बेंगलुरु. मिराज 2000 ट्रेनी फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश होने से एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरे की जान बच गई है। हादसा शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) एयरपोर्ट पर हुआ। प्लेन में दो ही पायलट सवार थे। हादसे के वक्त दोनों प्लेन से पैराशूट के साथ कूद गए थे। इसमें एक की प्लेन के मलबे पर गिरने से मौत हो गई। एचएएल द्वारा बनाया गया यह प्लेन वायुसेना में प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
