Breaking

Tuesday, October 29, 2019

VIDEO:- पुलिस के हेड कांस्टेबल की बेटी की दादागिरी, साथियों संग टोल प्लाजा पर की चाकूबाजी

छतरपुर। अब तक आपने टोल प्लाजा पर नेताओं और रसूखदारों द्वारा हंगामा और मारपीट करने की खबरें पढ़ी होंगी। लेकिन छतरपुर-सागर नेशनल हाईवे पर एनएचएआई के टोल प्‍लाजा पर प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह की बेटी ने अपने साथियों के साथ यहां चाकूबाजी की और हंगामा मचाया। जानकारी के मुताबिक ये लोग कार से भगवा से छतरपुर जा रहे थे। इस दौरान कार चालक से जैसे टोल कर्मचारियों ने रुपए मांगे युवती नीचे उतर आई और चाकू लेकर कर्मचारियों की तरफ दौड़ी और दो लोगों को घायल कर दिया। यह पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में 2 लड़कियों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वीडियो देखें:-
जब कर्मचारियों ने पैसे मांगे थे तो वो कार में बैठे हुए अपने पिता के नाम से धौंस देती रही। लेकिन फिर भी जब कर्मचारी नहीं माने और बिना पैसे दिए वाहन नहीं ले जाने की बात कही तो वो कार से नीचे उतर आई उसके साथ एक और लड़की थी। कार में मौजूद लड़के भी कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। दोनों लड़कियों ने भी उन पर हमला किया। उन्हें लड़कियों द्वारा ऐसी हरकत की उम्मीद ही नहीं थी। घबराए हुए कर्मचारी जान बचाने के लिए भागते रहे। इस दौरान वहां मौजूद वाहनों से लोग उतरकर ये घटना देखने लगे। कुछ लोग सहमे हुए अपने ही वाहनों में बैठे रहे, उन्हें लगा कि कहीं हंगामें में लड़कियों उनके साथ भी मारपीट न कर दे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में सभी आरोपियों को देखा।