Breaking

Monday, December 23, 2019

मोबाइल पर बात करने से नाराज पति ने शराब पीकर लाठियों से की पत्नि की मारपीट महिला की हत्या

दौसा. जिले के मानपुर (Manpur) थाना इलाके में एक शख्‍स पर पत्नी की हत्‍या करने का आरोप लगा है. बताया जाता है कि मोबाइल पर बात करने की आदत से नाराज आरोपी ने महिला की लाठी से पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. शव को सिकराय के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मेडिकल बोर्ड शव का पोस्‍टमॉर्टम करेगा.
मानपुर के थाना अधिकारी मांगीलाल मीणा ने बताया कि हत्या की वारदात मीनापाड़ा इलाके में शनिवार रात को हुई. हत्या की शिकार महिला की पहचान किशनी मीणा (28) के तौर पर की गई है. वह मीनापाड़ा गांव के पास ही अपनी श्याम वाली ढाणी में पति कालू मीणा के साथ रहती थीं. आरोप है कि शनिवार रात को कालू मीणा शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्‍नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी.
मारपीट कर सो गया था आरोपी:-
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशनी लगातार फोन पर बातें करती रहती थी. उसकी इस आदत से कालू मीणा नाराज रहता था. शनिवार रात को भी किशनी मोबाइल पर बात कर रही थी. उसी दौरान शराब के नशे कालू ने उसकी लाठी से बेरहमी से पिटाई कर डाली. उसके बाद वह बेफिक्र होकर सो गया. रविवार सुबह कालू जब उठा तो देखा कि पत्नी किशनी की मौत हो चुकी है.
हिरासत में हत्‍यारोपी पति:-
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने आरोपी पति कालू को भी हिरासत में ले लिया है. आज शव का सिकराय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. इस संबंध में आरोपी पति कालू से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पति-पत्नी के रिश्तों की पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है.