Breaking

Showing posts with label FILMY. Show all posts
Showing posts with label FILMY. Show all posts

Friday, May 1, 2020

5/01/2020 06:09:00 AM

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की मौत कैसे हुई? जानिए सच, क्या कहता है मेडिकल साइंस

मुम्बई (महाराष्ट्र): मशहूर अभिनेता इरफान खान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आज दम तोड़ दिया. 53 वर्ष के इरफान कुछ समय से कोलन इंफेक्शन से परेशान थे और उन्हें कल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले, खबर आयी थी कि वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. लेकिन अस्पताल से फिर उनकी मौत की खबर आयी. इरफान खान पिछले डेढ़ सालों से परेशान चल रहे थे और कई बार इलाज के लिए उन्हें विदेश भी जाना पड़ा था. लेकिन आखिर में उन्हें बचाया नहीं जा सका.
हेल्थ लाइन की रिपोर्ट के अनुसार इरफान जिस कोलन इंफेक्शन बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे, उस बीमारी से 19 से 45 प्रतिशत मरने की संभावना रहती है. इस बीमारी के दौरान अगर आंत फट जाती है तो, मरने की संभावनाएं अधिक है जाती है. हालांकि इरफान खान किस स्टेज में थे इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है.
क्या है कोलन इंफेक्शन:- 
कोलन इंफेक्शन का बॉयोलोजिकल नाम इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) है. आईबीएस आंतों की एक ऐसी बीमारी है जो मरीज़ की दिनचर्या में बाधा डालने लगती है. आईबीएस के कारण आंतों में अकड़न होने लगती है, जिससे पेट में दर्द बना रहता है.
कोलन के प्रकार:- 
कोलन मुख्यत: तीन प्रकार के होता है. पहला स्पैस्टिक कोलन, दूसरा इरिटेबल कोलन और तीसरा म्यूकस कोइलटिस. यह बीमारी पुरूषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होती है. यह बीमारी जीवन को अस्त व्यस्त कर देता है.
इस बीमारी के लक्षण:- 
इस बीमारी में मरीजों को पेट में मरोड़ उठने लगता है. इस बीमारी के दौरान मरीज के पेट में दर्द और सूजन बना रहता है. इसके अलावा, मरीज के अंदर कब्जियत बनी रहती है. साथ ही बार-बार डायरिया का लक्षण भी बना रहता है.
बीमारी से कैसे बचें:- 
इस बीमारी से मुक्ति पाने के लिए सबसे जरूरी सुबह रोजाना व्यायाम करना चाहिए. साथ ही मरीजों को किसी भी तरह का तनाव नहीं लेना चाहिए. कैफीनयुक्त चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए.

Wednesday, April 29, 2020

4/29/2020 04:59:00 PM

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का 53 साल की उम्र में दुखद निधन, कैंसर से थे पीड़ित

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन बुधवार को हो गया.  अभिनेता इरफान खान को मंगलवार को पेट के संक्रमण के बाद शहर के एक अस्पताल की आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया था. उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया था कि 53 वर्षीय अभिनेता को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (kokilaben dhirubhai ambani hospital)में भर्ती कराया गया था. खान की 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था.
खान की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम की चार दिन पहले जयपुर में मृत्यु हो गई थी. अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे. कैंसर की बीमारी से निजात पाने के बाद 2019 में वापसी करते हुए अभिनेता ने ‘‘अंग्रेजी मीडियम’’ फिल्म की शूटिंग की थी.
बता दें कि अपने कैंसर के बाद से ही इरफान अपने रूटीन चेकअप के लिए भी कोकिलाबेन अस्‍पताल जाते हैं. जानकारी के अनुसार अभी इरफान अस्पताल में हैं. इरफान खान हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे. साल 2017 जून के महीने में इस बीमारी का पता चलते ही इरफ़ान काम बीच में ही छोड़कर अपना विदेश में इलाज करा रहे थे. इरफ़ान ने न सिर्फ अपनी बीमारी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी बल्कि समय-समय पर उन्होंने और उनके परिवार ने उनकी तबीयत से जुड़ी अपडेट साझा कर फैंस और मीडिया का शुक्रिया अदा किया.

Friday, April 24, 2020

4/24/2020 01:57:00 PM

अभिनेता शाहरुख बोले- मेरी बदकिस्मती थी कि दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की ऐश्वर्या बनी बहन..?

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन शाहरुख को एक चीज का बड़ा मलाल है कि वह ऐश्वर्या के साथ कोई लव स्टोरी फिल्म नहीं कर पाए। शाहरुख ने कहा कि मेरी बड़ी बदकिस्मती रही है कि मैंने ऐश्वर्या के साथ जो पहली फिल्म की भाई-बहन थे। बता दें कि एक अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख होस्ट कर रहे थे। तब उन्होंने ऐश्वर्या को सेट पर बुलाया और उनसे अपने दिल की बात कही। शाहरुख ने कहा कि मेरी बड़ी बदकिस्मती रही है कि मैंने ऐश्वर्या के साथ जो पहली फिल्म की उसमें हम दोनों भाई-बहन थे। ये बहुत ही शर्मनाक बात थी कि वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत लड़की मेरी बहन बनी।
लोग मुझसे कहते थे कि हम दोनों सच में एक जैसे दिखते हैं। मैं आज भी इस गलतफहमी में हूं कि मैं ऐश्वर्या जैसा लगता होउंगा क्योंकि मैं इनका भाई बना था। शाहरुख ने आगे कहा कि दूसरी फिल्म देवदास में हम साथ थे और सब कुछ सेट था, लेकिन पहले मैं इन्हें छोड़ गया और जब मैं वापस आया तो ये मुझे छोड़कर चली गईं।
मैं यही सोचता हूं कि कोई तो नॉर्मल फिल्म मिले, जिसमें हम ऑनस्क्रीन ऐश्वर्या प्यार कर सकें:-
फिर किंग खान बोले कि तीसरी फिल्म मोहब्बतें में ये भूतनी थी। मैं यही सोचता हूं कि कोई तो नॉर्मल फिल्म मिले जिसमें हम ऑनस्क्रीन प्यार कर सकें। बता दें कि शाहरुख और ऐश्वर्या अंतिम फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में साथ नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख का कैमियो था। उन्होंने ऐश्वर्या के एक्स पति का किरदार निभाया था।

Thursday, April 16, 2020

4/16/2020 07:30:00 AM

शत्रुघन सिन्हा ने अभिनेता अक्षय कुमार पर साधा निशाना? 25 करोड़ के दान पर कही ऐसी बात

नई दिल्ली: कोरोना वायरस कम से कम फैले इसके लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है. इस लॉकडाउन के कारण सबसे मजबूर और लाचार वह इंसान हो गया है, जो रोज कमाता था और अपने परिवार का पेट भरता था. ऐसे में उन गरीब लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने 25 करोड़ की राशी पीएम फंड में दान के रूप में दिए, जिसके बाद अक्षय कुमार की देशभर में जमकर तारीफ हुई और उन्हें इस बात के लिए खूब सराहा भी गया.
दान का ऐलान को बताया वल्गर:-
अक्षय के बाद ही बॉलीवुड के दिग्गजों ने भी गरीबों की मदद के लिए आगे आए और अब तक शाहरुख खान और सलमान खान इस मुहिम में जुड़े हुए हैं. वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को दान की बातों का ऐलान करना कुछ सही नहीं लग रहा है. हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ.कॉम में प्रकाशित एक खबर के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि दान का ऐलान करना ‘वल्गर’ है.
दान दी गई रकम से लोग जज करने लगते हैं:-
शत्रुघ्न ने कहा कि ये सुनकर काफी बुरा और आत्मविश्वास घटाने वाला लगता है कि किसी ने 25 करोड़ रुपये दान कर दिए हैं. उनकी की मानें तो ऐसे में लोग किसी को भी उनके दान दी गई रकम के हिसाब से जज करने लगते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में किसी भी जगह दान ऐलान करके नहीं दिया जाता. दान और संकल्प निजी बात होती है. शो-बिजनेस अब शो-ऑफ बिजनेस में बदल गया है.

Tuesday, March 31, 2020

3/31/2020 05:51:00 AM

फिल्म जगत पर CORONAVIRUS का कहर, एक्टर के बाद अब गई इस सिंगर की जान

नई दिल्ली: ग्रैमी और सीएमए अवार्ड का सम्मान पाने वाले मशहूर अमेरिकी गायक जो डिफी (Joe Diffie) की कोरोना वायरस (coronavirus) के संक्रमण के कारण मौत हो गई है. वह 61 साल के थे. सोशल मीडिया पर उनके करीबियों ने फेसबुक पर उनके निधन की जानकारी दी है. वहीं, इससे पहले रविवार को जापानी कॉमेडियन केन शिमुरा का भी निधन हो गया था. 
डिफी में बीते शुक्रवार को ही कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ. डिफी ने पिछले हफ्ते ही अपने बयान में कहा था कि इस महामारी के दौर में मैं अपने फैंस से याद दिलाना चाहता हूं कि हमे सर्तक और सावधान रहना है. बताया जा रहा है कि मार्च की शुरुआत में, उन्होंने कोरोनो वायरस के चलते ही जॉर्जिया में एक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था. साल 1990 में उन्होंने अपने संगीत से तहलका मचा दिया था. उनके हिट एल्बम 'होम', 'इफ द डेबिल डांस', 'थर्ड रॉक फ्रॉम द सन' और 'पिकअप मैन' हैं.
अमेरिका में हैं खतरनाक हालात:- 
एक रिपोर्ट के अनुसार इस बीमारी से अमेरिका में करीब 142,178 लोग संक्रमित हो गए हैं. ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शियस डिसीज’ के डायरेक्टर एंथनी फॉकी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के निश्चित ही एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत होगी. अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की वजह से 345 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 18,000 लोग इसकी चपेट में आए गए हैं.

Thursday, March 5, 2020

3/05/2020 06:12:00 AM

साउथ स्टार प्रभास को आने वाली फिल्म से मिल सकते हैं एक अरब रुपए, बड़ा मुनाफा देगा प्रोड्यूसर

टॉलीवुड। Prabhas अपनी हालिया रिलीज 'साहो' के बाद अब अपने अगले प्रोजक्ट की तैयारी में है। उन्होंने वामसी पैदीपली, सुरेंदर रेड्डी और संदीप रेड्डी वांगा जैसे बड़े डायरेक्टर्स की स्क्रिप्ट सुनने के बाद आखिरकार अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, उनकी अगली फिल्म नाग अश्विन के साथ आने वाली है और अब चर्चा है कि इस फिल्म के लिए प्रभास भारी फीस लेने वाले हैं। जो खबरें सामने आई है उसके मुताबिक इस फिल्म से प्रभास को 100-120 करोड़ तक की कमाई हो सकती है।

'टॉलीवुड डॉट नेट' के खबर के अनुसार, फिल्म के प्रोडक्शन की कॉस्ट हटाने के बाद नाग अश्विन की फिल्म प्रोड्यूस कर रहे अश्विनी दत्त ने प्रभास को फिल्म के प्रॉफिट का 60 प्रतिशत फीस के रूप में देना ऑफर किया है। अगर सबकुछ ठीक रहा और फिल्म सफल होती है तो इस फिल्म के लिए प्रभास को 100 से 120 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।

यह भी जानकारी सामने आई है कि फिल्म में अश्विनी दत्त ने 200 करोड़ रुपए लगाने का फैसला किया है। एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में ढेर सारी फैंटसी के साथ धमाकेदार मोमेंट्स होंगे। प्रभास की यह फिल्म इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है और 2021 के दूसरे हाफ में पर्दे पर आ सकती है। बता दें कि नाग अश्विन की पिछली फिल्म Mahanati, 2018 में आई थी और इसे तीन अलग-अलग कैटेगरीज में तीन नेशनल अवॉर्ड्स मिले थे। इसके दो साल बाद अब वो प्रभास के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म को Vyjayanthi Movies बनाने जा रही है जिसने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 50 साल का सफर पूरा किया है। बैनर ने यह मुकाम हासिल करने के साथ ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है जिसमें प्रभास नजर आने वाले हैं। दूसरी तरफ प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म 'ओ डियर' में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े दिखाई देंगी।

Saturday, February 22, 2020

2/22/2020 12:59:00 PM

शाहिद कपूर से ब्रेकअप पर 13 साल बाद करीना ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों टूटा रिश्ता, सुनाई दास्तान

मुम्बई। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अचानक बिना किसी को कुछ बताए अलग हो गए थे. वहीं अब इनके अलगाव की बड़ी वजह सामने आई है...
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल रह चुके हैं. दोनों ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था और दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं. लेकिन अचानक बिना किसी को कुछ बताए ये दोनों अलग हो गए थे. इस कपल के ब्रेकअप के 13 साल बाद पहली बार करीना ने शाहिद से अलगाव की वजह बताई है.
करीना और शाहिद ने वैसे तो कई बार स्क्रीन पर भी रोमांस किया, इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इनकी सुपरहिट फिल्म 'जब वी मीट' के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली. शाहिद कपूर से ब्रेकअप के सालों बाद एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने इस मामले पर बड़ा खुलासा किया है.
इस इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपने ब्रेकअप से लेकर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से शादी तक के सफर के बारे में खुलकर बात की. शाहिद कपूर से ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा, 'भाग्य के अपने कुछ प्लान होते हैं और जिंदगी उसके हिसाब से चलती है. जब वी मेट की शूटिंग के दौरान से लेकर फिल्म टशन के बीच में बहुत कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद हमने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए.'
'जब भी मेट' में करीना कपूर के किरदार का नाम गीत था. अपने ब्रेकअप के बारे में गीत का जिक्र करते हुए करीना ने कहा कि उनकी असल जिंदगी और गीत की जिंदगी में काफी चीजें एक जैसी हो रही थी. उन्होंने कहा, 'मेरे लिए उस वक्त पर्सनली और प्रोफेशनली सब हैंडल करना काफी मुश्किल हो रहा था. अगर आप देखेंगे कि फिल्म में जैसे गीत की जिंदगी सेकेंड हाफ के बाद बदल जाती है, वैसा ही मेरी जिंदगी में फिल्म के बनते वक्त हुआ.
इतना ही नहीं करीना ने कहा, 'टशन के वक्त मैं ज्यादा उत्साहित थी अपने रोल, फिगर को लेकर. टशन ने मेरी जिंदगी बदल दी थी क्योंकि इस फिल्म के जरिए मैं अपने लाइफ पार्टनर से मिली.'
करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी और 2016 मे करीना ने तैमूर अली खान को जन्म दिया. वहीं शाहिद ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी और दोनों की एक बेटी मिशा और बेटा जैन है.

Wednesday, February 5, 2020

2/05/2020 07:16:00 AM

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, जानें उनकी लव स्टोरी

मुम्बई। अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन एक्टरों में से एक हैं जिनका फिल्म इंडस्ट्री से रिश्ता जुड़ा हुआ है लेकिन अपनी अलग पहचान बनाने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी. अच्छी बात ये है कि कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी वह कभी न कभी ऐसी दमदार फिल्म दे देते हैं कि जिससे सब हैरान रह जाते हैं. इन फिल्मों में गुरू, युवा, बंटी और बबली, धूम मुख्य रूप से शामिल हैं. आज अभिषेक बच्चन का 43वां जन्मदिन है.
अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात:-
वैसे फिल्मी करियर की बात न करें तो अभिषेक की निजी जिंदगी काफी खुशहाल रही है. इसमें उनका सबसे अहम कदम है ऐश्वर्या राय से शादी करना. आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर आपको बताते हैं लंबी दोस्ती के बाद कैसे शुरू हुआ अभिषेक और ऐश्वर्या का प्यार. जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में. अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई थी जब वह फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे. दोनों ने इसी साल फिल्म 'कुछ न कहो' में भी एक साथ काम किया था.
साल 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई:-
इनके बीच बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी. हालांकि इससे पहले भी दोनों एक बार 1997 में मिल चुके थे जब ऐश्वर्या, अभिषेक के बहुत अच्छे दोस्त बॉबी देओल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' की शूटिंग कर रही थीं. हालांकि उस वक्त ऐश्वर्या और सलमान खान के अफेयर की चर्चाएं थीं. वहीं 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई हो चुकी थी. कपूर और बच्चन परिवार एक होने को तैयार थे लेकिन किसी वजह से करिश्मा और अभिषेक दोनों की मम्मियों के बीच अनबन हो गई और 2003 में उनकी सगाई टूट गई.
रानी मुखर्जी के साथ नाम जोड़ा गया:-
उधर ऐश्वर्या भी सलमान के व्यवहार से तंग आकर उनसे ब्रेकअप कर चुकी थीं और विवेक ओबरॉय के साथ उनका नाम जुड़ने लगा था. कुछ दिनों बाद ही ऐश्वर्या का विवेक से भी ब्रेकअप हो गया. अभिषेक की करिश्मा से सगाई टूट जाने के बाद काफी वक्त तक रानी मुखर्जी के साथ भी नाम जोड़ा गया. दोनों ने फिल्म 'युवा', 'बंटी और बबली' और 'कभी अलविदा न कहना' में साथ काम किया था. इनकी जोड़ी लोग बहुत पसंद कर रहे थे लेकिन रानी और अभिषेक के रास्ते अलग हो गए और सबकी उम्मीदें टूट गईं.
शूटिंग के वक्त दोनों का प्यार परवान चढ़ा:-
इसके बाद अभिषेक ने 10 महीनों तक हीरोइन दिपानिता शर्मा को भी डेट किया था. माना जा रहा था कि दिपानिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन अभिषेक ने उन्हें मनाया. हालांकि बाद में अभिषेक ने दिपानिता को न कह दिया, ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक अभिषेक की जिंदगी में ऐश्वर्या आ चुकी थीं. दिपानिता के सामने अभिषेक ने कबूल किया कि वह ऐश्वर्या को पसंद करने लगे हैं. दोनों करीब आने लगे थे. साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के वक्त दोनों का प्यार परवान चढ़ा.
अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया:-
साल 2006 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने काफी वक्त एकसाथ गुजारा. उस वक्त ये दोनों 'उमराव जान' के अलावा 'गुरु' और 'धूम 2' में भी साथ काम कर रहे थे. साल 2007 में फिल्म 'गुरु' के सेट पर अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. टोरांटो में फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर शो के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था.
14 जनवरी 2007 को दोनों की सगाई:-
शो चलते वक्त ही अभिषेक ऐश्वर्या को बालकनी में ले गए और हीरे की अंगूठी देकर उन्हें प्रपोज किया. न्यू यॉर्क में प्रपोज करने के बाद जब दोनों मुंबई वापस लौटे तो 14 जनवरी 2007 को दोनों की सगाई कर दी गई. इसके बाद दोनों खुलकर सबके सामने आने लगे. 20 अप्रेल 2007 को बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में दोनों की शादी कर दी गई.

Monday, January 27, 2020

1/27/2020 06:10:00 AM

मैं मुसलमान हूं, मेरी पत्नी हिंदू और बच्चे हिन्दुस्तान हैं:- अभिनेता शाहरुख़ ख़ान

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ ख़ान ने हाल में एक टेलीविज़न शो में कहा कि उनके परिवार में धर्म को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं होती. स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले एक डांस रियलिटी शो डांस प्लस में उन्होंने कहा, "हमारे परिवार में हमने कभी हिंदू मुसलमान की कोई बात ही नहीं की. मेरी बीवी हिंदू हैं, मैं मुसलमान हूं और मेरे जो बच्चे हैं वो हिन्दुस्तान हैं.
बीते शनिवार रात प्रसारित इस शो में शाहरुख़ ने बतौर गेस्ट शिरकत की थी. शो के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "कई बार, जब वो स्कूल गए तो, स्कूल में भरना पड़ता है कि धर्म क्या है. जब मेरी बेटी छोटी थी तो उसने आकर मुझसे पूछा एक बार कि हम कौन से धर्म के हैं. तो मैंने उसमें लिखा कि हम इंडियन हैं. कोई धर्म नहीं है और होना भी नहीं चाहिए.
उनके इस बयान के लिए सोशल मीडिया में उनकी काफी तारीफ़ हो रही है.
कई लोग उनके बयान को देश को गौरवान्वित करने वाला कह रहे हैं जबकि कई नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए) और एनआरसी पर उनकी चुप्पी के लिए उनकी निंदा भी कर रहे हैं.
नरेश नाम के एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "हमें गर्व है, हम सब भारतीय है और इससे अधिक गर्व की कोई बात हो ही नहीं सकती."
शैलभ नाम के एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "हिन्दुस्तान को शाहरुख़ ख़ान बेहतरीन तरीके से समझाया."
भावनिधि ने लिखा, "अब तक मैंने जो कुछ सुना है उनमें ये कुछ वाक्य सबसे खूबसूरत हैं."
मानसी शर्मा ने लिखा, "आज के मुश्किल वक्त में जब इतना कुछ हो रहा है, शाहरुख़ ख़ान का बयान सूकून देता है. भारतीय होने से बेहतर कुछ और नहीं है.
एक व्यक्ति ने इसी वीडियो के जवाब में शाहरुख़ से पूछा कि ऐसा है तो बच्चों के मुसलमान नाम क्यों रखे. इसका जवाब एक अन्य ट्विटर यूज़र ने कहते हुए दिया कि "सुहाना मुस्लिम नाम है, आर्यन हिंदू नाम है और अबराम में अब्दुल्लाह और राम के नाम को जोड़ कर बनाया गया है.
इस पर रानी नाम की एक ट्विटर यूज़र ने लिखा है, "बच्चों के नाम ऐसे रखे हैं जो दो धर्मों को मिलाते हों.
अंकुर अग्रवाल लिखते हैं, "शाहरुख़ भारत का गौरव हैं लेकिन सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध के बीच वो चुप्पी साधे हैं. जब वो ट्विटर पर लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे लोगों ने उनसे इस बारे में पूछा भी थी, लेकिन उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा.
इशाक़ सिद्दिक़ी ने लिखा, "अच्छा है कि आप कुछ न बोल कर भी एनआरसी के मुद्दे पर रोशनी डाल रहे हो. बोलना या नहीं बोलना आपकी इच्छा है. लेकिन इससे फायदा होगा और लोगों के सामने सीएए, एनआरसी का सच आएगा.

Wednesday, January 22, 2020

1/22/2020 07:19:00 AM

सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं बॉलीवुड की दो हस्तियां, पुलिस ने तीन लड़कियों को छुड़ाया

मुंबई में पुलिस इन दिनों लगातार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर रही है। पिछले एक महीने में पुलिस तीन ऐसे सैक्ट रैकेट का खुलासा कर चुकी है जिसका सीधा संबंध बॉलीवुड से है। मंगलवार को एक बार फिर पुलिस ऐसे ही एक रैकेट का पर्दाफाश किया जिसमें बॉलीवुड से जुड़े लोग बेनकाब हो गए।पुलिस ने छापेमारी में एक प्रोडक्शन मैनेजर और कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर दो विदेशी छात्राओं समेत तीन महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा की एक महीने में यह चौथी छापेमारी है।पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित इंपीरियल पैलेस होटल में छापेमारी कर उन्होंने प्रोडेक्शन मैनेजर नवीद शरीफ अहमद अख्तर और कास्टिंग डायरेक्टर नवीद सादिक सयाद को गिरफ्तार कर तीन महिलाओं को वहां से सुरक्षित निकाला।मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से दो विदेशी छात्राएं तुर्कमेनिस्तान की हैं जो पुणे के एक कॉलेज में पढ़ती हैं। फिल्मों में काम करने की चाहत के चलते ये मुंबई आई थीं और इस बीच इनकी दोस्ती अख्तर और सयाद से दोस्ती से हो गई। इन आरोपियों ने छात्राओं पर समझौता करने का दबाव बनाया। इसके बाद इन्हें देह व्यापार में धकेल दिया।बीते दिनों पुलिस ने अधेरी इलाके से एक सेक्स रैकेट में फंसी तीन अभिनेत्रियों को बचाया था। इसे चलाने वाली एक महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस्क्यू की गईं लड़कियों में से एक अभिनेत्री सावधान इंडिया में नजर आ चुकी हैं। वहीं दूसरी अभिनेत्री ने वेब सीरीज में काम किया है। इसके साथ ही तीसरी अभिनेत्री मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Monday, January 20, 2020

1/20/2020 05:53:00 AM

हॉलीवुड की वो खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसने दुनिया को दिया था एक महान आविष्कार

फिल्मी डेस्क। एक स्विच ऑन करने भर की देर है, आपका फोन वाई-फाई से कनेक्ट होता है और दुनिया आपकी जेब में होती है। इंटरनेट और वाई-फाई मिलना इन दिनों ऐसा है मानो मृत्युशैया पर पड़े व्यक्ति को ऑक्सीजन मिल गया हो। वाई-फाई की सुविधा इन दिनों कितनी आवश्यक हो गई है इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन आपको यह बताना बेहद जरूरी है कि इसके आविष्कार के पीछे एक महिला का हाथ था, जिन्हें उस दौर में इस महान आविष्कार के लिए उतना सम्मान और उतनी सराहना नहीं मिल पाई, जिसकी वो हकदार थीं।दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हॉलीवुड की अदाकारा हेडी लमार का जन्म 9 नवंबर, 1914 को ऑस्ट्रिया के वियना शहर में हुआ था। अपनी बेजोड़ खूबसूरती के लिए मशहूर लमार ने बचपन से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। 1920 के दशक में निर्माता मैक्स रीनहार्डट उन्हें बर्लिन लेकर आए और पेशेवर अदाकारा के तौर पर उनके करियर की शुरुआत हुई। हॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म थी अल्जीयर्स (1938)। इस फिल्म के बाद लमार हॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों की तरह फेमस हो गईं। एक्टिंग करियर में लमार ने ‘आई टेक दिस वुमन’ (1940), ‘कम लाइव विद मी’ (1941), ‘एच एम पल्हाम, एश्क’ (1941) और ‘सेमसन एंड डेलिला’ (1949) जैसी कई लोकप्रिय फिल्में की, जिसके बाद इस क्षेत्र से उनका मन ऊब गया। इसके बाद लमार की दिलचस्पी अप्लाइड साइंस में जगी और उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में तमाम प्रयोग शुरू किए। हालांकि उस वक्त मीडिया की सुर्खियों में उनकी इस कला को उतनी जगह नहीं दी गई, जितनी उनकी अदाओं को मिली। विज्ञान के प्रति लमार का प्रेम चर्चा में तब आया जब मृत्यु के बाद उनकी जीवनी पर आधारित एक फिल्म बनाई गई। फिल्म का नाम था बॉम्बशेल।इस फिल्म में लमार के एक ऑडियो का प्रयोग किया गया है, जिसमें वो विज्ञान के प्रति अपने आकर्षण का उल्लेख करती हैं। ऑडियो में लमार अपने तमाम सफल और असफल प्रयोगों के बारे में बताती हैं। वो कहती हैं कि साइंस के लिए मुझे आईडिया सोचने की जरूरत नहीं पड़ती थी, मेरे दिमाग में खुद ही तमाम आईडिया आते थे। विज्ञान के क्षेत्र में लमार के योगदान का सबसे बड़ा लाभ दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना ने उठाया था। लमार ने "गुप्त संचार प्रणाली" (secret communication system) का आविष्कार किया था जिसे आज तकनीकी रूप से और मजबूत बनाकर वाई-फाई का रूप दिया गया है। अमेरिकी नौसेना ने लमार की गुप्त संचार प्रणाली की मदद से फ्रीक्वेंसी होपिंग का इस्तेमाल किया। इसके जरिए रेडियो-नियंत्रित मिसाइलों को पानी के भीतर गाइड कर दुश्मनों पर वार किया जाता था। लमार ने अपने मित्र जॉर्ज एंटहिल के साथ मिलकर इसे विकसित किया था। 1942 में लमार ने इस आविष्कार का पेटेंट अपने नाम कराया, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि लमार ने अपने पहले पति ऑस्ट्रियाई मूल के निर्माता फ्रिट्ज मंडल के कार्यालय में एक मिलती जुलती संचार प्रणाली का स्केच देखा था, जिसके बाद उसने यह आविष्कार किया।लमार के इसी आविष्कार ने बाद में ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसी तकनीक में अहम भूमिका निभाई। उनपर आधारित फिल्म के अनुसार अमेरिकी नौसेना ने आविष्कार का बखूबी इस्तेमाल किया, लेकिन लमार को आविष्कारक का सम्मान देने के बजाय महज एक मनोरंजनकर्ता के रूप में इस्तेमाल किया गया। एक तरफ सेना लमार के आविष्कार की मदद से युद्ध में आगे बढ़ती रही और दूसरी ओर लमार को सैनिकों के मनोरंजन के लिए प्रयोग किया जाता रहा। लमार की मृत्यु से पहले तक उनके इस अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया गया। गुप्त संचार प्रणाली के रूप में दुनिया के हाथ में खुला आसमान थमाकर हेडी लमार 19 जनवरी 2000 को मिट्टी में विलीन हो गईं। लमार की मृत्यु 85 साल की उम्र में फ्लोरिडा में हुई थी। मृत्यु के बाद जब लमार के बारे में तमाम खबरें छपने लगीं, तब धीरे धीरे यह बात सामने आई कि उन्होंने अलविदा कहने से पहले हमारे हाथों में पूरी दुनिया थमा दी है।

Thursday, January 16, 2020

1/16/2020 07:10:00 AM

फिल्म छपाक देखने पहुंची लक्ष्मी अग्रवाल की बेटी, दीपिका बोलीं- कुछ फिल्में दिल से की जाती हैं

मुंबई। तेजाब हमले की पीड़ित जिन लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष की कहानी हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण ने फिल्म छपाक में दिखाई है, उनकी बेटी पिहु दीपिका से भी सुंदर है। पिहु और दीपिका ने फिल्म छपाक के एक खास शो के दौरान खूब मस्ती की और पूरी दुनिया को अपनी सुंदरता से मोहित करने वाली दीपिका खुद जूनियर लक्ष्मी की सुंदरता पर मर मिटीं। दीपिका न सिर्फ पिहु को देरतक गोद में खिलाती रहीं, बल्कि उसे ढेर सारा दुलार और उपहार भी दिए।
पिछले हफ्ते  रिलीज हुई फिल्म "छपाक" अपनी लागत और उपलब्ध सिनेमाघरों के हिसाब से अच्छा कारोबार कर रही है। दीपिका ने ये फिल्म अपनी सामाजिक प्रतिबद्धताओं के लिए की है और फिल्म के लिए उन्होंने कोई तय रकम लेने की बजाय फिल्म के सफल होने पर इसके मुनाफे में हिस्सेदारी के नाम पर इसमें काम किया है। दीपिका कहती हैं, 'मैं फिल्में दिल से करती हूं। अभिनय के लिए करती हूं। पैसे कमाने के मौके जिंदगी में तमाम आते हैं पर ऐसी फिल्में करने के मौके बार बार नहीं आते। मेघना से कहानी सुनने के 15 मिनट बाद मैंने इस फिल्म के लिए हां कर दी। और, न तो मेघना ने और न ही मैंने कभी इस फिल्म के लिए फीस को लेकर कोई खास बातचीत ही की।'
फिल्म छपाक महिलाओं को खासतौर से आकर्षित कर रही है। मुंबई के जुहू और अंधेरी इलाकों में महिलाएं समूहों में ये फिल्म देख रही हैं। फिल्म देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को प्रेरित करने के लिए मुंबई के कुछ इलाकों में खास अभियान भी देखने को मिल रहे हैं। इस सबके बीच लक्ष्मी अग्रवाल ने अपनी बेटी पिहु को भी ये फिल्म दिखाई। पिहु ने शांति से फिल्म को अंत तक देखा और अपनी मां से तमाम सवाल भी पूछे। लक्ष्मी कहती हैं, 'फिल्म के बाद, उसने मुझे बहुत सारा प्यार किया और दीपिका को भी गले लगाया।'
फ़िल्म छपाक के सामाजिक मुद्दे को देखते हुए इसे राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने तेजाब हमले से पीड़ित महिलाओं के लिए छह हजार रुपये मासिक पेंशन की भी शुरुआत की है।

Sunday, January 12, 2020

1/12/2020 05:32:00 PM

सेक्स रैकेट में गिरफ्तार हुईं एक्टर अमृता को लेकर अभिनेता खान का बड़ा खुलासा

मुंबई। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' के एक्स कंटेस्टेंट अरहान खान रिलेशनशिप, कर्ज लेने और अपने व्यवहार के लिए हमेशा से चर्चा में रहे हैं. 'बिग बॉस' के घर से अब वह एलिमिनेट हो चुके हैं. यह खबर थी कि अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड होने का दावा करने वाली अमृता धनोआ को मुंबई में देह व्यापार के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अरहान ने आज Zee News के साथ इस बात का खुलासा किया कि आखिरकार उनका अमृता के साथ किस तरह का संबंध है. वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने अरहान को लताड़ा था, जिसे अरहान खान ने बताया कि वह सिर्फ एक गलतफहमी थी जो आधे घंटे के अंदर ही क्लियर हो गई थी. वह अभी भी रश्मि देसाई के साथ रिलेशनशिप में हैं. दरअसल, अरहान ने बताया कि वह अमृता धनोआ (Amrita Dhanoa) नाम की किसी भी लड़की को नहीं जानते. अरहान ने बताया कि वह इस लड़की से कभी नहीं मिले हैं. यह लड़की किस तरह के दावे और आरोप लगा रही है, उसके बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है.
अमृता धनोआ से संबंध पर अरहान का बयान:-
अरहान ने साफतौर पर कहा कि अगर मेरा उससे कोई भी संबंध है, तो उसके पास मेरी फोटोग्राफ्स, मेरी कॉल रिकॉर्डिंग या बाकी कोई प्रूफ होता और अगर होता तो उसने अब तक सबके सामने वह प्रूफ लाया होता. यह सिर्फ पब्लिसिटी के लिए है. अरहान ने बताया कि उस लड़की से कभी भी नहीं मिले हैं. 'बिग बॉस' एक सुपरहिट शो है और किसी के साथ ही नाम जोड़कर हाईलाइट में आना खबरों में बनवना ही उस लड़की का मकसद है. अरहान ने कहा यही वजह है कि जैसी करनी को वैसा फल मिला है. सेक्स रैकेट में भी अरहान का हाथ होने की बात अमृता की तरफ से साथ सामने आई थी, जिस पर भी अरहान का कहना है कि उसका उस लड़की से कोई लेना देना नहीं है. मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और गोरेगांव के एक पांच सितारा होटल से दो महिलाओं एक अभिनेत्री और एक मॉडल को गिरफ्तार किया. अमृता के अलावा इस रेड में एक और एक्ट्रेस को कस्टिडी में लिया गया है.  
पुलिस कर रही है मामले की जांच:-
ऋचा सिंह को भी छापे के दौरान पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक इन महिलाओं की पहचान 'बिग बॉस' एक्स कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ रूप में की गई, जो एक स्ट्रगलिंग अभिनेत्री हैं. इसके साथ एक और मॉडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान ऋचा सिंह के तौर पर हुई है. समता नगर के वरिष्ठ निरीक्षक राजू कास्बे ने यह छापेमारी डॉ. डी स्वामी, जोनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस की निगरानी में की गई. पुलिस ने बताया कि हमने वेस्टिन होटल में छापा मारा, जहां से दो मॉडल को गिरफ्तार किया और दो मॉडल को छुड़ाया गया है. डिंडोशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक, धरणेंद्र कांबले ने कहा की 32 वर्षीय अमृता धनोआ और 26 वर्षीय ऋचा सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (3), 34 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रिवेंशन ऑफ प्रिवेंशन की धारा 4, 5 तस्करी अधिनियम भी लगाया गया और पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है. 

Saturday, January 4, 2020

1/04/2020 07:20:00 AM

विशेष: साल 2020 का ये है फेस्टिवल धमाका, देखिए त्योहारों पर रिलीज हो रही फिल्मों का पूरा कैलेंडर

मुम्बई। सलमान खान अपनी फिल्में ईद पर रिलीज करते हैं तो आमिर को क्रिसमस पसंद है। उधर शाहरुख ने दिवाली अपने नाम कर रखी है और अक्षय सदाबहार हैं। तमाम हिंदी फिल्म दर्शक भी त्योहारों, खास मौकों और राष्ट्रीय अवकाशों पर रिलीज होने वाली इन फिल्मों पर नजरें जमाए रहते हैं। इस साल भी ये यात्रा दिलचस्प होने वाली। अमर उजाला विशेष में आपको बताते हैं इस साल की उन फिल्मों के बारे में जिनकी शूटिंग पूरी होने से पहले ही उनकी रिलीज की तारीख तय कर दी गई। आइए आपको बताते हैं साल 2020 में खास मौकों पर रिलीज हो रही इन फिल्मों के बारे में ताकि आपका भी फिल्मी कैलेंडर पूरी तरह पहले से तैयार रहे।
गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी
फिल्में: स्ट्रीट डांसर 3 डी और पंगा
साल का सबसे पहला राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस है। इससे दो दिन पहले यानी 24 जनवरी को साल की दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी होंगी। वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही की 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' का मुकाबला होगा कंगना रनौत और जस्सी गिल की  फिल्म 'पंगा' से। ये दोनों ही बहुप्रतीक्षित फ़िल्में हैं।
वैलेंटाइंस डे, 14 फरवरी
फिल्म: लव आज कल 2
प्रेमियों के सप्ताह को और ज्यादा रोमांटिक करने के लिए फिल्म निर्माता युवा कलाकारों के रोमांस को इस तारीख के आस-पास पर्दे पर उतारने के जुगाड़ में रहते हैं। इस वैलेंटाइन्स डे पर आपको सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी प्रेम क्रीड़ा करती हुई नजर आएगी फिल्म 'लव आज कल 2' में नजर आएंगे, जिसे इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। साथ ही अंशुमान झा और जरीन खान की प्रेम कहानी 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' और भावेश कुमार की फिल्म  'हवाएं'  भी इस दिन रिलीज होने की कतार में है।
होली, 10 मार्च 
फिल्में: बागी 3 , गुंजन सक्सेना और छलांग
होली ऐसा त्योहार है जिसमें लोग बन ठनकर कहीं घूमने फिरने और मौज करने नहीं जाते क्योंकि हर तरफ रंग और गुलाल जो उड़ता है। होली पर इस बार बॉक्स ऑफिस रंगीन करने की जिम्मेदारी तीन फिल्मों पर है। होली से चार दिन पहले रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ की बागी 3, इस फिल्म को वीकेंड के बाद छुट्टियों का मुनाफा होगा। होली के तीन दिन बाद रिलीज होंगी जान्हवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' और राजकुमार राव और नुशरत भरूचा की 'छलांग'। 
ईद, 24 मई 
फिल्में: लक्ष्मी बॉम्ब और राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई
बॉक्स ऑफिस पर साल का सबसे बड़ा मुकाबला ईद पर देखने को मिलेगा। इस साल ईद सिर्फ सिनेमा के सुल्तान ही नहीं बल्कि सिल्वर स्क्रीन के रुस्तम भी मनाएंगे। इस दिन अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब टकराएगी सलमान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई से। 
बकरीद, 31 जुलाई
फिल्में: भूल भुलैया 2 और शमशेरा
फिल्म संजू के बाद रणबीर कपूर की नई फिल्म होगी शमशेरा। कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' के साथ ही रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की फिल्म 'शमशेरा' रिलीज होगी। कार्तिक फिल्म में अक्षय कुमार की भूल भुलैया की तरह एक मनोवैज्ञानिक की तरह ही नजर आएंगे जबकि फिल्म शमशेरा  18वीं सदी में डकैतों के एक गिरोह की अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। 
स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 
फिल्में: अटैक,  हंगामा 2 और भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया
दो देशभक्ति वाली फिल्मों अटैक और भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया के साथ इस साल आजादी की सालगिरह पर कॉमेडी फिल्म हंगामा 2 का भी विकल्प दर्शकों को मिलेगा। ये तीनों फिल्में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रिलीज होंगी, अगले दिन शनिवार को सार्वजनिक अवकाश और उसके अगले दिन रविवार होगा। इसी फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम अभिनेता और निर्माता दोनों का किरदार निभाएंगे। भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन, संजय दत्त और राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, हंगामा 2 में परेश रावल और शिल्पा शेट्टी एक अलग ही झोल करते दिखेंगे।
गांधी जयंती, 2 अक्टूबर 
फिल्में: रैम्बो, तूफान, सत्यमेव जयते 2, और सरदार ऊधम सिंह
इस गांधी जयंती पर रिलीज हो रही चारों फिल्में बड़ी हैं। फिल्म रैम्बो में टाइगर श्रॉफ हैं, तूफान में फरहान अख्तर हैं, सत्यमेव जयते की सीक्वेल में जॉन अब्राहम और सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक में दिखेंगे विकी कौशल। सभी अलग शैली की फिल्में हैं और सभी नायकों का अपना अलग अलग दर्शक वर्ग भी है।
दीपावली, 14 नवंबर 
फिल्म: पृथ्वीराज
इस साल दीवाली पर शाहरुख नहीं आएंगे तो उनकी कमी को पूरा करने के लिए यशराज फिल्म्स ने दांव चला है खिलाड़ी अक्षय कुमार पर। यह फिल्म बहादुर राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के कौशल को पर्दे पर उकेरेगी। उनके किरदार को अक्षय कुमार जीवंत करेंगे। और, इसी फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा में पदार्पण करेंगी विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर। फिल्म के निर्देशक हैं मोहल्ला अस्सी, पिंजर जैसी फिल्में बनाने वाले चंद्र प्रकाश द्विवेदी।
क्रिसमस, 25 दिसंबर 
फिल्में: बच्चन पांडे और लाल सिंह चड्ढा
साल 2020 में ईद पर सलमान खान से ट्वेंटी 20 खेल रहे अक्षय कुमार का अगला मैच क्रिसमस पर आमिर खान के साथ होगा। अक्षय की बच्चन पांडे एक तमिल फिल्म वीरम का रीमेक बताई जा रही है तो आमिर की लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। दोनों की फिल्मों के फर्स्ट लुक ने दर्शकों में इन फिल्मों को लेकर उत्सुकता जगाई है। साल की ये दोनों आखिरी फिल्में भी होंगी।

Saturday, December 28, 2019

12/28/2019 05:09:00 AM

प्रदेश सरकार अभिनेता सलमान खान को देने जा रही एक खास तोहफा, 54 के हुए भाईजान ताऊ बोले- अब तो घर बसा ले बेटा

Salman Khan, Salman Khan body, Salman Khan Films, Salman Khan films pirated, Salman Khan latest news, Salman Khan news, Salman Khan Sultan, shah rukh khan, salman khan birthday
इंदौर. अभिनेता सलमान खान का आज 54वां जन्मदिन है। 27 दिसम्बर 1965 को इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में सलमान का जन्म हुआ था। सलमान खान मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं और प्रदेश सरकार द्वारा उनके जन्मस्थल कल्याणमल नर्सिंग होम को तोडक़र वहां 100 करोड़ की लागत से नया अस्पताल बना रहे है। इस नए अस्पताल में सलमान खान की बचपन की यादों को भी संजोया जाएगा। मप्र सरकार ने यहां सलमान खान के बचपन की यादों को संजोकर रखने की योजना बनाई है ये उनके लिए एक खास तोहफा होगा।
सबकी इच्छा हैं अब शादी कर ले सलमान:-
इंदौर में रहने वाले सलमान के ताऊ नईम खान का कहना है कि- वे सलमान के जन्मदिन पर बस एक ही दुआ मांग रहे हैं कि अब वो शादी करके अपना घर बसा लें। वहीं सलमान खान की भतीजी असमा खान का कहना है कि शादी करना उनका निजी मामला है, लेकिन हमारी यह दुआ है कि वह इसी तरह तरक्की करते रहें हैं। आसमा का कहना है कि चाचा के जन्मदिन पर परिवार को दोहरी खुशी मिलने जा रही है क्योंकि उनकी बुआ अर्पिता भी मां बनने जा रही है और उसके लिए 27 दिसम्बर की तारीख चुनी गई है।
अफगानिस्तान से इंदौर आए थे सलमान के दादा:-
सलमान खान के दादा अब्दूल रशीद खान अफगानिस्तान से इंदौर आए थे। होल्कर स्टेट के समय वे महेश्वर में 12 साल तक पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। सलमान के पिता सलीम खान का जन्म भी इंदौर में ही हुआ था। उनके परिवार के लोग वर्तमान में इंदौर के खान कंपाउंड में रहते हैं।
सियागंज से लाए तिल्ली के तेल से होती थी मालिश:-
कल्याणमल नर्सिंग होम में दाई रुकमणि भाटी द्वारा डिलिवरी करवाई गई थी। जन्म के बाद सलमान की मालिश से लेकर अन्य जिम्मा भी रुकमणि पर था। वे बताती हैं कि जब मैंने सलीम साहब को सलमान के जन्म की खबर दी तो उन्होंने खुश होकर मुझे 100 रुपए का नोट दिया था। वे बताती हैं कि सलमान की मालिश के लिए उनके ताऊ बटवा मियां सियागंज से तिल्ली का तेल लाते थे जिससे सलमान की रोज एक घंटे तक मालिश की जाती थी।
12/28/2019 05:03:00 AM

फिल्म एक्टर कुशल पंजाबी की आत्महत्या से Bollywood सकते में, इन खूबसूरत एक्‍ट्रेस ने भी की थी खुदकुशी

फिल्मी डेस्क। की मौत की खबर से टीवी और बॉलीवुड की हस्तियां सकते में हैं। सब यही जानना चाह रहे हैं कि आखिर #KushalPunjabi ने खुदकुशी क्‍यों की। कम उम्र में मौत को गले लगाने की ग्‍लैमर की दुनिया में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले कुछ वर्षों में बेहद खूबसूरत और आकर्षक एक्‍ट्रेस की भी खुदकुशी की खबरें सामने आईं हैं। इनमें से कुछ तो हिट थीं तो कुछ स्‍ट्रगल कर रही थीं। सभी की मौत की सही वजह तो नहीं पता लेकिन डिप्रेशन और पर्सनल लाइफ की प्रॉब्‍ल्‍म्‍स सभी में कॉमन फैक्‍टर रहीं हैं।
तेलगु एक्टर झांसी:-
इस साल फरवरी में सुसाइड कर ली थी। झांसी ने लोकप्रिय सीरियल पवित्र बंधन में अपने रोल से पहचान पाई थी। उनका शव हैदराबाद की श्रीनगर कॉलोनी में श्री साईं अपार्टमेंट में मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने छत से लटकते शव को नीचे उतारा। इसके बाद गांधी अस्‍पताल में ले जाकर पोस्‍टमार्टम कराया गया। झांसी कृष्‍णा जिले की रहने वाली थी। उनका अपने से छोटी उम्र के लड़के से अफेयर था। वह उससे शादी करना चाहती थी लेकिन लड़के के घरवाले इस रिश्‍ते के खिलाफ थे। इसके बाद बताया गया लड़के ने खुद शादी से इंकार कर दिया। इस घटना से झांसी डिप्रेशन में आ गई और उसने आत्‍महत्‍या जैसा कदम उठाया।
बंगाली टीवी स्टार दिशा गांगुली:-
23 साल की बंगाली टीवी एक्ट्रेस दिशा गांगुली ने 10 अप्रैल 2015 को आत्‍महत्‍या कर ली थी। उनका शव उनके घर पर पंखे से लटका मिला। वह कोलकाता की रहने वाली थी। उनका घर पनश्री इलाके में था। पुलिस को उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया। दिशा अकेली रहती थीं। उन्‍होंने फेमस टीवी सीरीयल 'कनकांजलि‍' और 'तुमि आशबे बोले' में एक्टिंग की थी। घटना के समय उनके पेरेंट्स विदेश में थे। जब दिशा के एक दोस्‍त ने उससे बात करने के लिए कॉल किया और सामने से रिस्‍पॉन्‍स नहीं मिला तो उसने पुलिस को खबर की। पुलिस उनके घर गई और वहां दिशा की लाश दुपट्टे से लटकी मिली।
बंगाली एक्टर पायल चक्रवर्ती:-
बंगाली TC Actress पायल चक्रवर्ती ने सितंबर 2018 में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह 35 साल की थी। पुलिस को होटल के कमरे का दरवाजा खोलना पड़ा, जो अंदर से बंद था। आत्‍महत्‍या से एक दिन पहले ही उन्‍होंने होटल में चेक-इन किया था। पायल ने कई बंगाली टीवी सीरीयल और फिल्मों में अभिनय किया था।
अभिनेत्री मोमिता साहा:-
मोमिता साहा ने मार्च 2018 में खुदकुशी कर ली थी। उनकी उम्र मात्र 23 साल थी। वह जिस अपार्टमेंट में रहती थी, उसमें उसका शव छत से लटका पाया गया था। पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय मोउमिता साहा का शव उसके अपार्टमेंट की छत से लटका हुआ मिला। यह परिवार हुगली जिले के बंडेल का रहने वाला था। यहां सब लोग किराये से रहते थे। जब मोमिता ने फोन नहीं उठाया तो पेरेंट्स ने अलार्म बजाया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने आकर दरवाजा खोला। कमरे से मोमिता का शव और सुसाइड नोट मिला। पुलिस का कहना था कि एक्टिंग के करियर में मनचाही सफलता न मिलने से निराश होकर मोमिता ने ऐसा कदम उठाया होगा।
तमिल एक्‍ट्रेस प्रियंका:-
तमिल टीवी एक्‍ट्रेस प्रियंका ने जुलाई 2018 में सुसाइड कर ली थी। वह Vamsam सीरीज में Jothika का रोल निभाने के चलते सुर्खियों में आई थीं। इस सीरीज में Ramya Krishnan ने भी एक्टिंग की थी। उनका शव चेन्‍नई के Valasaravakkam में उनके घर की छत के पंखे से लटकता मिला था। बताया जाता है कि उनके जीवन में पारिवारिक विवाद चल रहा था। प्रियंका ने 2015 में अरुण बाला से शादी की थी लेकिन दो महीनों से वह अलग रह रही थीं। हालांकि उनकी मौत का वास्‍तविक कारण अभी तक अज्ञात है। 
साउथ इंडियन टीवी इंडस्‍ट्री में कई सुसाइड की घटनाएंं:-
पिछले दो साल में साउथ इंडियन टीवी इंडस्‍ट्री में आत्‍महत्‍या की कई घटनाएं हुईं हैं। टीवी होस्‍ट और एंकर Sabarna अपने घर में मृत पाईं गईं थीं। उनकी कलाई कटी हुई थी। पास एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें फिल्‍मों में काम मिलने के संघर्ष को लेकर लिखा था।
सई प्रशांत:-
टीवी एक्‍टर सई प्रशांत ने भी असफलतों के चलते अवसाद में आकर आत्‍महत्‍या कर ली थी। उन्‍होंने Annamalai, Arasi और Selvi जैसी सीरीज में काम किया था।
राधिका रेड्डी:-
तेलुगू न्‍यूज एंकर राधिका रेड्डी ने भी 1 अप्रैल 2018 को अपने घर की पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। इसके अलावा जिया खान, कुलजीत रंधावा, प्रत्‍युषा बेनर्जी ने भी आत्महत्या कर ली थी।

Sunday, December 1, 2019

12/01/2019 06:20:00 AM

बॉलीवुड के आकाश में चमके मध्य प्रदेश के ये सितारे, दुनिया में बनाया अपना अलग मुकाम

फिल्मी डेस्क। मध्य प्रदेश की पहचान सिर्फ यहां की सुंदर वादियों और यहां के खानपान से ही नहीं है। बल्कि ये कई हुनरमंद लोगों का भी प्रदेश है। प्रदेश से ऐसे ऐसे कलाकार निकले हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई, साथ ही साथ अपनी अदाकारी के दम पर पूरी दुनिया में नाम कमाया। आइये जानते हैं मध्य प्रदेश के ऐसे पांच बॉलीवुड सितारों के बारे में, जिनकी अदाकारी का आज सिर्फ उनका शहर या प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोगों को अपने हुनर का कायल बना लिया।
मध्यप्रदेश के इन सितारों ने अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में कमाया नाम.......
-जॉनी वॉकर:-
कहते हैं कि रुलाने से कहीं ज्यादा मुश्किल होता है किसी को हंसाना। 1925 को इंदौर में जन्मे जानी वाकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था। बॉलीवुड के मसखरे (हास्य अभिनेता) जॉनी वाकर ने अपनी मजाकिया भाव-भंगिमाओं से करोड़ों सिनेप्रेमियों को न केवल गुदगुदाया, बल्कि अपनी चम्पी (गीत) से उनकी सारी थकान भी उतारते रहे।
किशोर कुमार:-
भारतीय फिल्म जगत के इस मशहबर सितारे को देशभर में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इनका जन्म 4 अगस्त, 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। बॉलीवुड में किशोर कुमार ही एक मात्र ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्मी लाइन से संबंधित हर काम किया है। यानी इन्होंने हीरो, विलन, साइड रोल, सिंगर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर, आदि कई काम किये हैं। उनके साथ काम करने वाले कुछ लोगों ने यहां तक कहा था कि, फिल्म यूनिट में भी कोई अगर कोई नही आता था, तो वो उसके काम भी कर देते थे। प्लेबैक सिंगिंग में इन्होंने 1,2 नहीं बल्कि बंगाली, हिंदी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई अन्य भारतीय भाषाओं में गाना गाया था। अपनी प्रतिभा के दम पर इन्होंने 8 फिल्मफेयर अवार्ड जीते और जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
अर्जुन रामपाल:-
2001 में अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाले अर्जुन रामपाल जाने-माने फिल्मी सितारों में से एक हैं। इनका जन्म 26 नवम्बर 1972, जबलपुर में हुआ था। राजनीति और ओंम शांति ओंम जैसी फिल्मों में को काफी सराहना मिली थी। ये हिन्दी के अलावा साउथ की भी कई फिल्मों में लीड रोल प्ले कर चुके हैं।
लता मंगेशकर:-
इनका का जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर में हुआ था। लता जी को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। इनकी जादुई आवाज के भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोग दीवाने है। कहा जाता है की एक बार लता मंगेशकर का गाना सुनकर नेहरु की आंखों में आंसू आ गए थे। फिल्म जगत में एक से बढ़कर एक सिंगर आ चुके हैं। लेकिन आज भी उनकी आवाज का कोई सानी नहीं है।
सलमान खान:-
मशहूर फिल्म राइटर सलीम खान के बेटे है। बॉलीवुड में दबंग, सल्लू भाई, के नाम से मशहूर सलमान को किसी भी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। इनका जन्म 27 दिसम्बर, 1965 इंदौर में हुआ था। इनकी फेन इन्हें भाईजान के नाम से पुरारते हैं। इनकी लोकप्रीयता का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं की इनके ट्विटर पर 14.5 मिलियंस और फेसबुक पर 27 मिलियंस से ज्यादा फोल्लोवर्स हैं।
आशुतोष राणा:-
आशुतोष ने अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। यह बॉलीवुड के साथ साथ मराठी, कन्नड, तेलुगू और तमिल फ़िल्म उद्योगों में भी कार्य कर रहे हैं। इन्होंने "काली - एक अग्निपरीक्षा" नामक धारावाहिक में भी अभिनय किया है। वैसे तो इनकी हर फिल्म में इनका अलग हटके रोल नज़र आता है, लेकिन 1998 में रिलीज हुई फिल्म दुश्मन और 1999 में आई संघर्ष में उनके निगेटिव रोल ने बॉलीवुड के बड़े बड़े विलेन्स को मात दे दी थी। आशुतोष राणा का पूरा नाम आशुतोष रामनारायण नीखरा है, इनका जन्म 10 नवम्बर 1967 में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में हुआ था।
जया बच्चन:-
जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में अपने पैर जमाने के बाद जया बच्चन की शादी बॉलीवुड के मेगास्टार और अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से 1973 में हुई। जया बच्चन को अपनी बहतरीन अदाकारी के दम पर साल 1974 और 1975 में लगातार दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे। लगातार दो बार एक ही अवार्ड लेने वाली जया अब तक बॉलीवुड की एक मात्र अभिनेत्री हैं।

Friday, November 15, 2019

11/15/2019 02:59:00 PM

BREAKING:- मशहूर सिंगर गीता माली की कार एक्सीडेंट में मौत, आज ही अमेरिका से लोटी थी गीता

फिल्म डेस्क। मराठी फिल्म इंडस्ट्री की Playback Singer Geeta Mali की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। यह दुर्घटना मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे जो कि गंभीर रूप से घायल हो गए। गीता की कार सड़क किनारे खड़े एक ऑइल टैंकर में घुस गई थी। यह कपल एयरपोर्ट से नासिक के लिए रवाना हुए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गीता की मौके पर ही मौत हो गई थी। विजय को शाहपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब उनकी कार शाहपुर पहुंची, तो सड़क पर एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने में विजय ने तेजी से बायां टर्न लिया जिसके कारण कार ऑइल टैंकर से भिड़ गई।
इस हादसे से कुछ समय पहले ही गीता ने एक हंसी-खुशी फेसबुक पोस्ट किया था। जिसमें वह भारत लौटने की खुशी जाहिर कर रही थी। यह तस्वीरें एयरपोर्ट की थी। गीता अमेरिका में अपना शो करके गुरुवार को पहुंची थीं। वह दो महीने से अमेरिका में ही थी और इसलिए पोस्ट में जिक्र किया था कि लंबे समय बाद घर लौटकर बहुत खुश हूं।

इससे पहले 12 नवंबर को गीता ने एक पोस्ट की थी जो कि एम्स्टर्डम की थी। उन्होंने पोस्ट में एयरपोर्ट पर तस्वीरें खिंचवाई थी और बताया था कि एम्स्टर्डम क्रिसमस के लिए तैयार है। उन्होंने लिखा था कि यहां घूमना-फिरना शानदार अनुभव रहा और इसी पोस्ट में उन्होंने दो महीने बाद भारत लौटने की खुशी जाहिर की थी।
IIFF International Film Festival द्वारा आयोजित America Tour 2019 उनका लास्ट शो था। उन्होंने फ्लोरिडा, वर्जीनिया, जॉर्जिया, दक्षिणी कैरोलिना, उत्तरी कैरोलिना में परफॉर्मेंस दी थी।
बता दें कि गीता ने कुछ मराठी फिल्मों में गाने गाए हैं और उन्होंने खुद के म्यूजिक एल्बम्स भी बनाए थे। वह अपनी ट्रिप को लेकर फैंस को अपडेट करती रहती थी। गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर्स किया था। वे अपना एक म्यूजिकल बैंड भी चलाती थी जिसका नाम 'गंगा' था।

Tuesday, November 12, 2019

11/12/2019 08:42:00 AM

रितिक रोशन की दीवानी थी खूबसूरत पत्नी, NRI पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

बॉलीवुड डेस्क। रिश्तों में आपसी समझ का होना बहुत जरुरी होता है। जिन रिश्तों में एक दूसरे का सम्मान नहीं होता, वह रिश्ते ज्यादा दिन नहीं चल पाते। इसमें एक दूसरे की खूबियों के साथ कमियों को भी अपनाना होता है। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। एक एनआरआई पति ने पत्नी की हत्या सिर्फ इस बात पर दी कि उसका एक्टर ऋतिक रोशन पर क्रश था। जी हां, इस इंसान ने बताया कि जुनूनी व्यवहार से कितनी बुरी चीजें मिल सकती हैं।

एक चौंकाने वाली घटना में, एक इंडियन ने न्यूयॉर्क शहर में अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि उसने बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन पर क्रश था। खबरों के मुताबिक, 33 साल के दिनेश्वर बुद्धिदात ने अपनी बारटेन्डर वाइफ 27 वर्षीय डोने डोजॉय की शुक्रवार को हत्या कर दी और बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया।

दिनेश्वर बुद्धिदात अपनी वाइफ को गालियां देता था और अपने कंट्रोल में रखता था। इसके लिए उन्हें जेल भी हो चुकी थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह मौत बुद्धिदात को अगस्त की एक घटना के संबंध में बुधवार को अदालत ने दोषी ठहराने के 2 दिन बाद आई हैं।
महिला की हत्या के बाद उसके दोस्तों ने बताया कि जब भी डोजे ऋतिक के गाने सुनती या फिल्म देखती तब उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, क्यूंकि वह ऋतिक से जलता था। 

Wednesday, August 28, 2019

8/28/2019 08:08:00 AM

सलमान खान ने 'रानू मंडल' को दिया 55 लाख का घर, हिमेश रेशमिया ने दी इतने लाख फीस

मुम्बई। स्टेशन पर अपने गाने से लोकप्रिय हुई रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी आने वाली फिल्म में गाने का मौका दिया है। अब ऐसी खबर आ रही है कि रानू की मदद के लिए सलमान खान आगे आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि रानू मंडल को सलमान खान ने 55 लाख का घर खरीद कर दिया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। रानू ने स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा' गाना गाया था। जिसका वीडियो वायरल हो गया। वहीं बीच में एक वीडियो और खबर सामने आयी कि हिमेश ने उन्हें गाना गाने का प्रस्ताव दिया है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर सलमान और रानू मंडल को लेकर वायरल हुई खबर की सच्चाई का अभी पता नहीं चला है। इसके बावजूद चर्चा है कि रानू मंडल को 55 लाख का घर सलमान ने गिफ्ट किया है। इतना ही नहीं दबंग 3 में भी सलमान रानू को गाने का मौका देने वाले हैं।
दबंग 3 में गाने का मौका और 55 लाख:-
हालांकि दबंग 3 में गाने का मौका और 55 लाख के आलीशान को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं आयी है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो रानू की जिंदगी के लिए ये बेस्ट मौका साबित हो सकता है। सलमान इंडस्ट्री के गॅाडफादर कहे जाते हैं। ऐसे में ये खबर जल्द सच भी साबित हो सकती है। 
6 से 7 लाख की फीस:-
हिमेश ने तेरी मेरी कहानी सांग के लिए रानू को जो अमाउंट दिया है उसे भी जानकर आप चौंक जायेंगे। खबर है कि रानू को अपनी अगली फिल्म हैप्पी होर्डिं एंड हीर के सांग के लिए 6 से 7 लाख की फीस दी है।
रानू को पैसे देने की वजह:-
इतनी फीस मिलने के बावजूद खबर है कि रानू मंडल ने ये लाखों रुपए लेने से इंकार कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार रानू को ये पैसे हिमेश फीस से ऊपर उठ कर दी है और कहा है कि तुम्हें सुपरस्टार बनने से कोई रोक नहीं सकता है।
गाने के प्रस्ताव:-
बता दें कि हिमेश के इस काबिल कदम से कई लोग रानू को गाने के प्रस्ताव दे रहे हैं। रानू काम के जरिए अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश करना चाहती हैं। रानू ने अपनी अब तक की जिंदगी रेलवे प्लेटफॅार्म पर बिताई है।
पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर:-
वैसे रानू की जिंदगी को इस मुकाम तक लाने का पूरा श्रेय यतींद्र चक्रवर्ती को जाता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर रानू का गाना गाते हुए वीडियो रिकॅार्ड किया था। ये वीडियो इतना वायरल हो गया कि रानू के लिए कैंपेन शुरू हो गया था। सोशल मीडिया की ताकत ने रानू को नई जिंदगी दी है।