Breaking

Sunday, December 22, 2019

महिला एसडीएम ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के खुद JCB चला रौंदी भू-माफिया की फसल 35 साल से था 50 बीघा पर कब्जा

गुना (मध्यप्रदेश)। जिले की एंटी माफिया सेल ने शनिवार सुबह गुना शहर में दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए नपा के आमोद पार्क की 50 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर खेती करने वाले सरकारी स्कूल के हेडमास्टर अजब सिंह यादव की फसल जेसीबी और ट्रैक्टर से रौंद दी। इस कार्रवाई की सब तरफ मुक्‍त कंठ से प्रशंसा की जा रही है।
उल्‍लेखनीय है कि भूमाफ‍ियाओं पर कार्रवाई के लिए मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने पिछले दिनों भोपाल में हुई बैठक में पुलिस प्रशासन को फ्री हैंड दे दिया है। इसके बाद मध्‍यप्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ आंचलिक क्षेत्रों में भी माफि‍याओं के अवैध निर्माण को नेस्‍तनाबूद किया जा रहा है।
इस निर्णय के बाद अब लोग भी अपनी समस्‍याओं और अपनी जमीन पर कब्‍जे की शिकायत को लेकर पुलिस प्रशासन के पास पहुंच रहे हैं। इससे अब माफ‍ियाओं के अवैध निर्माण के मामले बड़ी संख्‍या में सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में सरकारी जमीन पर से भी कब्‍जे हटाए जा रहे हैं।
एसडीएम शिवानी गर्ग ने बिना परिवहन विभाग से जारी ड्राइविंग लाइसेंस के खुद जेसीबी और ट्रैक्टर चलाकर 50 बीघा जमीन पर खड़ी धनिया, गन्ना और चने की फसल को रौंद दिया। लेकिन प्रश्न यहां यह उठता है कि जब एसडीएम के पास जेसीबी व ट्रेक्टर  चलाने का लाइसेंस नही है तो उनके द्वारा ट्रेक्टर व जेसीबी खुद क्यों चलाई गई और वहां मौजूद अमले की जान खतरे में आखिर क्यों डाली गई अनाड़ी होने के चलते यदि कोई जनहानी हो जाती तो उसका जवाबदार कौन होता अब देखना यह होगा कि आखिर एसडीएम के इस काम के लिए उनपर क्या कार्रवाई की जाती है। हालांकि सात घंटे में अतिक्रमण से सरकारी जमीन को मुक्त कर तार फेसिंग करा दी गई।
रविवार से इस जमीन पर नपा के वाहन खड़े होंगे। कलेक्टर ने भू-माफिया हेडमास्टर को सेवा से पृथक करने के निर्देश जारी कि ए हैं। हेडमास्टर और उसके परिवार के जय सिंह, रणधीर सिंह यादव और जितेन्द्र सिंह यादव का इस 50 बीघा सरकारी जमीन पर 35 साल से कब्जा था और वे फसल की पैदावार ले रहे थे।