भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट किया है। शिवराज सिंह चौहान ने इस ट्वीट में किसी का भी नाम नहीं लिया है, लेकिन महाराष्ट्र में जारी सियासी घटनाक्रम को देखकर यह कहा जा सकता है कि शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में शिवसेना पर तंज कंसा है। हालांकि शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में शिवसेना या किसी भी राजनैतिक दल का नाम नहीं लिखा है, लेकिन एक मुहावरे के जरिए उन्होंने हमला जरूर बोला है। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
क्या लिखा शिवराज ने:-
शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा है। "आधी छोड़ पूरी को धावे आधी मिले न पूरी पावे!" इस मुहावरे का अर्थ है। जो चीच मिल रही है उसे छोड़कर दूसरे की तरफ भागना और अंत में दोनों का ही नहीं मिलना। महाराष्ट्र के सियासी क्रम में शिवसेना के साथ भी फिलहाल ऐसा ही हुआ है। शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा से 50-50 के फार्मूले पर ढाई-ढाई साल के सीएम की बात कर रही थी। लेकिन भाजपा औऱ शिवसेना के बीच इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाईजिस कारण दोनों दल अलग हो गए। शिवसेना इसके राकांपा औऱ कांग्रेस से समर्थन मांगने लगी। लेकिन वहां भी बहुमत नहीं जुटा पाने के कारण महाराष्ट्र में 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।
केन्द्रीय मंत्री का भी इस्तीफा:-
केद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में शिवसेना के एक नेता को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा की सरकार नहीं बनने के बाद केन्द्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। ऐसे में अब शिवसेना के हाथ से केन्द्र सरकार में मंत्रालय भी हाथ से निकल गया औऱ महाराष्ट्र में सत्ता भी नहीं ब पाई। बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा औऱ शिवसेना के बीच गठबंधन था लेकिन सीएम पद को लेकर दोनों दल सरकार बनाने में साथ नहीं आ पाए।