नई दिल्ली। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट भाषण में बड़ा ऐलान किया कि सरकार छोटे किसानों के खातों में सीधा पैसा डालेगी। जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर जमीन है, उन्हें सरकार हर साल 6000 रुपए सीधे खाते में जमा करेगी। यह राशि हर महीने बैंक खाते में 500 रुपए के रूप में जमा होगी। इससे 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा। सरकार ने इसके लिए बजट में 75 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसानों के खाते में सीधे 6 हजार रुपए देंगे। छोटे और सीमांत किसानों को निश्चित आय मिले। इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को मंजूरी मिली है। किसानों के खाते में हर महीने पांच सौ रुपए मिलेंगे। 12 करोड़ किसान परिवारों को इससे फायदा मिलेगा। इस योजना पर सालाना 75 हजार करोड़ खर्च होंगे। मनरेगा को लिए 60 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए। गांवों में शहरों जैसी व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। फसलों का एमएसपी लागत से डेढ़ गुना किया है। एक दिसंबर 2018 से किसानों के खाते में जाएंगे पैसे। पीयूष गोयल ने बजट भाषण में कहा कि लगभग तीन लाख करोड़ रुपए बैंकों और ऋण देने वाली संस्थाओं के पास वापस आए। बड़े डिफॉल्टर्स से सरकार सख्ती से निपट रही है। हमारी सरकार ने 22 फसलों का एमएसपी बढ़ाया। लागत से डेढ़ गुना कीमत देने का फैसला किया। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को ब्याज में दो फीसद छूट दी जाएगी। वहीं अगर किसान वक्त पर ऋण की किस्त भरते हैं तो उन्हें ब्याज में तीन फीसद की छूट मिलेगी।
