Breaking

Tuesday, September 25, 2018

चुनाव आयोग ने पूछा- कितने अधिकारी कर्मचारी महाकुंभ के लिए काम कर रहे हैं मांगी रिपोर्ट

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांता राव ने जी ए डी को पत्र लिखकर पूछा है कि भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए कितने अधिकारी कर्मचारी काम कर रहे हैं। आयोग ने इसकी रिपोर्ट तत्काल देने को कहा है। कांता राव ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता महाकुंभ में सरकारी मशीनरी लगाने और विभागों द्वारा इस कार्यक्रम के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के संबंध में शिकायत शनिवार को आई थी। इसकी रिपोर्ट बुलाई गई है।
शहर भर में बिजली के खंभों में भाजपा नेताओं के होर्डिंग्स लगे होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संपत्ति विरूपण पर नगर निगम और जिला प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए।  कांता राव ने बताया कि महाकुंभ की तैयारियों में जुटे नगर निगम के अधिकारियों की रिपोर्ट भोपाल कलेक्टर  से मांगी गई है।