Breaking

Monday, November 11, 2019

ब्रेकिंग:- नशेड़ी युवक की गोली मारकर हत्या,भारी संख्या में पहुंची पुलिस:- देखे LIVE VIDEO

ग्वालियर। अयोध्या फैसले को लेकर प्रदेश के साथ ग्वालियर में हाई अलर्ट है और धारा 144 भी लगी हुई है। इसके बाद भी शहर के दानाओली में सोमवार की दोपहर करीब चार बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक नशेड़ी था और वह नशा करता था। वह जब यहां से बाइक से जा रहा था तभी उसे अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
देखें वीडियो:-
जानकारी के अनुसार शहर के दानाओली में बाइक सवार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। वह स्मैक सहित अन्य नशा का भी सेवन करता था। वह दोपहर में दानाओली से गुजर रहा था तभी बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। हालांकि युवक ने बाइक से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।