Breaking

Friday, November 8, 2019

Murder's Story: छोटी बहन के अय्याश प्रेमी की 2 बड़ी बहनों पर थी नजर, बड़ी बहनों ने यूं किया खात्मा, गिरफ्तार

कोटा/(राजस्थान). शहर के बोरखेड़ा थाना इलाके में 3 दिन पहले चन्द्रलोई नदी में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. युवक की हत्या दो सगी बहनों ने अपने परिचित के साथ मिलकर की थी. मृतक युवक के आरोपित युवतियों की छोटी बहन के साथ संबंध  थे. छोटी बहन के साथ संबंधों के वीडियो और फोटोग्राफ्स के आधार पर युवक उसकी बड़ी बहनों से भी संबंध बनाना चाह रहा था. इसके चलते ही दोनों बहनों ने योजनाबद्ध तरीके से अपने परिचित के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी.
दो सगी बहनों समेत उनका साथी गिरफ्तार:-
तीन दिन पहले 4 नवंबर को एक युवक का चन्द्रलोई नदी में शव मिला था. युवकी की शिनाख्त राहुल उर्फ खेमराज के रूप में हुई थी. राहुल के दादा ने शक के आधार पर उसकी हत्या का मामला दर्ज कराया था. इस पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने राहुल की हत्या के आरोप में हनुमंतखेडा निवासी अभिषेक सुमन के साथ दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है.
छोटी बहन से संबंध थे, बड़ी बहनों को भी करने लगा था ब्लैकमेल:-
बकौल भार्गव राहुल के एक युवती के साथ संबंध थे. जिस युवती के साथ राहुल के संबंध थे वे 3 बहनें हैं. राहुल के पास युवती के साथ संबंधों के कई फोटोग्राफ्स और वीडियो भी मिले हैं. राहुल उन फोटोग्राफ्स और वीडियो के बूते अपनी प्रेमिका की बड़ी बहनों को ब्लैकमेल कर उनसे भी संबंध बनाने की कोशिश करने लगा. इसके साथ ही अपने दोस्तों से संबंध बनाने के लिए भी दबाव डाला. इस पर बड़ी बहन ने अपनी मंझली बहन और अपने परिचित अभिषेक सुमन के साथ मिलकर राहुल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई.
शराब पिलाई और नदी में धकेल दिया:-
ये लोग राहुल को लेकर चन्द्रलोई नदी पहुंचे. वहां उन्होंने जमकर शराब पी. बाद में राहुल की शराब में नींद की गोलियां मिला दी. राहुल जब शराब के नशे में निढाल होने लग गया तो बड़ी बहन ने अभिषेक के साथ मिलकर राहुल को नदी में फेंक दिया. इससे उसके सिर में चोट भी लगी. राहुल अच्छा तैराक भी था, लेकिन वह शराब के नशे में होने के कारण अपने आप को बचा नहीं पाया और डूबने से उसकी मौत हो गई. वारदात की पूरी कहानी सामने आने और सबूतों की कड़ी से कड़ी जुड़ने के बाद पुलिस ने दोनों बहनों और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है.