Breaking

Wednesday, November 13, 2019

Heart Attack : संभाल कर रखें दिल, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हार्ट अटैक के सबसे ज्यादा केस

भोपााल। दिल के मरीजों को सतर्क करने वाली खबर है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच दिल का दौरा पड़ने के सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। 108 एंबुलेंस के जरिए इस साल जनवरी से अब तक हार्ट अटैक के 692 मरीजों को अस्पताल पहुुंचाया गया है। इसमें रात 10 से सुबह 8 बजे के बीच के 433 मरीज हैं। यह आंकड़े मध्यप्रदेश में 108 एबुलेंस का संचालन करने वाली जिकित्जा हेल्थ केयर लिमि. (जेडएचएल) के हैं। अन्य साधनों से भी मरीज अस्पपताल पहुंचते हैं। इस कारण यह आंकड़ा इससे काफी ज्यादा हो सकता है। जेडएचएल द्वारा हर श्रेणी के आंकड़े जिलेवार एकत्र किए जाते हैं। एंबुलेंस के जरिए इन मरीजों को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया गया है।
भोपाल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुब्रतो मंडल ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के लिए सबसे खतरनाक समय भोर में सुबह 4 से 8 बजे का रहता है। उन्होंने बताया कि शरीर में ब्लड प्रेशर व शुगर की मात्रा रात में बढ़ जाती है। बीपी और शुगर का स्तर बढ़ने की शुरुआत सोने के एक-दो घंटे बाद से ही हो जाती है, लेकिन सुबह चार बजे के करीब इसका स्तर बहुत ज्यादा हो जाता है। सामान्य बीपी वाले मरीजों का बीपी भी 160-170 तक पहुंच जाता है। यह शरीर की प्राकृतिक क्रिया है। बीपी व शुगर का स्तर नहीं बढ़ेगा तो व्यक्ति को उठने में चक्कर आएगा। उन्होंने कहा कि रात में सोते समय शरीर में कई हानिकारक हार्मोन भी निकलते हैं। ऐसे में जिन लोगों के हार्ट में ब्लाकेज हैं उन्हें ब्लड प्रेशर के झटके के कारण हार्ट अटैक आ जाता है।
हार्ट के मरीज को एएलएस 108 एंबुलेंस से ले जाना ज्यादा सुरक्षित:-
हार्ट के मरीजों गंभीर श्रेणी का माना जाता है। उन्हें रास्तें वेंटिलेटर व अन्य उपकरणों की जरूरत भी पड़ सकती है। हर जिले में एक एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) वाली एंबुलेंस है। इसमें जीवन रक्षक उपकरण लगे हुए हैं। एंबुलेंस में इमरजेंसी मैनेजमेंट टेक्नीशियन भी रहता है। ऐसे में हार्ट अटैक के लक्षण जैसे सीने में तेज दर्द, सीने में तौलिया बंधे होने जैसा दबाव, उल्टी, सांस में तकलीफ, बाएं हाथ, जबड़ा आदि में दर्द हो तो एएलएस 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचने की कोशिश करना चाहिए।