Breaking

Saturday, February 29, 2020

लड़के से फोन पर बात कर रही थी लड़की, परिजनों ने पिटाई के बाद काटे बाल, तीन गिरफ्तार

अलीराजपुर/ मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक नाबालिग लड़की का फोन पर लड़के से बात करना उसके परिवार वालों को इतना नागवार गुजरा कि उसे सार्वजनिक रूप से जलील किया। यहीं नहीं गांव वालों के सामने ही उसके बाल काट दिए। घटना के बारे में पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, उसके बाद तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
दरअसल, अलीराजपुर जिले के सोंडवा इलाके में एक नाबालिग लड़की फोन पर किसी लड़के से बात कर रही थी। ऐसा करते देख उसके परिजनों ने देख लिया। फिर परिवार के ही चार सदस्यों ने उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद लड़की के बाल काट दिए। साथ ही सार्वजनिक रूप से उसे जलील किया। घटना की तस्वीर किसी ने ले ली थी। उसके बाद तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
तस्वीर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आई। तस्वीर और वीडियो देखने के बाद पुलिस हरकत में आई। उसके बाद परिवार के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सब डिवीजनल पुलिस अधिकारी धीरज बब्बर ने कहा कि एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एक और की तलाश जारी है।
कई वारदात आए हैं सामने:-
दरअसल, मध्यप्रदेश में हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें लड़कियों के साथ झूठ शान के लिए बर्बरता की गई है। अभी कुछ दिन पहले सिहोर में भी लोगों ने एक प्रेमी जोड़े के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह स्थिति तब है, जब प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।