Breaking

Friday, November 8, 2019

खाइए हेल्दी ओर चटपटा पंजाबी चना मसाला, मुंह से नहीं उतरेगा इसका स्वाद, ये है रेसिपी

रसोई। चना मसाला (Chana Masala Recipe): सर्दियों के मौसम में मसालेदार खाना अच्छा लगता है. पंजाबी खाना काफी हेल्दी और चटपटा होता है. छोले चना मसाला पंजाब में काफी शौक से खाया जाता है. इसके खट्टा मीठा और चटपटा स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि किसी के भी मुंह में पानी आ जाए. तो क्यों न आप भी ये रेसिपी आजमा कर देखते हैं. आइए आज हम आपको बनाना सिखाएंगे छोले चना मसाला किस तरह बनाया जाता है और साथ ही अगर आप घर पर इसके लिए मसाला तैयार करना चाहते हैं तो जानें चना मसाला पाउडर बनाने का तरीका....
चना मसाला पाउडर बनाने के लिए समाग्री:-
अनारदाना - 1 टेबल स्पून
धनियां साबुत - 3 टेबल स्पून
जीरा - 1 टेबल स्पून
बड़ी इलाइची- 2 छोटी चम्मच
काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
लोंग - 1/2 छोटी चम्मच
दाल चीनी - 3-4 टुकड़े
लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
काला नमक - 1 छोटी चम्मच
चना मसाला पाउडर बनाने का तरीका:-
चना मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सारे मसालों को एकसाथ लेकर पीस लीजिए. लीजिए तैयार हो चुका है आपका चना मसाला पाउडर (Chole Masala Powder). अब इसे एक एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लें. और चना मसला डिश बनाते समय इसका इस्तेमाल करें.
चना मसाला डिश बनाने के लिए सामग्री:-
1/2 चम्मच जीरा
1/4 चम्मच प्याज
1 चम्मच जिंजर गार्लिक पेस्ट
4 चम्मच टमाटर
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच लाल मिर्च
1/2 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच छोला मसाला
1/2 बाउल टमेटो प्यूरी
1 चम्मच कसूरी मैथी
1 बाउल उबले हुए छोले
2 चम्मच ग्रेटेड पनीर
1 चम्मच हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
चना मसाला डिश बनाने की रेसिपी:-
-चना मसाला डिश बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें. इसके बाद इसमें जीरा, प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, छोला मसाला, टमेटो प्यूरी, कसूरी मेथी, उबलेहुए छोले डालकर पकाएं. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर मिला दें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें.