Breaking

Monday, May 11, 2020

लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी, पर कांग्रेस ने बोली ये बड़ी बात

भोपाल. लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने शनिवार को देर रात 50 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए जाने का आदेश जारी किया। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनने के बाद यह सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है।
शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के डेढ़ महीने बाद मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया। शनिवार देर रात मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 50 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। विभिन्न विभागों के सचिव से लेकर कई संभागों के कमिश्नर तक बदले गए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के देर रात किए गए तबादले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शिवराज पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने शिवराज सरकार पर मध्य प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चालू करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने ट्वीट किया कि लाकडाउन में तो अभी सब कुछ बंद है, फिर भी अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर हर दिन नए प्रयोग हो रहे हैं। मंत्रिमंडल के पहले सभी मलाईदार विभागों में अपने चहेते अधिकारियों की पोस्टिंग की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर अधिकारियों की सरकार लौट गई है।
गौरतलब है कि कमलनाथ के नेतृत्व में 15 महीने चली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में अधिकारियों के तबादले पर बीजेपी हमेशा हमलावर रहती थी। तब बीजेपी कमलनाथ पर आरोप लगाती थी कि उनकी सरकार प्रदेश में तबादला उद्योग चला रही है।