Breaking

Tuesday, November 12, 2019

ब्रेकिंग:- कपड़ा कारोबारी को जान से मारने की कोशिश , मिस फायर होने से बची व्यापारी की जान:- देंखे VIDEO

ग्वालियर के मुरार में कपड़ा कारोबारी को जान से मारने की कोशिश अपराधियों द्वारा की गई, घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गयी जिसमें बदमाश तमंचा निकाल कर व्यापारी पर फायर करता दिख रहा है। व्यापारी के अनुसार बेख़ौफ़ बदमाश ने दो बार कपड़ा व्यापारी पर तमंचे से फायर की कोशिश की लेकिन मिसफायर होने की वजह से गोली नही चली गनीमत रही कि दोनों ही बार फायर मिस हुये नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्वालियर अंचल में अपराधियों के बड़े हौसले जनता के लिये चिंता का विषय बना हुआ। वही पुलिस के लिए भी सर दर्द बनते जा रहे है।