Breaking

Friday, October 18, 2019

Breaking News:- पूर्व विधायक की 28 वर्षीय बेटी लापता, राजधानी में मची सनसनी

भोपाल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की भाजपा नेता पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी है। मिली जानाकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत कमला नगर थाने में की है।
दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के अनुसार लड़की भारती सिंह की उम्र 28 वर्षीय है जो 15 अक्टूबर रात 3 बजे घर से बिना बताये लापता हो गई। परिजनों ने लड़की की तलाश रिश्तेदारों के यहां की, 24 घंटे बाद अभी तक लड़की के न मिलने पर अब मामला गंभीर होता जा रहा।
पुलिस द्वारा मिली संभावित जानकारी के मुताबिक लापता लड़की का इलाज चल रहा था। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भाजपा नेता की लड़की 2 दिनों से लापता:-
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता की लड़की 2 दिनों से लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां बेटी की तालाश की लेकिन अबतक बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों के मुताबिक 28 वर्षीय लड़की की पहचान चेहर गोल, रंग गोरा, कद करीब 5.4 फीट, हरे रंग की टीशर्ट व काले रंग का लोवर, पैरों में सैंडल पहने बताया है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।