Breaking

Saturday, February 2, 2019

पत्नी को सुनसान जगह पर ले गया पति और कहा- 'संबंध बनाने में मजा नहीं आ रहा..' और फिर काट दी उसकी नस

होशियारपुर (पंजाब)। पत्नी को सुनसान जगह पर ले गया पति और कहा- 'संबंध बनाने में मजा नहीं आ रहा..' और फिर अपराध की लगातार आने वाली खबरों ने अभी को हैरानी में डाला हुआ है. ऐसे में हाल ही में एक मामला चंडीगढ़, पंजाब के होशियारपुर से सामने आया है. इस मामले में युवक को शादी के कई साल बाद किसी और महिला से प्यार हो गया और इसके कारण उसने जो किया वह सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. जी हाँ, इस मामले में उसकी दूसरी शादी करने की बात सामने आयी है और अब यह बताया गया है कि पहली पत्नी ने जब इसका विरोध जताया तो पति उसे बाहर ले जाकर उसकी हाथों की नस काट दी है. वहीं मिली जानकारी के मुताबिक़ 15 साल पहले अनु की शादी फिल्लौर निवासी विजय कुमार से हुई थी और पहले तो सब कुछ ठीक चलता रहा था लेकिन उसके बाद पति झगड़ा और मारपीट करने लगा. और अब 8 महीने पहले उसे पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसकी दूसरी पत्नी है जिसके साथ वह रहता है. वहीं घटना वाले दिन पत्नी अनु को पति किसी अज्ञात जगह पर ले गया और  वहां पर मारपीट शुरू कर दी और उसने वही महिला से कहा कि उसे उसके साथ संबंध बनाने में कोई मजा नहीं आ रहा था इस वजह से उसने दूसरी शादी कर ली और यह कहने के बाद पति ने महिला के हाथ की नस काट दीं. इस मामले में जब महिला ने शोर मचाया तो वह फरार हो गया और उस दौरान आसपास के लोगों ने अनु को अस्पताल में एडमिट करवाया.