Breaking

Tuesday, September 25, 2018

मोदी का विरोध : सवर्णों ने बादलों में छोड़ा काला धुआं, यूथ कांग्रेस ने उड़ाए राफेल विमान के गुब्बारे...

भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल आगमन पर प्रदेश में एससी-एसटी एक्ट का जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। ओबीसी एससी-एसटी एकता मंच के अध्यक्ष लोकेन्द्र गुर्जर और कार्यकर्ताओं द्वारा काले गुब्बारे छोड़ने की तैयारी के बाद सवर्ण समाज ने चुना भट्टी चौराहे से काला धुआं छोड़कर अपना विरोध जताया है।धुएं के कारण  पूरे नीले आसमान में काले धुंए के बादल छाए रहे।धुआं करने के लिए विरोधियों ने काले टायर का इस्तेमाल किया था। हालांकि सवर्ण आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने अलर्ट जारी किया हुआ, ताकि कोई विरोध-प्रदर्शन न हो सके। बावजूद इसके जगह जगह प्रदर्शन और विरोध देखने को मिला रहा है।वही कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी के सुरक्षा घेरे के अलावा 5 हजार जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात भी किया गया है।
वही यूथ कांग्रेस ने भी मोदी के भोपाल दौरे का जमकर विरोध किया।उन्होंने राफेल डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और राफेल विमान के काले गुब्बारे हवा में उड़ाकर विरोध जताया।इतना ही नही उन्होंने बैरीकेड्स पर चढकर भी बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मोदी विरोधी नारे लगाए। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प भी हो गई। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार भी किया है।
बता दे कि इससे पहले पुलिस ने ओबीसी एससी-एसटी एकता मंच के अध्यक्ष लोकेन्द्र गुर्जर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उनके साथ MLA रेस्ट हाउस से कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।बताया जा रहा है कि ये पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान काले गुब्बारे छोड़कर विरोध जताने की तैयारी में थे।