Breaking

Thursday, December 26, 2019

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची अयोध्या में आतंकी हमले की साजिश, देशभर में अलर्ट जारी

अयोध्या। पाक परस्त आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अयोध्या को दहलाने का साजिश रच रहा है। जैश-ए-मोहम्मद अयोध्या में आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में है। आतंकी संगठन के एक मैसेज को इंटरसेप्ट करने से इस बात का खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद का ये आंतकी मैसेज पकड़ा है।
सूत्रों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े टेलीग्राम चैनल पर खुफिया एजेंसियों ने जैश चीफ मसूद अजहर का मैसेज इंटरसेप्ट किया है. टेलीग्राम चैनल पर आतंकी मसूद अजहर का धमकी वाला मैसेज शेयर किया गया है, जिसमें राम जन्म भूमि पर हमले की साजिश रचने की बात कही जा रही है।खुफिया एजेंसियों को इस सूचना के मिलने के बाद से ही देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है।
जैश चीफ मसूद अजहर के इस मैसेज को सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ शेयर किया गया है। खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में अयोध्या सहित देश के सभी अहम स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का निर्देश दिया गया है और साथ ही देशभर में फैले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े नेटवर्क पर पैनी निगाह रखी जा रही है। गौरतलब है पाक परस्त आतंकी संगठन देश की शांति को भंग करने के लिए हर वक्त ताक में रहते हैं। कश्मीर में सुरक्षाबलों की सख्ती की वजह से मुंह की खाने के बाद वो देश के दूसरे हिस्सों में अपना आतंकी नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
इससे पहले भी आतंकी अयोध्या को अपना निशाना बनाने का साजिश रच चुके हैं, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए हैं। अयोध्या मामले के फैसले के बाद एक बार फिर वो देश की फिजा बिगाड़ने की फिराक में हैं।