Breaking

Sunday, November 10, 2019

Facebook पर की दोस्ती.. फिर शादी का झांसा देकर 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

बिलासपुर/(छत्तीसगढ़)।में बिलासपुर जिले की एक युवती से फेसबुक के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. युवती की शिकायत पर आरोपी युवक अमन तिवारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
यह है पूरा मामला:-
दरअसल, जशपुर जिले के बगीचा इलाके का रहने वाला युवक अमन तिवारी पीएससी (PSC) की तैयारी करने के लिए बिलासपुर आया था. यहां उसने फेसबुक के जरिए एक युवती को शादी के जाल में फंसा लिया. इसके बाद करीब दो साल तक युवती से दुष्कर्म करता रहा.
शादी से कर दिया इंकार:-
युवती के मुताबिक युवक ने उससे कहा था कि वो उससे प्यार करता है और शादी भी उसी से करेगा. इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक उससे दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान युवती ने जब युवक से शादी करने की बात कही, तो युवक ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया.
युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार:-
युवक से मिले इस धोखे से आहत युवती ने तत्काल आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी. युवती की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक अमन तिवारी को मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.