Breaking

Thursday, March 12, 2020

सिंधिया आज आएंगे भोपाल, इस दिन भरेंगे राज्यसभा का पर्चा : कांग्रेस छोड़ने के 3 कारण

भोपाल। भाजपा ज्वाइन करने के बाद गुरुवार को यानि आज ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल आ रहे हैं। इस संबंध में सामने आ रही जानकारी के अनुसार सिंधिया के गुरुवार को भोपाल पहुंचने के बाद शुक्रवार को भाजपा की ओर से राज्यसभा के लिए पर्चा भरेंगे। इससे पहले बीजेपी में शामिल होने के तीन घंटे बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा का टिकट मिल गया।
वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सिंधिया के स्वागत सहित विरोध की बातें भी सामने आ रही हैं। एक ओर जहां भाजपा गुरुवार को सिंधिया के भोपाल आने पर उनका स्वागत करने की तैयारी कर रही है। वहीं दबे छुपे शब्दों में कांग्रेस द्वारा उनके विरोध किए जाने की बातें भी आ रही हैं।
दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। हालांकि इस्तीफे की कॉपी उन्होंने सोमवार को ही तैयार कर ली थी। इस्तीफे से पहले उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी। मंगलवार को दोपहर दो बजे के बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइऩ किया। उसके तीन घंटे बाद ही उन्हें राज्यसभा का टिकट मिल गया।

होशंगाबाद में सिंधिया का पुतला जला की नारेबाजी:-
वहीं बुधवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया गया। यह पुतला एनएसयूआई कार्यकर्ता ने स्थानीय हवालई चौक पर जलाया। साथ ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ऐसे में ये बातें भी समाने आ ही है कि भोपाल में भी सिंधिया के कल के दौरे को देखते हुए विरोध की तैयारियां की जा रही हैं।
कांग्रेस में हड़कंप इस्तीफों का दौर जारी:-
इससे पहले सिंधिया के इस्तीफे की बात सामने आने  के साथ ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की भी कतार लग गई है। इसके चलते शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश से सिंधिया समर्थकों के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र गुना से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के कांग्रेस छोड़ने की बातें सामने आ रही हैं। वहीं इसके साथ ही सिंधिया जल्द ही भाजपा ज्वाइन करने की चर्चाओं के बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने तो भाजपा तक ज्वाइन कर ली है। वहीं हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं सहित नेताओं ने भी कांग्रेस छोड़ दी है।
सिंधिया के पक्ष में सामुहिक इस्तीफा:-
अशोकनगर जिले के सभी सिंधिया समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कन्हई राम लोधी, अशोक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, शाढोरा ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर रघुवंशी, राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुशवाह, नई सराय ब्लॉक अध्यक्ष लखन रघुवंशी, मुंगावली ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पालीवाल ने अपने पदों से श्री सिंधिया के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक गजराम सिंह यादव ने सभी सिंधिया समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक कार्यालय पर एकत्रित होकर कांग्रेस के PCC को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौपा है।
सिंधिया समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि हमारे नेता ज्योतिरावदित्य सिंधिया है। और कहा है हमने जिन भावनाओं के साथ मध्यप्रदेश में सिंधिया जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए अपना वोट दिया था, पर कांग्रेस ने सिंधिया जी के साथ धोखा किया और मुख्यमंत्री नहीं बनाया। कांग्रेस सरकार बनने के 1 साल बाद भी लगातार सिंधिया जी के साथ उपेक्षा की गई और पार्टी द्वारा उनका अनादर किया गया। इसलिए हम सब अपने अपने पदों से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। सिंधिया जी हमारे नेता है वो जहां खड़े होंगे उनके पीछे हम खड़े होंगे।