बीजिंग. दक्षिण चीन के एक मिलाओ गांव में महिला पर्यटक को मनुष्य के चेहरे जैसी दिखने वाली मछली दिखी। पर्यटक ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "वीबो' पर इसकी तस्वीर और वीडियो डाले, जिसे बाद में एक व्यक्ति ने ट्विटर पर शेयर किया। 15 सेकंड के वीडियो में मछली झील के किनारे की तरफ आती है और अपना मुंह पानी से ऊपर निकालती है।
15 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मछली के शरीर में इंसान के जैसा चेहरा है। मछली के मुंह पर दो काले निशान हैं, जो दो आंखों की तरह दिख रहे हैं। दो लकीरें चेहरे पर नाक का स्वरूप दे रही है। एक लकीर मुंह के नीचे भी दिखाई दे रही है। वीडियों में महिला कहती सुनाई दे रही है, मछली एक परी में बदल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मछली को लेकर लोगों में इतनी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई कि कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसेलाखों लोगों ने देख लिया और हजारों लोगों ने शेयर किया।
पहले भी किए गए दावे:-
इससे पहले 2010 में 44 साल के ब्रिटिश नागरिक ओ सुलिवन ने भी इंसान जैसे चेहरे वाली मछली को देखने का दावा किया था। व्यक्ति का कहना था कि गर्मी से परेशान होकर जब पानी के पास गया तो उसने मछली के चेहरे पर दो आंखें, एक नाक और मुंह को इंसान की तरह देखा था। तब मछली की कीमत करीब 36 लाख आंकी गई थी। इसी तरह का एक दावा 2011 में उत्तरी पूर्वी ताइवान के यीलन काउंटी में भी इंसानी फेस वाली काली और सफेद मछलियों को लेकर किया गया था।
This carp has a human face 😳 pic.twitter.com/okT67Zyo4v
— The Unexplained (@Unexplained) November 8, 2019
