Breaking

Friday, November 8, 2019

ये कोई लड़की नहीं, 1 करोड़ कीमत का केक है जनाब, जो लड़की की तरह दिखता है जानिये इसकी खासियत

फीचर डेस्क। आपने दुनिया में एक से बढ़कर एक केक देखे होंगे, लेकिन ऐसा नहीं जो किसी इंसान की तरह दिखता हो। जी हां, दुबई की सेलिब्रेटी केक डिजाइनर डेबी विंघम ने एक ऐसा केक बनाया है, जो एक लड़की की तरह दिखता है। सबसे खास बात है कि ये कोई आम केक नहीं है, जिसे हर कोई खरीद सके, बल्कि इसकी कीमत ही इतनी है कि आप सुनकर शायद चक्कर भी आ जाए। इसे दुनिया का सबसे महंगा केक माना जा रहा है, जिसे बनाने में 10 दिन से भी ज्यादा का समय लगा है। इस अनोखे केक को बनाने में 1000 असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। 
यह केक करीब 100 किलो का है। इस केक को बनाने के साथ ही डेबी विंघम के नाम दुनिया का सबसे महंगा केक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि मर्सिडीज बेंज सीएलए की शुरुआती कीमत करीब 32 लाख रुपये होती है, ऐसे में आप इस केक की कीमत में तीन मर्सिडीज कार खरीद सकते हैं। इस केक को इसी साल की शुरुआत में दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए एक ब्राइडल शोकेस में पेश किया गया था, 
जिसे लोगों ने खूब सराहा था। हालांकि डेबी द्वारा बनाया गया यह कोई पहला केक नहीं है, जो अलग तरह का हो बल्कि केक बनाने का उनका अंदाज ही अलग है। वह कुर्सी, सोफे और गमले के आकार में भी केक बनाती हैं।