Breaking

Showing posts with label RASOI. Show all posts
Showing posts with label RASOI. Show all posts

Wednesday, April 29, 2020

4/29/2020 03:35:00 AM

किचन में ही मौजूद हैं कोरोना से लड़ने की चीजें, जानें इनके इस्तेमाल का तरीका

रसोई से:- इस वक्त पूरा विश्व कोरोना वायरस (COVID-19) जैसी महामारी से लड़ रहा है। लोगों को इस वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन किया गया है और सामाजिक दूरी बनाने की सलाह भी दी जा रही है। बावजूद इसके भारत में रोजाना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। भारत में कोरोनावायरस से अब तक 31,324 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस को लेकर हो रहे अध्ययनों में यह बात तो साफ हो चुकी है कि यदि आपका इम्यूनिटी सिस्टम ठीक होगा तो कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कम से कम है। शरीर को बाहरी संक्रमण से बचाकर रखने के लिए शरीर के अंदर एक रक्षा प्रणाली होती है, जिसे इम्यून सिस्टम या रोग प्रतिरोधक शक्ति कहते हैं।
इम्यूनिटी बेहतर बनाए रखने और बढ़ाने के लिए आपके किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो इस वायरस से लड़ने में आपकी मदद कर सकती है। कई हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि किसी भी संक्रमण से बचने के लिए आपकी इम्यूनिटी (Immunity) का काफी ज्यादा योगदान होता है। तो चलिए आपको बताते हैं आपके किचन में मौजूद किन चीजों को खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और आप किसी भी वायरस से लड़ने में सक्षम होंगे।
फाइबर युक्त भोजन:-
हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली का 70 प्रतिशत हिस्सा हमारे आंत में होता है। इसलिए हम क्या खाते हैं इसका सीधा प्रभाव हमारी इम्यूनिटी पर पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि दिन में जितना फाइबर निर्मित खाना खाया जाए, उतना ही स्वास्थ्य को अच्छा रखा जा सकता है। फाइबर निर्मित खाना न सिर्फ आपके दिल को मजबूत रखने में मदद करता है, बल्कि उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक को भी कम करता है। एक युवा को हर दिन करीबन 15 ग्राम फाइबर अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। आप जितना अधिक पोषक तत्व युक्त भोजन करेंगे, उतना ही स्वस्थ रहेंगे। ओट्स, दाल, फ्लेक्सीड, फल, ब्रॉक्ली फाइबर युक्त होते हैं।
विटामिन डी है खास मददगार:-
विटामिन डी का सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। विटामिन डी का मुख्य धूप को माना जाता है, लेकिन आप कई और चीजों के सेवन जैसे सालमन मछली और दूध शामिल से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। गाय का दूध विटामिन डी और कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत है। विटामिन डी की कमी होने पर गाजर खाना भी फायदेमंद होता है। गाजर खाने से बेहतर होगा कि आप गाजर का जूस पिएं। ये सभी चीजें आपके घर के किचन में ही मौजूद होती हैं। ऐसे में जरूरी है इनका ठीक प्रकार से सेवन ताकि किसी भी तरह का वायरस आपको छू भी न सके। लॉकडाउन के दौरान घर की बालकनी में बैठकर भी आप सूर्य से विटामिन डी ले सकते हैं।
खूब पानी पिएं:-
शरीर में डीहाइड्रेशन होने से थकावट महसूस होती है। इसलिए सही मात्रा में पानी पीना आपके लिए बहुत जरूरी है। दिन में करीबन 8 ग्लास पानी पीना आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। पानी शरीर से गंदगी को निकालने में मदद करता है। जब आप डीहाइड्रेट होते हैं तो शरीर सारा पानी सोख लेता है, जिससे कोलोन सूख जाते हैं और इस वजह से शरीर से गंदगी निकल नहीं पाती है और इसी वजह से आप कई बीमारियों से ग्रसित होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सही मात्रा में पानी का सेवन करें। शोध से पता चला है कि सही मात्रा में हाइड्रेशन बलगम को गाढ़ा और कठोर रोगजनकों को रोकने में मदद करता है।
सूक्ष्म पोषक जरूरी:-
सूक्ष्म पोषक तत्व अन्य न्यूट्रिएंट्स की तुलना में बहुत कम मात्रा में जरूरी होते हैं, लेकिन शरीर के विकास के लिए जरूरी होते हैं। विशेष रूप से ये पाचन तंत्र के श्लेष्म परत को संरक्षित करने और मोनोसाइट्स, मैक्रोफेज, डेंड्राइटिक कोशिकाओं और लिम्फोसाइटों की अभिव्यक्ति को विनियमित करने में मदद करते हैं। तीन प्रकार के मैक्रोन्यूट्रिएंट्स हैं, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा और यह हमें ऊर्जा के साथ आपूर्ति करते हैं। शरीर को विकसित करने, मरम्मत करने और अच्छा महसूस करने के लिए इन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।
(उम्मीद करते हैं इन चीजों के प्रयोग से आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखेंगे।)

Sunday, November 10, 2019

11/10/2019 08:17:00 AM

ऐसे बनाएं घर पर सिर्फ 40 मिनिट में स्वादिष्ट व सेहतमंद पावभाजी देखें बनाने की विधि

हेल्थ डेस्क। पाव भाजी एक स्वादिष्ट और बनाने में आसान लोकप्रिय व्यंजन है जिसमे मिश्रित सब्जियों को विविध मसालो के साथ पकाकर मसालेदार सब्जी (भाजी) बनायीं जाती है और भाजी को मक्खन में सेकें हुए नरम पाव के साथ परोसी जाती है। पाव भाजी मसाला एक अनोखी सुगंध और स्वाद देता है जबकि विविध तरह की सब्जिया सेहत के लिए फायदेमंद है। इस रेसिपी की मदद से सिर्फ 40 मिनट में घर पर सबसे अच्छा पावभाजी बनाना सीखिये और मेहमानों या अपने परिवार को खिलाए और आप भी खाइये।
पावभाजी रेसिपी
पूर्व तैयारियों का समय: 15 मिनट
पकाने का समय: 25 मिनट
कितने लोगों के लिए: 3
सामग्री:-
2 मध्यम आलू, कटे हुए (लगभग 1½ कप)
1/2 कप हरी मटर (ताजा या फ्रोजन)
3/4 कप कटा हुआ फूलगोभी (लगभग 1/4 फूलगोभी)
1/2 कप कटा हुआ गाजर (लगभग 1 मध्यम)
1 बड़ा प्याज, बारीक़ कटा हुआ (लगभग 3/4 कप)
1 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
2 मध्यम टमाटर, बारीक़ कटे हुए (लगभग 1¼ कप)
1/2 कप शिमला मिर्च कटा हुआ (लगभग 1 छोटा)
1½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर (या कम)
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून धनिया-जीरा पाउडर, वैकल्पिक
1 टीस्पून रेडीमेड पाव भाजी मसाला पाउडर
1 टीस्पून नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
2 टेबलस्पून तेल + 2 टेबलस्पून मक्खन
मक्खन, परोसने के लिए
2 टेबलस्पून बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
8 पाव बन्स , परोसने के लिए
पाव भाजी बनाने की विधि:- 
1- सामग्री में सूचीबद्ध सभी सब्जियों को पानी में धो कर कपडे से पोंछ ले और उन्हें छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले।
2- कटा हुआ आलू, फूलगोभी, गाजर और हरी मटर को 2-3 लीटर क्षमता वाले प्रेशर कूकर में डाले। 1/2 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें।
3- प्रेशर कूकर का ढक्कन बंद कर दें और 2 सीटियां के लिये मध्यम आंच पर पकने दे। गैस को बंद कर दें और कूकर को ठंडा होने दे। जब सारा प्रेशर अपने आप निकल जाये उसके बाद ढक्कन खोलें; उसमे लगभग 5-7 मिनट का समय लगेगा।
4- उबली हुई सब्जियों को कलछी या तो आलू मैशर की मदद से मसल ले। आप अपनी पसंद के मुताबिक सब्जियों को ज्यादा या कम मसल सकते है। भाजी का टेक्सचर (देखाव) सब्जियों के मसलने पर निर्भर करेगा।
5- एक कड़ाई में 2-टेबलस्पून तेल और 2-टेबलस्पून मक्खन मध्यम आंच पर साथ में गरम करे। कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाले। प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भून ले।
6- कटी हुई शिमला मिर्च, कटा हुआ टमाटर और नमक डालें।
7- टमाटर और शिमला मिर्च को नरम होने तक भून ले।
8- 1½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1टीस्पून धनिया-जीरा पाउडर और 1 टीस्पून रेडीमेड पाव भाजी मसाला पाउडर डाले।
9- चम्मच से हिलाते हुए 1-मिनट के लिए पकाइये।
10- 3/4 कप पानी डाले, अच्छी तरह मिला लें और 2-3 मिनट के लिए पकने दे।
11- उबली हुई सब्जिया और 1 टीस्पून नींबू का रस डाले।
12- अच्छी तरह से मिला ले और 4-5 मिनट के लिए पकने दे। अब भाजी को चख ले और यदि जरुरत लगे तो और नमक डालकर अच्छे से मिला ले। गैस को बंद कर दें। बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालकर सजा लें। भाजी परोसने के लिए तैयार है।
13- पाव बन्स को चाकू की मदद से बीच में से इस तरह से काटिये के वह दूसरी साइड से जुड़ा रहे। तवे को मध्यम आंच पर गरम करने रखे। 1टेबलस्पून मक्खन तवे पर डालकर उसकी ऊपर कटा हुआ पाव बन्स रखे और दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक सेंक ले, हर एक तरफ सेकने में लगभग 30 सेकंड लगेंगे। सके हुए पाव को एक थाली में रख दे और बाकि बचे पाव भी इसी तरह से सेंक ले।
14- भाजी को एक कटोरे में निकालकर मक्खन के टुकड़े से गार्निश करे और सेकें हुए पाव, कटी हुई प्याज और निम्बू के साथ गरमा गरम परोसें।

Friday, November 8, 2019

11/08/2019 06:11:00 PM

खाइए हेल्दी ओर चटपटा पंजाबी चना मसाला, मुंह से नहीं उतरेगा इसका स्वाद, ये है रेसिपी

रसोई। चना मसाला (Chana Masala Recipe): सर्दियों के मौसम में मसालेदार खाना अच्छा लगता है. पंजाबी खाना काफी हेल्दी और चटपटा होता है. छोले चना मसाला पंजाब में काफी शौक से खाया जाता है. इसके खट्टा मीठा और चटपटा स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि किसी के भी मुंह में पानी आ जाए. तो क्यों न आप भी ये रेसिपी आजमा कर देखते हैं. आइए आज हम आपको बनाना सिखाएंगे छोले चना मसाला किस तरह बनाया जाता है और साथ ही अगर आप घर पर इसके लिए मसाला तैयार करना चाहते हैं तो जानें चना मसाला पाउडर बनाने का तरीका....
चना मसाला पाउडर बनाने के लिए समाग्री:-
अनारदाना - 1 टेबल स्पून
धनियां साबुत - 3 टेबल स्पून
जीरा - 1 टेबल स्पून
बड़ी इलाइची- 2 छोटी चम्मच
काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
लोंग - 1/2 छोटी चम्मच
दाल चीनी - 3-4 टुकड़े
लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
काला नमक - 1 छोटी चम्मच
चना मसाला पाउडर बनाने का तरीका:-
चना मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सारे मसालों को एकसाथ लेकर पीस लीजिए. लीजिए तैयार हो चुका है आपका चना मसाला पाउडर (Chole Masala Powder). अब इसे एक एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लें. और चना मसला डिश बनाते समय इसका इस्तेमाल करें.
चना मसाला डिश बनाने के लिए सामग्री:-
1/2 चम्मच जीरा
1/4 चम्मच प्याज
1 चम्मच जिंजर गार्लिक पेस्ट
4 चम्मच टमाटर
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच लाल मिर्च
1/2 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच छोला मसाला
1/2 बाउल टमेटो प्यूरी
1 चम्मच कसूरी मैथी
1 बाउल उबले हुए छोले
2 चम्मच ग्रेटेड पनीर
1 चम्मच हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
चना मसाला डिश बनाने की रेसिपी:-
-चना मसाला डिश बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें. इसके बाद इसमें जीरा, प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, छोला मसाला, टमेटो प्यूरी, कसूरी मेथी, उबलेहुए छोले डालकर पकाएं. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर मिला दें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें.