Breaking

Monday, February 24, 2020

दिग्विजय ने सिंधिया को 'महाराज' कहा, मिलने की वजह भी बताई, बोले- नहीं मिलता तो आप....

अशोकनगर. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सोमवार को अशोक नगर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ होने वाली मुलाकात को लेकर बात की। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराज कहकर संबोधित किया। वहीं, मीडिया पर हमला करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- अगर मैं महाराज से नहीं मिलता तो आप लोग कहते कि सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच तनातनी है और दोनों के बीच विवाद चल रहा है।
क्या कहा दिग्विजय ने:-
दिग्विजय सिंह बहुत दिनों बाद अशोक नगर आने पर कहा कि मैं जिला बनने के बाद अशोक नगर बहुत बदल गया है। महाराज सिंधिया जी ने और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं अच्छा काम किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि मैं गुना जा रहा हूं और मुझे पता चला कि महाराज भी गुना आ रहे हैं तो मैं उनसे मिलने जा रहा हूं। अगर मैं उनसे नहीं मिलूंगा तो आप लोग कह देंगे की हमारे बीच विवाद है। वहीं, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा- इस समय शिवराज सिंह चौहान गर्त में हैं और भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है।
हर आदमी में एक गुण होता है:-
कम्प्यूटर बाबा औऱ लक्ष्मण सिंह के विवाद पर बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- हर आदमी में एक गुण होता है। जो गुण कम्प्यूटर बाबा में है वो गुण लक्ष्मण सिंह में नहीं और जो लक्ष्मण सिंह में है वो कम्प्यूटर बाबा में नहीं है। जो गुण बाकि में दिग्विजय सिंह में नहीं है।
क्या लिखा है सिंधिया के लेटर में:-
ज्योतिरादित्य सिंधिया का टूर प्रोग्रम जारी किया गया है। इस टूर प्रोग्राम में दिग्विजय सिंह से मुलाकात का कोई जिक्र नहीं है। सिंधिया के लेटर में गुना में जनसंपर्क का उल्लेख किया गया है। जबकि दिग्विजय सिंह ने अपने लेटर में लिखा था कि 1 बजकर 15 मिनट में वो गुना के सर्किट हाउस में कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करेंगे।