Breaking

Saturday, February 2, 2019

बोली अभिनेत्री जया प्रदा मैं अमर सिंह को राखी भी बांध देती, फिर भी लोग हमारे रिश्ते पर सवाल उठाते

नई दिल्ली। जया ने भावुक होते हुए कहा कि एक महिला के लिए इस पुरुष प्रधान समाज में राजनीति करना अपने आप में युद्ध है. हालांकि, एक पार्टी की एमपी होने के बाद भी मैं ये बात कह रही हूं. बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस और नेता जया प्रदा ने अमर सिंह को अपना गॉडफादर बताते हुए कहा कि अगर मैं उन्हें राखी भी बांध देती, फिर भी लोग हमारे रिश्ते को लेकर बातें करते. जया प्रदा ने समाजवादी पार्टी और रामपुर से विधायक आजम खान पर काफी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खान उनपर एसिड अटैक करवाना चाहते थे. जया ने कहा कि जिदंगी में काफी लोगों ने मेरी मदद की है. अमर सिंह उनमें से ही एक हैं. वो मेरे गॉडफादर हैं. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व लोकसभा सांसद रामपुर ने सपा से निष्कासित होने के बाद अमर सिंह के साथ राष्ट्रीय लोक मंच की शुरुआत की थी. जया प्रदा ने ये सारी बातें मुंबई में आयोजित क्वींस लाइन लिटरेचर फेस्टिवल में कही. जया प्रदा ने उस समय को याद किया, जब वो आजम खान के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ रही थी. उन्होंने कहा कि वो समय बहुत भयावह था, जब मुझे एसिड अटैक की धमकी दी गई थी, तब मेरी जान को खतरा था. सुबह घर से निकलते वक्त मैं अपनी मां को बता भी नहीं पाती थी कि शाम को सही सलामत घर लौटूंगी या नहीं. उस वक्त कोई मेरे सपोर्ट में नहीं आया था. यहां तक कि मुलायम सिंह ने मुझे एक भी कॉल नहीं किया. जया प्रदा ने कहा कि जब मेरी फेक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. तब मेरे मन में आत्महत्या का भी विचार आया. अमर सिंह का इलाज चल रहा था और दूसरी तरफ फेक फोटो वायरल हो रही थी. मैं रोती थी और यहीं सोचती थी कि मैं जीना नहीं चाहती. मुझे मर जाना है. मैं इस सब से गुजर रही थी और मेरे साथ कोई नहीं था. जब अमर सिंह अपना डायलिसिस करा कर लौटे, तो उन्होंने मुझे सपोर्ट किया. अब बताइए कि आप उनके बारे में क्या सोचेगे. मेरे गॉडफादर या कुछ और? अगर मैं अमर सिंह को राखी भी बांध देती, तो भी क्या लोग हमारे संबंधों को लेकर बातें करना बंद देते, नहीं न? तो मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या बोलते हैं.
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा- 'पप्पू' नहीं चुनौती हैं राहुल गांधी-
जया ने भावुक होते हुए कहा कि एक महिला के लिए इस पुरुष प्रधान समाज में राजनीति करना अपने आप में युद्ध है. हालांकि, एक पार्टी की एमपी होने के बाद भी मैं ये बात कह रही हूं. क्योंकि आजम खान ने मेरा उत्पीड़न किया, मुझ पर एसिड अटैक कराने की कोशिश की. फिल्म 'मणिकर्णिका' में जो भी दिखाया मुझे लगा मैं वैसी ही हूं. एक औरत मां दुर्गा का अवतार होती है.