Breaking

Thursday, November 14, 2019

महिला आरक्षक का पीछा कर रहा था इंटेलिजेंस ब्यूरो का अफसर, गिरफ्तार हुआ ये खुलासा

मुंबई, पीटीआइ। मुंबई पुलिस ने घाटकोपर इलाके में एक महिला पुलिस कांस्टेबल का कथित रूप से पीछा करने के आरोप में 35 वर्षिय इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
पंत नगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रूपेश कुमार को रविवार को उसके एंटॉप हिल रेजिडेंस से गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने कहा कि रूपेश और पीड़िता एक-दूसरेको जानते थे। दोनों छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात थे। बाद में पीड़िता का मुंबई पुलिस की सामाजिक शाखा में ट्रांसफर हो गया। तब से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई।
अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता ने उससे बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पंतनगर पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज की गई और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पंतनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संजय भालेराव ने कहा, 'हमने आरोपी को धारा 354 डी (पीछा करने) के तहत गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया। अदालत से उसे जमानत मिल गई है।