Breaking

Saturday, February 2, 2019

प्रीति जिंटा को परेशान कर रहा था खरबपति बिजनेसमैन का बेटा, फिर डॉन रवि पुजारी ने उठाया था ये बड़ा कदम!

नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल से गिरफ्तार कर लिया गया है. खबरों की मानें तो रवि पुजारी डकार इलाके में 22 जनवरी को गिरफ्तार हुआ. इसकी जानकारी भारतीय दूतावास को 26 जनवरी को दी गई. रवि पुजारी पर कई नामी उद्योगपतियों और बॉलीवुड सेलेब्स को धमकाने और उनसे जबरन वसूली करने आरोप है. वैसे आपको बता दें रवि पुजारी को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का बहुत बड़ा फैन बताया जाता है. साल 2014 में जब प्रीति जिंटा और उनके एक्स बॉयफ्रेंस नेस वाडिया के बीच आईपीएल के दौरान विवाद हो गया था तो रवि पुजारी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया था.
नेस वाडिया के पिता को दी थी धमकी-
प्रीति जिंटा ने 12 जून 2014 को अपने एक्स बॉयफ्रेंस नेस वाडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि 30 मई को हुए आईपीएल मैच के दौरान नेस वाडिया ने उनके साथ छेड़छाड़ की. प्रीति की लिखित शिकायत पर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने नेस के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला की निजता पर हिंसात्मक हमला), 504 (शांतिभंग करने के लिए जान बूझकर बेइज्जती कर उकसाना), 506 (आपराधिक धमकी देना) और 509 (शब्द, संकेत और व्यवहार से महिला की निजता पर हमला) के तहत मुकदमा दर्ज किया था. इस विवाद के दौरान नेस वाडिया के पिता नुस्ली वाडिया भी मुंबई के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. उनके मुताबिक उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी. पुलिस के अनुसार, नुस्ली वाडिया की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया था कि फोन करने वाले ने अपना नाम रवि पुजारी बताया. नुस्ली के अनुसार, कॉल करने वाले ने कहा कि वो ऑस्ट्रेलिया से रवि पुजारा बोल रहा है. उसने हिदायत दी कि प्रीति जिंटा के आसपास न मंडराओ. नेस वाडिया को यह संदेश दे दो. वरना, उनका कारोबार मुश्किल में पड़ जाएगा. नुस्ली ने बताया था कि उन्हें ऐसे पांच फोन आए, साथ ही एक एसएमएस भी आया, जिसमें लिखा है कि वे प्रीति जिंटा को परेशान न करें. इस मामले में अपने बयान दर्ज करवाने मुंबई पहुंची प्रीति जिंटा ने अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को पहचानने से इनकार कर दिया था, हालांकि उन्होंने ये कहा था कि रवि पुजारी के नाम से मिलते-जुलते नाम वाले पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री और चेतेश्वर पुजारा को जरूर व्यक्तिगत तौर पर पहचानती हैं.