और पहले रिवॉल्वर और गोलियों को ठिकाने लगा दिए, फिर क्वार्टर के पास गाड़ी लगाकर अंदर चला गया. आरोपी जवान हनुमंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को देहरा कोर्ट में पेश किया, जहां उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.