Breaking

Friday, July 13, 2018

बड़ी खबर:- भोपाल में सिरफिरे ने मॉडल को बनाया बंधक, आरोपी कमरे से वीडियो कर रहा वायरल देखे वीडियो

भोपाल। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में भोपाल के मिसरोद इलाके में मुंबई की एक मॉडल को सिरफिरे ने बंधक बना लिया। रोहित सिंह नामक युवक ने मॉडल को कमरे में बंधक बनाया। युवती BSNL के रिटायर्ड एजीएम की बेटी है। फिलहाल युवक ने इस मॉडल को एक इमारत की पांचवी मंजिल स्थित युवती के ही फ्लैट में बंधक बनाया हुआ है। पुलिस युवती को सकुशल छुड़ाने के लिए पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि पुलिस को जानकारी मिली कि मिसरोद इलाके में एक युवक ने मॉडल को बंधक बना लिया है और खुद को गोली से उड़ा लेने की धमकी दे रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और ताबड़तोड़ युवती को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि मॉडल अभी भी बंधक बनीं हुई है। पुलिस अधिकारी युवक से बात करने की कोशिश कर रहे हैं।
वीडियो कर रहा वायरल-
जानकारी के मुताबिक युवक मॉडल को पहले से जानता है और लगातार काफी समय से उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। उसी कड़ी में गुरुवार को उसने युवती को बंधक बनाया। पुलिस ने ये भी बताया कि युवक ने युवती को कैंची मारकर जख्मी भी कर दिया है। ये सिरफिरा कमरे के अंदर से अपने और जख्मी हालत में पड़ी युवती के वीडियो भी वायरल कर रहा है।पुलिस को देखकर युवक ने खुद को लहूलुहान कर युवती को मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं युवक से लगातार चर्चा कर रहे मिसरोद थाने के एसआई गोविंद सिंह राजपूत पर भी हमला कर दिया। इस युवक की हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ये सिरफिरा कमरे के भीतर से अपने और युवती के वीडियो बनाकर उन्हें वायरल कर रहा है। पुलिस इसलिए रिस्क नहीं ले रही क्योंकि युवक के पास कट्टा और चाकू भी है।
आरोपी के घर वालों का बात करने से इनकार-
आरोपी ने लड़की को 9 घंटों से बंधक बनाकर रखा हुआ है. आरोपी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि मैं मुंबई में एक्टिंग करता हूं. मेरी दोस्त भोपाल से है. हम अच्छे दोस्त थे. जो कुछ भी किया है पुलिस ने किया है. पुलिस ने हमपर लाठी, डंडे और चाकू बरसाए हैं. जिसकी वजह से हमारा खून बहा है. आरोपी के घर वालों ने उससे बात करने से इनकार कर दिया है
क्या बोला सिरफिरा- लिंक पर क्लिक कर वीडियो देखें