Breaking

Showing posts with label PUNJAB. Show all posts
Showing posts with label PUNJAB. Show all posts

Friday, September 9, 2022

9/09/2022 05:14:00 AM

मीडिया की एंट्री बैन: सरकारी अस्पताल के अफसरों का फरमान, पूरे परिसर में आने पर रोक लगाई

पल्लवी शर्मा (स्टेट ब्यूरो हैड पंजाब)

चंडीगढ़, पंजाब।  गुरदासपुर के सरकारी अस्पताल में मीडिया अलाउड नहीं होगी। सरकारी अस्पताल के अफसरों ने यह फरमान जारी किया है। इस बारे में अस्पताल में जगह-जगह नोटिस लगा दिए गए हैं। हालांकि, यह फरमान क्यों जारी किया? इस पर सेहत अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। गुरदासपुर के सिविल सर्जन ने कहा कि उनके ध्यान में नहीं है कि ऐसे नोटिस लगाए गए हैं। वह इसे चेक करेंगे। मीडिया उनके कई कार्यक्रमों में मदद करता है। अगर ऐसा हुआ तो इन नोटिस को तुरंत हटाया जाएगा।

•संगरूर में पत्रकारों की जासूसी पर घिर चुकी सरकार

इससे पहले पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार संगरूर में पत्रकारों की जासूसी पर घिर चुकी है। संगरूर CM भगवंत मान का गृह जिला है। यहां पर क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) के जरिए पत्रकारों का ब्यौरा मांगा गया। सीधे तौर पर पत्रकारों को फोन कर उनके मीडिया संस्थान, आई कार्ड और घर के पते तक मांगे गए। हालांकि, इस बारे में बवाल होने के बाद सरकार ने कदम पीछे खींच लिए।

•CM जारी कर चुके हेल्पलाइन जारी

सरकारी ऑफिसों में पारदर्शिता रहे, इसके लिए CM भगवंत मान ने 95012-00200 हेल्पलाइन जारी की थी। CM ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस पर रिश्वतखोरी की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भेज सकता है। इसके बावजूद सरकारी अस्पताल में मीडिया को ही बैन कर दिया गया। ऐसे में वहां आम लोगों की क्या हालत होगी, इसका स्पष्ट अंदाजा लगाया जा सकता है।

Tuesday, September 6, 2022

9/06/2022 04:02:00 AM

शिक्षक जो बने मिसाल: छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाने से लेकर स्कूल छोड़ने व लेने भी जा रहे

अमरपाल सिंह, हरमिंदर सिंह और धर्मपाल सिंह (लेफ्ट टू राइट )

पल्लवी शर्मा (स्टेट ब्यूरो हैड पंजाब)

जालंधर, (पंजाब)। शिक्षक समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक तरफ वे विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए सहायता करते हैं ताकि वे आगे चलकर समाज और अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार बनें और देश के विकास में सहयोग दे सकें। हमारे भी कुछ ऐसे टीचर्स हैं, जो इस क्रम को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। टीचर्स डे पर आइए जानते हैं उनके बारे में, जो विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके जीवन के विकास में भी योगदान दे रहे हैं। ये टीचर्स बाकी समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। इनका एक ही उद्देश्य है कि जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं, उन्हें शिक्षा से वंचित न रहना पड़े और वे भविष्य में कुछ बनकर खुद को साबित कर सकें।

•अपनी गाड़ी में 30 से ज्यादा बच्चों को हर रोज स्कूल ला रहे

गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल नौगज्जा के हेड टीचर अमरपाल सिंह 14 साल से बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं ताकि वे भविष्य में कुछ कर सकें। 47 साल के टीचर अमरपाल सिंह ने बताया कि शुरू-शुरू में देखा कि स्कूल के आसपास ढोलकी बजाने वाले काफी सारे बच्चे हैं। उनके अभिभावकों ने बताया कि बच्चों को दो बार सड़क पार करनी पड़ती है। इसलिए वे उन्हें स्कूल नहीं भेजेंगे। आखिर मैंने छोटी गाड़ी खरीदी। बच्चों को रोज स्कूल लाना व छोड़ना शुरू किया। अब 30 से 32 बच्चों को रोज स्कूल लाना व छुट्टी के बाद घर तक छोड़ता हूं। 14 साल से सफर जारी है।

•हर साल दो बच्चों को एजुकेशन के लिए कर रहे अडाॅप्ट

दोआबा खालसा स्कूल लाडोवाली रोड के ऑफिशिएटिंग प्रिंसिपल हरमिंदर सिंह हर साल व्यक्तिगत तौर पर स्कूल के दो विद्यार्थियों को अडाॅप्ट करके उनकी पढ़ाई पूरी करने में मदद कर रहे हैं। अभी तक वे 54 विद्यार्थियों की 12वीं की पढ़ाई पूरी करवाने में मदद कर चुके हैं। 46 साल के हरमिंदर सिंह कहते हैं कि जहां हम काम करते हैं, वहां से लगाव हो जाता है। इसलिए स्कूल के सभी स्टाफ मेंबर किसी न किसी रूप में बच्चों की मदद करते हैं। अपनी समर्था के अनुसार हर टीचर बच्चों के प्रति जिम्मेदारी निभाता है। मैंनेजमेंट भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए फंड इकट्ठा करती है।

•100 से ज्यादा बच्चों की किताबें और फीस की जिम्मेदारी उठाई

गवर्नमेंट मिडल स्कूल गुड़ा में टीचर के तौर पर सेवाएं दे रहे धर्मपाल सिंह लंबे समय से एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की ओर से बर्ल्टन पार्क में चलाए जा रहे स्कूल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। धर्मपाल सिंह बताते हैं कि जब कॉलेज में थे तो यहां पार्ट टाइम बच्चों को पढ़ाते थे। जब जॉब लगी तो बच्चों की पढ़ाई के लिए कुछ करने के लिए सोचा। इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का वे ओपन स्कूल में दाखिला करवाते हैं ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। बच्चों की किताबें और एग्जामिनेशन फीस, रजिस्ट्रेशन फीस तक की जिम्मेदारी वे खुद उठा रहे हैं। ऐसे बच्चों की गिनती 100 से ज्यादा है।

Monday, September 5, 2022

9/05/2022 05:17:00 AM

जाली नंबर प्लेट लगा घूम रहे 2 अरेस्ट: चोरी की एक्टिवा बरामद, पुलिस ने इंडिगो कार भी जब्त की

पल्लवी शर्मा (स्टेट ब्यूरो हैड पंजाब)

जालंधर, (पंजाब)। थाना रामामंडी की पुलिस ने जाली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनदीप सौनी उर्फ दीपू निवासी मोहल्ला मेहली गेट, मटियारपुर फगवाड़ा और न्यू संतोखपुर के रहने वाले राज कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 482 और 411 के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना रामामंडी के एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया आरोपियों को एएसआई रूप लाल गुप्त सूचना के आधार पर सूर्या एनक्लेव पुल के पास से गिरफ्तार किया है।

इनसे चोरीशुदा एक्टिवा (पीबी 08बीएस 2130) और एक बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा बरामद की है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी मनदीप ने माना कि उसके खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। जल्द आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं, शनिवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी हरनेक सिंह और जय किशन उर्फ बीरू से पुलिस ने लोहे की प्लेटें और एक इंडिगो कार बरामद की है।

Saturday, September 3, 2022

9/03/2022 10:47:00 AM

अल्पसंख्यक दर्जा स्टेट नहीं नेशनल लेवल पर हो:कैप्टन ने PM को लेटर भेज चेताया; पंजाब में सिखों को लेकर SC में पिटीशन


पल्लवी शर्मा (स्टेट ब्यूरो हैड पंजाब)
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य आधारित अल्पसंख्यक दर्जे का विरोध जताया है। कैप्टन ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर पर ही होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है। कैप्टन ने कहा कि राज्य स्तर पर अल्पसंख्यक दर्जे से गंभीर सामाजिक और राजनीतिक ही नहीं बल्कि बुरे तकनीकी और कानूनी प्रभाव भी हो सकते हैं। जिससे समाज में विवाद और अशांति पैदा हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट में पंजाब में सिखों के अल्पसंख्यक न होने के लिए पिटीशन दायर की गई है। जिस पर कैप्टन ने यह बात कही है।

•सुप्रीम कोर्ट में पंजाब को लेकर दायर हुई पिटीशन
कैप्टन ने कहा कि मुझे पता चला कि सुप्रीम कोर्ट पंजाब में सिख अल्पसंख्यक मामलों को गंभीरता से ले रही है। पिटीशन दायर करने वाले का तर्क है कि पंजाब में सिख अल्प संख्यक नहीं है। इसलिए इन संस्थाओं को अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं दिया जा सकता। इसका मतलब यह निकलता है कि किसी भाईचारे के अल्पसंख्यक होने का दर्जा राज्य स्तर पर किया जाना चाहिए। मौजूदा समय में यह नेशनल लेवल पर किया जाता है और वही सही है।

•राज्यों के बीच तनाव संभव, ध्रुवीकरण का भी खतरा
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हो सकता है कि राज्यों के पास सही डेटा न हो। यह भी संभव है कि वह अपने पास उपलब्ध डेटा की अलग व्याख्या करते हों। राज्यों की तरफ से लोकल सामाजिक और राजनीतिक जरूरतों के अनुकूल होने के लिए डेटा के इस्तेमाल की अलग समय-सीमा लागू करने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। अगर ऐसा होता है तो केंद्र और राज्य के विवाद के अलावा अंतर्राज्यीय तनाव बढ़ सकता है। इससे समाज का ध्रुवीकरण हो सकता है। राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंच सकता है।

Friday, September 2, 2022

9/02/2022 12:24:00 PM

महिलाओं से गन पॉइंट पर लूटपाट: नकाबपोश बदमाश ने घर मे घुसकर उतरवाए 8 तोला गहने परिवार से तीसरी बार वारदात


पल्लवी शर्मा (ब्यूरो हैड पंजाब)
लुधियाना (पंजाब)। जिले के कस्बा जगराओं में गुरुवार शाम एक घर में घुसकर नकाबपोश बदमाश ने पिस्तौल की नोक पर महिलाओं को लूटा। घटना शास्त्री नगर गली नम्बर 1 की है। घर पर दोनों महिलाएं अकेली थीं। एक नकाबपोश युवक घर का दरवाजा खटखटाकर महिलाओं से पूछता है कि मैं आपके कारखाने से आया हूं, क्या कारखाने के मालिक घर में मौजूद हैं।
इतना कहते ही नकाबपोश लुटेरा घर के अंदर घुसा और दोनों महिलाओं को पिस्तौल की नोक पर ले लिया। इसके बाद उसने गहने उतारने को कहा। महिलाओं डर के मारे करीब 8 तोले सोने के गहने उतारकर बदमाश को दे दिए। इसके बाद युवक उन्हें मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। यह घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
पीड़िता कोमल रानी एवं उसकी बहू शयना गुप्ता ने बताया कि गुरुवार शाम को जब दोनों घर में अकेली थी तो एक नकाबपोश युवक घर का दरवाजा खटखटाते हुए अंदर आया और पिस्तौल की नोक पर मारने की धमकियां देते हुए गहने उतरवा कर ले गया। महिलाओं ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। परिवार के सदस्य भी आ गए। थाना सिटी पुलिस के प्रभारी हरजिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

•पीड़ित परिवार से पहले 2 बार हो चुकी लूट
गौरतलब है कि पीडित परिवार के साथ पहले भी लूट की 2 वारदातें हो चुकी हैं। लगभग 3-4 वर्ष पहले कॉलेज रोड पर स्थित निर्मल हलवाई के पास घर के मालिक साहिल गुप्ता की आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग लूट लिया गया था, जिसमें लगभग 4 लाख रुपए की नकदी थी।
दूसरी घटना तकरीबन 6 महीने पहले की है, जब देर रात अज्ञात लुटेरों द्वारा घर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसने की नाकाम कोशिश की गई थी। पिछले इन दोनों मामलों में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं और अब परिवार के साथ आज हुई इस तीसरी घटना ने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है।

•इनका कहना है 
थाना सिटी प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने कहा कि दोनों पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज करके आस-पास के इलाके में लगे CCTV की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लग सके। पीड़ित महिलाओं ने बताया है कि नकाबपोश लुटेरा अपनी एक्टिवा पर आया था, जिसका नम्बर भी ट्रेस किया जा रहा है।

Thursday, September 1, 2022

9/01/2022 02:45:00 PM

मूसेवाला के कातिलों पर UAPA लगाया, लॉरेंस-गोल्डी के साथ नीरज बवाना समेत बंबीहा गैंग के गैंगस्टर भी नामजद

पल्लवी शर्मा (पंजाब ब्यूरो हेड)
चंडीगढ़। देश में टारगेट किलिंग करवाने वाले गैंगस्टर्स पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कातिलों पर अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) लगा दिया गया है। गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के अलावा उनके विरोधी बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल, नीरज बवाना आदि पर भी इस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अफसरों के साथ मीटिंग की। जिसके बाद केंद्र के आदेश पर यह एक्शन लिया गया है। इस संबंध में 2 केस दर्ज किए गए हैं।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा में कत्ल किया गया। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। बंबीहा गैंग ने लॉरेंस गैंग से हत्या का बदला लेने का ऐलान किया है।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा में कत्ल किया गया। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। बंबीहा गैंग ने लॉरेंस गैंग से हत्या का बदला लेने का ऐलान किया है।

•पहली FIR में लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर
पहली FIR में लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर नामजद किए गए हैं। जिनमें गैंग का मुखिया लॉरेंस, कनाडा बैठा गैंगस्टर गोल्डी बराड़, बिक्रम बराड़, काला जठेड़ी, जसदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया, सचिन थापन, लॉरेंस का भाई अनमोल और लखबीर सिंह लंडा शामिल हैं। इन्हें दिल्ली पुलिस को सोर्सेज से मिले इनपुट के आधार पर नामजद किया गया है। यह गैंग जेल के अलावा कनाडा, दुबई और पाकिस्तान से ऑपरेशन चला रहे हैं।

•दूसरी FIR में पटियाल, नीरज बवाना और भूप्पी राणा
दूसरी FIR बंबीहा गैंग और उसके करीबियों पर की गई है। इसमें गैंगस्टर दविंदर बंबीहा की मौत के बाद अर्मीनिया बैठ गैंग चला रहे गौरव उर्फ लक्की पटियाल, अमित डागर, कौशल चौधरी, नीरज बवाना, भूप्पी राणा, सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, बाबा ढल्ला उर्फ गुरविंदर को शामिल किया है। अमित डागर और कौशल चौधरी मोहाली में अगस्त 2021 में हुए विक्की मिड्‌डूखेड़ा कत्लकांड के साजिशकर्ता हैं।

•आतंकी संगठनों के टच में गैंगस्टर
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को इनपुट्स दिए हैं कि कई गैंगस्टर आतंकी संगठनों के टच में हैं। भारत सरकार ने इन संगठनों को आतंकी की लिस्ट में डाला है। इन आतंकी संगठनों के साथ मिलकर यह गैंगस्टर भारत में टारगेट किलिंग कर सकते हैं।

•दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक जिन गैंगस्टर्स पर UAPA का केस दर्ज किया गया है, उनमें से अधिकांश जेल में बंद हैं। केस दर्ज होने के बाद अब दिल्ली पुलिस इन्हें रिमांड पर ले सकती है। जिसमें इनसे पूछताछ कर इनके क्रिमिनल नेटवर्क को तोड़ा जाएगा। इनसे जुड़े शूटर्स और दूसरे गैंगस्टर्स को अरेस्ट कर जेल में डाला जाएगा।
9/01/2022 02:12:00 PM

मनमाने दामों पर बिक रहा नकली खरपतवार व कीटनाशक, किसानों की फसलें बर्बाद


करैरा। फसल में इस समय जमकर खरपतवार पनप रही है। वहीं कई जगह कीटों का प्रकोप भी दिखाई देने लगा है। जिसको लेकर किसान चितिंत नजर आ रहे हैं। उनकी चिंता का कारण दुकानों से खरीदे जा रहे कीटनाशक हैं, क्योंकि अधिकतर जगह छिड़काव की जा रही दवाएं बेअसर हो रही हैं तो कुछ जगह फसल चौपट हो रही है।

इतना ही नहीं जो दवाएं दुकानों पर बिक रही हैं, वे महंगे दाम के साथ ही कच्चे बिल पर दी जा रही हैं। जिससे किसान प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहा है, लेकिन कृषि विभाग की कार्रवाई भी दवाओं की तरह बेअसर साबित हो रही है। करैरा ब्लाक में कीटनाशक की 1 दर्जन से अधिक दुकानें है लेकिन समय रहते किसी दुकान की जांच नही की गई। नाम मात्र को किसानों की शिकायत पर 1-2 दुकानों के सेंपल लिए गए। जिसकी जांच रिपोर्ट दवाओं के छिड़काव के बाद आएगी। इससे किसानों को समय पर जानकारी नहीं मिल पाएगी कि किन दवाओं का उपयोग फसल के लिए सही रहेगा।

किसान दवाएं नकली होने की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई की गति धीमी है। करैरा क्षेत्र के लगभग 125 गांवों के हजारों किसानों द्वारा क्षेत्र भर की 100 से अधिक दुकानों से खरपतवार नाशक और कीटनाशक खरीदा जाता है। लेकिन कृषि विभाग की उदासीनता के कारण किसानों को गुणवत्ता वाली दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। वहीं हर दुकानदार कच्चे बिल पर और महंगे दाम पर दवाएं बेच रहा है।

किसानों की मानें तो क्षेत्र में कई दुकानों पर इस समय नकली दवाएं बेची जा रही हैं। इनका फसलों पर लगे कीटों पर कोई असर नहीं हो रहा है। सोयाबीन व धान की फसल का अंकुरण देर से होने के बाद किसानों को फसल में कीटनाशक व खरपतवार दवा का छिड़काव करना पड़ रहा है, लेकिन किसानों को दवाएं विभिन्न कंपनियों के नाम से महंगे दामों पर विक्रय की जा रही हैं। किसानों का कहना है कि जो दवाएं इस समय दुकानों पर बेची जा रही हैं, वह फर्जी कंपनियों की होने के कारण ठीक ढंग से न तो खेतों से चारा समाप्त कर पा रही हैं और न ही कीट लगने पर कीट समाप्त हो रहा है।


•नहीं दिया जा रहा पक्का बिल

किसानों का कहना है कि दवा विक्रेता दवा खरीदने पर पक्का बिल न देकर कच्‍चा बिल थमा रहे हैं। साथ ही महंगे दाम में भी दवाएं दी जा रही हैं। इससे विक्रेताओं को अच्छा मुनाफा हो रहा है, लेकिन किसान दवा बेअसर होने और फसल को नुकसान पहुंचने पर कच्चे बिल के कारण उपभोक्ता फोरम में दावा भी नहीं कर पा रहे हैं।


केस-1 ग्राम ढिगवास में 150 बीघा की फसल बर्बाद

करैरा अनुविभाग के मगरौनी क्षेत्र में आने वाले गांव ढिगवास के किसानों की 150 बीघा में लगी धान की फसल नकली दवा के छिड़काव से नष्ट हो गयी। किसानों ने कलेक्ट्रेट और तहसील पहुंचकर इसके संबंध में शिकायत की। किसानों ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उन्होंने खरपतवार नाशक दवा मां कालका ट्रेडर्स मगरौनी स्थित दुकान से खरीदी थी। इस दवाई का प्रयोग खेतों में करते ही दो दिनों के भीतर ही पूरी धान की फसल बर्बाद हो गई है।


केस-2 करैरा में खरपतवार नाशक के छिड़काव से 80 बीघा की फसल बर्बाद

घास मारने वाली दवा के छिड़काव से करीब 3 दर्जन से अधिक किसानों की करीब 70-80 बीघा में बोई मूंगफली की फसल नष्ट हो गई, इनमें ग्राम मुंगावली, मछावली, दवरा आदि ग्राम के किसान शामिल है, पीड़ित किसानों का आरोप था कि उन्होंने गेड़ा एजेंसी नामक दुकान जो पुलिस चौकी करैरा के पास है से घास मारने वाली दवा खरीदी थी एवं दुकानदार द्वारा बताए गए तरीके से दवा मिलाकर उसका छिड़काव किया था मगर करीब 8 दिन बाद मूंगफली की फसल नष्ट हो गई, जब दुकानदार के पास पीड़ित किसान पहुचें तो उन्हें यह कहकर दुकानदार ने भगा दिया। किसानों ने इस संबंध में एसडीएम दिनेशचंद्र शुक्ला को ज्ञापन देकर अमानक दवा बेचने वाले और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और फसल नष्ट होने पर सहायता राशि की मांग की थी।

Friday, May 29, 2020

5/29/2020 06:13:00 AM

घर में काम करने वाली नोकरानी से राहीशजादे ने किया बलात्कार

पंजाब। शहर गिद्दड़बाह से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर लड़की ने उस शख्स पर रेप का आरोप लगाया है, ज‍िसके घर पर वह काम करती थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल रेप का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस मह‍ि‍ला की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.
गिद्दड़बाहा शहर में एक रईसजादे ने इस अपराध को अंजाम दि‍या है. आरोपी अपने ही घर में काम करने वाली लड़की को कार में बैठाकर एक क्रिकेट मैदान में बने खाली कमरे में ले गया. जहां उसने लड़की के साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने पूरा वाकया रो-रोकर पुल‍िस के सामने बयां क‍िया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उस जगह की जांच की. जहां पर उसकी चपलें मिलीं. पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
शहर में रहने वाले एक जाने-माने परिवार के बेटे की ऐसी हरकत से पूरा परिवार और शहर शर्मसार है. रईसजादे पर कथित रेप का इल्जाम लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया. पुलिस ने पीड़िता को विश्वास दिलाया कि उसे हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस:-
पीड़िता एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है. वह आरोपी के घर पर उसकी पत्नी और बच्चे की देखभाल क‍िया करती थी. अपना घर चलाने के लिए वह अपने पिता की मदद करती है. इस लड़की के अलावा परिवार मेंं तीन और बहनें भी हैं. पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिए गया है और उसका मेडिकल करवाया जा रहा है ओर दोषी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Tuesday, May 19, 2020

5/19/2020 07:58:00 AM

दो महिलाओं से आश्रम में रेप, पुलिस ने आश्रम प्रमुखों को किया गिरफ्तार

अमृतसर। पुलिस ने दो महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप में यहां के एक आश्रम के दो प्रमुखों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आश्रम में छापा मार कर 25 वर्षीय और 40 वर्षीय महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के मुताबिक, कुछ समय पहले आश्रम के दो शिष्‍यों- सूरज नाथ और नछत्‍तर नाथ ने उनके साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के मुताबिक, जब वे (महिलाएं) रविवार को उनकी शिकायत करने आश्रम के दो प्रमुखों- गिरदारी नाथ औगिरधारीर वरिंदर नाथ के पास गईं, तो इन दोनों ने भी बलात्कार किया।
पुलिस ने किए दो आरोपी अरेस्‍ट:-
पुलिस उपाधीक्षक गुरप्रताप सिंह सहोटा ने बताया कि लिखित शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में यह गिरफ्तारी की गई। अनुसूचित जाति आयोग के एक सदस्य की लिखित शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
फोन चोरी कर दी जानकारी:-
पुलिस का कहना है कि महिलाओं ने इन आरोपियों में से एक का मोबाइल फोन चुराकर अपने घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद ही पूरे केस का खुलासा हुआ।

Sunday, May 17, 2020

5/17/2020 04:54:00 AM

विशेष: भीख के पैसों से राशन और मास्क बांट रहा है दिव्यांग राजू, 22 कन्याओं का कराया विवाह

पठानकोट। दिव्यांग भिखारी राजू महामारी के दौरान भीख से जुटाए पैसे से जरूरतमंद लोगों को राशन बांट रहा है। राजू ने अब तक 100 से अधिक परिवारों को एक महीने का राशन दिया और राहगीरों में 2500 से अधिक मास्क बांट डाले। इसमें राजू ने 80 हजार से अधिक का खर्च कर दिया। यह पैसे उसने भीख मांग कर जुटाए थे।
कभी रेंगते हुए तो कभी व्हीलचेयर पर भीख मांगने वाला राजू बचपन से ही चलने-फिरने में असमर्थ है। ऐसा नहीं कि राजू ने समाजसेवा का काम पहली बार किया। रोजाना एकत्रित हुए पैसों में अपनी जरूरत के अनुसार खर्च कर बाकी बचाता है और जरूरतमंदों की सेवा में खर्च करता है। 
मैले-कुचैले कपड़ों में लोगों के घरों तक राशन पहुंचाने वाला राजू दिव्यांग ही नहीं स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत है। वहीं, लोगों को पता है कि उनका पैसा भलाई के कामों में लगना है तो लोग राजू को खुले दिल से पैसे भी देते हैं।
महामारी के दौर में राजू ने 2500 मास्क खरीदे और अपनी व्हील चेयर पर बैठ रोजाना सड़कों पर निकलता है। राजू लोगों को मास्क देकर और साथ ही घर पर रहने और शारीरिक दूरी के लिए प्रेरित करता है।
राजू ने कहा कि लोग उसे बहुत पैसा देते हैं, वह पैसे जोड़ता है और मौका मिलते ही जरूरतमंदों पर खर्च कर देता हूं। राजू ने कहा कि जीते जी उसके अपनों ने उसे दूर रखा, कुछ नेकी कर लूंगा तो शायद आखिरी समय में लोगों के कंधे मिल सकें। 
बच्चों की फीस, 22 गरीब कन्याओं की शादी कराई
राजू पिछले 20 साल में 22 गरीब कन्याओं की शादी करवा चुका है। गर्मियों में छबील, भंडारा करवाता है। ढांगू रोड पर एक गली की पुली पर रोजाना हो रहे हादसों से से तंग आकर राजू ने अपने पैसों से पुली का निर्माण करवाया।
हर साल 15 अगस्त को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें उपलब्ध कराता है। सर्दियों में कंबल बांटना, कुछ बच्चों की फीस का खर्च उठाता है। कॉपी-किताब के लिए मदद करता है। कहता है, यह सब मेरे अपने हैं। इनकी मदद कर मन को शांति मिलती है।

Sunday, April 26, 2020

4/26/2020 08:58:00 AM

कोरोना संकट के बीच खुशखबरी, वैक्सीन के परीक्षण में चंदीगढ़ PGI को मिली सफलता- VIDEO

चंडीगढ़। कोरोना वायरस की दवा के लिए शुरू किए सेफ्टी ट्रायल में पी.जी.आई. को सफलता मिल गई है। कुष्ठ रोग के इलाज में दी जाने वाली दवा एम.डब्ल्यू का पी.जी.आई. ने ऐसे पेशंट्स पर असर देखा है, जिन्हें ट्रीटमेंट के दौरान ऑक्सीजन की जरूरत थी। चारों पेशेंट्स को एम.डब्ल्यू. वैक्सीन की 0.3एम.एल. दवा का इंजेक्शन लगातर 3 दिनों तक दिया गया और पया कि पेशैट्स पर वैक्सीन का इस्तेमाल बिल्कुल सुरक्षित है।
पी.जी.आई. के डाक्टरों की मानें तो इस दवा का इस्तेमाल पहले कुष्ठ, तपेदिक और निमोनिया ग्रस्त पेशैट्स पर भी किया गया था और उनमें भी दवा के इस्तेमाल को सुरक्षित पाया गया था। अब कोरोन के पेशंट्स पर भी दवा सुरक्षित पाई गई है। पी.जी.आई. चंडीगढ़ के अलावा कोरोना पेशेंट्स पर इस दवा का ट्रायल ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल साइंस (एम्स) दिल्ली और भोपाल में भी किया जा रहा है। पी.जी.आई. के डायरैक्टर प्रो. जगतराम का कहना है कि कोरोना दवा के ट्रायल के लिए डाक्टरों की टीम काम शुरू कर चुकी है और 4 पेशैट्स पर दवा के इस्तेमाल के बेहतर नतीजे सामने आए हैं, जल्द ही दवा के ज्यादा पेशेंट्स पर इस्तेमाल के बल भी शुरू किए जाएंगे।
वीडियो देखें:-
6 मरीजों पर किया गया परीक्षण:-
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों पर डॉक्टरों ने लगातार तीन दिन तक यह दवा प्रयोग की और पाया गया कि मरीज पर वैक्सीन का इस्तेमाल बिल्कुल सुरक्षित और सकारात्मक है। बता दें कि इस दवा का इस्तेमाल पहले कुष्ठ, तपेदिक और निमोनिया ग्रस्त पेशेंट्स पर भी किया गया था और उनमें भी दवा के इस्तेमाल को सुरक्षित पाया गया था। अब कोरोना के पेशेंट्स पर भी दवा सुरक्षित पाई गई है।
6 कोरोना पेशेंट हुए स्वस्थ:-
पी.जी.आई.पलमोनरी विभाग से अध्ययनकर्ता प्रो. रितेश अग्रवाल का कहना है कि 6 ऐसे पेशैंटस को सेफ्टी'ट्रायल के लिए चुना गया था, जिन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। वायरस जब पेशेट्स पर आक्रमण करता है तो उनके शरीर के डिफेंस सैल्स सक्रिय हो जाते हैं और वायरस से लड़ने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। ऐसे में कुछ पेशेंट्स के शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है। डिफैस सैल्स का बुरा प्रभाव भी शरीर पर आने लगता है। ऐसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पेशेंट को इयुनोमोडुलेटर दवा दी जाती है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को कंट्रोल कर सके । पेशेंट्स के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता सिर्फ वायरस से लड़े और खुद के शरीर की रक्षा करे इसलिए पेशेंट्स को एम.डब्ल्यू. वैक्सीन के इंजैक्शन लगाए गए इंजैक्शन के बाद सभी पेशेंट्स ठीक हो गए और दवा के सेफ्टी' ट्रायल में सफलता मिली। आगे के ट्रायल में देखा जाएगा कि दवा के बाद पेशेंट्स को इलाज के दौरान कितनी ऑक्सीजन, कितने दिन के लिए बैंटिलेटर की जरूरत पड़ती है? एक पेशेंट को दवा दी जाएगी जबकि दूसरे पेशेंट का दवा के बगैर दूसरे तरीके से इलाज का असर देखा जाएगा।
अब चैक करेंगे, कितनी डोज से जल्दी ठीक होंगे पेशेंट्स:-
पलमोनरी विभाग के एच.ओ.डी. प्रो. दिगंबर बेहरा का कहना है कि 'सेफ्टी' ट्रायल पहले भी कई पेशेंट्स में किए जा चुके हैं। उसके बाद ज्यादा पेशेंटस में दवा के असर को देखना भी जरूरी है। एक पेशेंट को ठीक होने में कितने दिन लगते हैं, पेशेंट्स में कितनी दवा की डोज देना ठीक है, यह ट्रायल पूरे होने के बाद ही पता चलता है।
भारत सरकार ने PGI चंडीगढ़ को चुना था:-
पिछले सप्ताह ही पीजीआई चंडीगढ़ को भारत सरकार ने कोरोना वायरस वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए चुना था। काउंसिल ऑफ साइंस एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च (CSIR) ने कोरोना वायरस पर कुष्ठ रोग में इस्तेमाल होने वाली वैक्सीन माइकोवैक्टेरियम डब्ल्यू (MW) का क्लीनिक ट्रायल की मंजूरी दी थी।
एम्स दिल्ली और भोपाल में भी जारी परीक्षण:-
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ ने भारत सरकार के विश्वास बरकरार रखा है। अगर इसको सरकार से मंजूरी मिल जाती है तो आने वाले दिनों में यह वैक्सीन कोरोनो के मरीजों पर और जगहों पर भी आजमाया जाएगा। CSIR गुजरात की फार्मा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड के साथ मिलकर MW वैक्सीन का कोरोना वायरस पर क्लीनिकल ट्रायल आगे भी जारे रहेगी। इस क्लीनिकल ट्रायल में PGI चंडीगढ़ के साथ दिल्ली एम्स और भोपाल के एम्स को भी मंजूरी मिली है। पीजीआई चंडीगढ़ के अलावा कोरोना मरीजों पर इस दवा का ट्रायल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैडिकल साइंस (एम्स) दिल्ली और भोपाल में भी किया जा रहा है। चंडीगढ़ के पीजीआई में इस समय कोरोना के 12 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Wednesday, April 22, 2020

4/22/2020 04:49:00 PM

COVID19: जून से शुरु होगा आराम आना, सितंबर में मिलेगी राहत

जांलधर (पंजाब): आज से लगभग दो वर्ष पूर्व दिसंबर, 2018 में हुए एक ज्योतिष सम्मेलन के दौरान दिल्ली के आचार्य लोकेश धमीजा ने पंजाब केसरी के कुंडली टी.वी की ओर से लिए गए एक साक्षात्कार में बताया था की 2019 के अक्टूबर या नवंबर में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। जो कोरोना नामक महामारी के रूप में हमारे सामने है। न्यूमेरोलॉजी यानि अंक ज्योतिष के हिसाब से साल 2019 ज्यूपिटर को रिप्रेजेंट करता था। नवंबर, 2019 के बाद चाइना से इस वायरस का आरंभ हुआ। उन्होंने ये भी बताया था की 2019 में आने वाले 6 ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी भारतवासियों के साथ-साथ सारे संसार को झेलना पड़ेगा। न्यूमेरोलॉजी के हिसाब से 2020 का जो टोटल है वो 4 बनता है, जो राहु को रिप्रेजेंट करता है। राहु के बारे में कहा जाता है की ये सदा रहस्यमयी बीमारियां देता है। शुरूआत में ये छोटी लगती हैं लेकिन बाद में गंभीर हो जाती हैं। कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी भी आरंभ में नार्मल सर्दी-जुकाम जैसी ही लगती है। धीरे-धीरे इसकी जड़े इतनी गहरी हो जाती हैं की व्यक्ति जीवन जीने के लिए सांसों का मोहताज हो जाता है। 2020 में ग्रहों के फेरबदल होने से मार्च के महीने में गुरु चण्डाल योग का निर्माण हुआ है। इस दौरान सांस से रिलेटिड समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। लॉकडाउन भी मार्च के महीने से आरंभ हुआ। अप्रैल में  जैसे चल रहा है, वैसे ही चलेगा।  
आचार्य लोकेश धमीजा ने 2020 में फिर से बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है की बुध और राहु के प्रभाव से भारत में वीराने वाली सिच्युएशन आ सकती है। दंगे भी हो सकते हैं। जून में थोड़ा आराम आएगा। सितंबर से हालात में सुधार आना आरंभ होगा। मंगल और राहु का प्रभाव बढ़ जाएगा। जिसके चलते अन्य समस्याओं से रुबरू होना पड़ेगा। अक्टूबर में सरकार को कोरोना से भी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संभव है आने वाले साल 2021 से सब ठीक होना आरंभ हो जाएगा।

Saturday, February 29, 2020

2/29/2020 07:20:00 AM

पत्‍नी ने पति को ही करवा दी 3 महीने की जेल रेप का लगया आरोप और 50 लाख रुपए ठगे, यह था मामला

पंजाब। फिरोजपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक पत्‍नी ने अपने ही पति को जेल करवा दी, उससे पैसे भी ऐंठ लिए और उस पर बलात्‍कार का केस भी दर्ज करवा दिया। हालांकि अब हालात पति के हक में हो गए हैं। पत्‍नी सहित उसके मायके के 8 लोगों पर केस दर्ज हो गया है। जानिये क्‍या है यह मामला।
यह है पूरा घटनाक्रम:-
फिरोजपुर के सदर थाना अंतर्गत खाई फेमेके के एक युवक को कनाडा में वर्क परमिट दिलाकर बसाने का लालच देकर पत्नी ने कनाडा में तीन माह की जेल करवाई और थोड़े-थोड़े करके पचास लाख रुपये की ठगी कर ली। पत्नी ने जान से मारने की धमकियां देने और बलात्कार के आरोप लगाए थे। पीड़ित ने किसी तरह से भारत लौटने पर अपने साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस को शिकायत दी तो पत्नी सहित उसके मायके वालों के 8 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
रिश्‍ते की बुनियाद में था महंगा खर्च:-
खाई फेमेके निवासी प्रभदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका ब्याह घल्लखुर्द की रहने वाली हरजीत कौर के साथ कुछ साल पहले हुआ था। विवाह से पहले ही हरजीत कौर ने कनाडा जाने की तैयारी कर रखी थी। शादी होने के बाद हरजीत कौर ने आइलट्स की और छह बैंड हासिल किए। जिसके बाद उसने अपनी तरफ से पैसों का इंतजाम करके हरजीत कौर को कनाडा भेज दिया। इस सारे काम में उसने लाखों रुपये खर्च कर दिए। वीजा लगवाने से लेकर कनाडा में रहने, खाने पीने आदि सारा खर्च उसने उठाया। हरजीत कौर कनाडा चली गई तो वहां पर उसने उसे अपने साथ सैट्ल करने की बात कही।
कनाडा में हुए झगड़े, रेप का केस लगा:-
प्रभदीप ने बताया कि कुछ समय बाद वह कनाडा गया तो वहां पर हरजीत ने उसके साथ झगड़ा किया, जिसके बाद वह भारत लौट आया। फिरोजपुर आकर उसने अपने मां-बाप को सारी बात बताई तो उन्होंने हरजीत कौर के घरवालों को इस बारे में बताया। तब हरजीत कौर के घरवालों ने प्रभदीप को समझाया और कहा कि हरजीत कौर के कनाडा में सैटल होने के साथ ही वह उसे भी अपने साथ कनाडा में सैटल कर लेगी और उसे कनाडा में वर्क परमिट दिलवा देगी। प्रभदीप ने बताया कि दूसरी बार वह फिर से कनाडा चला गया, लेकिन इस बार हरजीत कौर ने उसके साथ झगड़ा ही नहीं किया, बल्कि उस पर जान से मारने की धमकियां देने और बलात्कार का केस बनाकर उसे कनाडा पुलिस के हवाले करवा दिया, जिसके चलते कनाडा पुलिस ने उसे तीन माह तक कनाडा की जेल में रखा।
भारत लौटकर खोला मोर्चा:-
किसी तरह से प्रभदीप जेल से बाहर आया और उसने भारत लौटकर पत्नी हरजीत कौर और मायके वालों के आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। प्रभदीप ने बताया कि हरजीत और उसके घरवालों ने आइलट्स करवाने, वीजा, कनाडा भेजने आदि में उससे 50 लाख तक रुपये लिए गए और हरजीत कौर जब कनाडा पहुंच गई तो सभी लोग उसे ही आंखें दिखाने लगे। इस तरह से हरजीत कौर व उसके घरवालों ने उसके साथ धोखाधड़ी की। मामले की जांच कर रहे गुरप्रीत हांडा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
ये बनाए गए धोखाधड़ी के आरोपित:-
सदर पुलिस की तरफ से धोखाधड़ी करने के आरोप में आठ लोगों को नामजद किया गया है। इनमें गांव कैलाश थाना घल्लखुर्द निवासी हरजीत कौर, सुच्चा सिंह, सुखबीर कौर, हरविंद्र सिंह और चक्क साहू जिला फरीदकोट निवासी अमनदीप कौर व बलजिंद्र सिंह, गांव बोहड़ी श्री मुक्तसर साहिब निवासी गुरजीत कौर और उसके पति गुरलाल सिंह शामिल है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Saturday, February 22, 2020

2/22/2020 06:26:00 PM

चर्च की नन ने बिशप फ्रैंक्रो पर लगाया 2 साल तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप

जालंधर (पंजाब)। पंजाब के जालंधर में रोमन कैथोलिक चर्च के पूर्व प्रमुख बिशप फ्रैंको पर केरल की एक और नन ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। इससे पहले फ्रैंको मुलक्‍कल पर केरल की ही ए‍क नन यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। उनके अनुसार मुलक्‍कल ने उनके साथ 2014 से 2016 तक यौन उत्‍पीड़न किया था। मुलक्‍कल इस केस में जमानत पर चल रहे हैं।
फ्रैंको मुलक्‍कल पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाने वाली दूसरी नन मुलक्‍कल पर चल रहे यौन उत्‍पीड़न के केस की 14वीं गवाह है। वह उसने पुलिस को दिए बयान में मुलक्‍कल को आरोप लगाया है कि वह उसे वीडियो कॉल करता था और उनसे आपत्तिजनक बातें करता था। नन के अनुसार फ्रैंको मुलक्‍कल ने उसके साथ 2015 से 2017 के बीच यौन उत्‍पीड़न किया।
दूसरी नन के अनुसार मुलक्‍कल उससे केरल के एक कॉन्‍वेंट में भी मिला था, जहां उसके साथ दुर्व्‍यवहार किया गया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई केस नहीं दर्ज किया है क्‍योंकि नन की ओर से इसकी कोई शिकायत नहीं की गई है।
बता दें कि पहले मामले में मुलक्‍कल को पुलिस ने 21 सितंबर, 2018 को गिरफ्तार किया था। हालांकि इसके बाद उसे 16 अक्‍टूबर 2018 को ही जमानत मिल गई थी। केरल पुलिस ने मामले में उसके खिलाफ 1400 पेज की चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में 83 गवाहों के नाम थे। इस केस के सामने आने के बाद फ्रैंको मुलक्‍कल को जालंधर में रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था।

Wednesday, February 19, 2020

2/19/2020 11:00:00 AM

दिनदहाड़े डकैतों ने बंदूक की नोक पर 20 मिनट के अंदर लूटा फाइनेंस कंपनी का 30 किलो सोना

लुधियाना, (पंजाब)। औद्योगिक शहर लुधियाना में चार हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े एक वित्तीय सेवा कंपनी से बंदूक की नोक पर 30 किलोग्राम सोना लूट लिया. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि गिल रोड पर इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड (IIFL) कंपनी में सुबह 11 बजे के आसपास डकैती की सूचना मिली. यह वारदात सीसीटीवी में भी दर्ज हुई है. चोरी के दौरान बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारियों को रस्सी से बांध दिया और 20 मिनट के अंदर ही करोड़ों रुपये का सोना लूटकर फरार हो गए. लूटे गए सोने की कीमत 12 करोड़ रुपये है.
बता दें, जहां पर अपराध हुआ, इसके ठीक सामने एक अपराध जांच एजेंसी का कार्यालय है. पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि जब बदमाश भाग गए, तब IIFL स्टाफ ने अलार्म बजाया. घटना के समय कार्यालय में पांच कर्मचारी मौजूद थे और कोई ग्राहक नहीं था. पिछले 20 दिनों में लुधियाना में हुई यह दूसरी बड़ी डकैती है. 29 जनवरी को चार हथियारबंद हमलावरों ने वी. के. ज्वेलर्स से दो किलो सोने के आभूषण लूट लिए थे.

Monday, February 17, 2020

2/17/2020 08:18:00 AM

AK-47 से गोली मारकर पुलिसकर्मी ने पत्नी और ससुराल के तीन लोगों को उतारा मौत के घाट

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के एक सिपाही ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। कुलविंदर सिंह ने मोगा जिले के धरमकोट ब्लॉक के सैद जलालपुर गांव में एके-47 राइफल से अपनी पत्नी और अपने ससुराल के तीन लोगों की शनिवार और रविवार की दरमियानी रात गोली मार दी। तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलविंदर के साले ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में उनके साले की 10 वर्षीय बेटी भी घायल हो गई।
मोगा के सिविल अस्पताल में कांस्टेबल की पत्नी राजविंदर कौर, सास सुखविंदर कौर और साले की पत्नी इंद्रजीत कौर को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि उनके साले जसकरन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसकी बेटी का इलाज चल रहा है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है और धरमकोट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। कुलविंदर को आंसू गैस दस्ते में धरमकोट में तैनात किया गया था और घटना में इस्तेमाल की गई एके-47 राइफल उसके नाम से जारी की गई थी।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, उनका अपने ससुराल वालों के साथ जमीन को लेकर विवाद था, जो मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। पत्नी के साथ कुलविंदर शनिवार को अपने ससुराल पहुंचा था। वह कथित रूप से नशे में था और कुछ समय तक बहस करता रहा, जिसके बाद उसने गुस्से में अपनी राइफल से उन पर फायर किया। मोगा के पुलिस अधीक्षक (जांच) हरिंदरपाल सिंह ने कहा कि जांच की प्रक्रिया चल रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

Sunday, February 16, 2020

2/16/2020 06:03:00 AM

बड़ा हादसा, स्कूल वैन में आग लगने से चार छात्र जिंदा जले, 12 छात्र थे सवार

चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को ले जा रही मिनी वैन में आग लग जाने की घटना से चार छात्र जिंदा जल गए। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार बने छात्रों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है।
12 में से 8 को बाहर निकाला, 4 जिंदा जले
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा लोंगोवाल-सिदसामचार रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वैन में 12 बच्चे थे। जब गाड़ी में आग लगी तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने आठ बच्चों को बाहर निकाल लिया। हालांकि चार बच्चे अंदर ही फंसे रह गए, जिससे उनकी जलकर मौत हो गई।
हादसे का शिकार हुए चारों बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच में है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चे स्कूल से वापस घर लौट रहे थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि वैन के चालक ने आग लगने पर दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन असफल रहा।
हादसे का शिकार हुए बच्चे लोंगोवाल स्थित सिमरन पब्लिक स्कूल के थे। जिला मुख्यालय संगरूर से 20 किलोमीटर की दूरी पर यह दुर्घटना हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश ने मीडिया से कहा कि वैन में आग लगने की घटना किन कारणों से हुई, इसकी अभी जांच चल रही है।
सीएम कैप्टन अमरिंदर ने दिए मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश:-
इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पूरी घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘संगरूर में स्कूल वैन में लगी आग में चार बच्चों की मौत की खबर को सुनकर दुखी हूं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। संगरूर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और मैंने मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।’
प्रिंसिपल, स्कूल मैनेजमेंट, वैन चालक-ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
घटनास्थल पर पहुंचे डेप्युटी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल, मैनेजमेंट, वैन के चालक और मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया, 'प्राथमिक जांच में पता चला है कि वैन बहुत पुराने मॉडल की और खस्ता हालत में थी। परिवहन अधिकारी के अनुसार वैन को अवैध रूप से चलाया जा रहा था। अगर इसमें परिवहन विभाग के किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Friday, February 14, 2020

2/14/2020 07:44:00 AM

इस हाल में है पुलवामा शहीद का परिवार, पढ़ें- सरकारी वादे और हकीकत की कहानी

मोगा (पंजाब)। पिछले साल पुलवामा हुए आतंकी हमले में पंजाब के चार जवान शहीद हुए थे। इन्हीं में से एक जवान थे मोगा जिले के गांव गलोटी के जैमल सिंह। शहादत के बाद पंजाब सरकार की ओर से किए वादे अभी अधूरे हैं। सरकार ने पॉलिसी के अनुसार शहीद के परिजनों को 12 लाख रुपये, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, यादगारी गेट और स्टेडियम बनाने का वादा पूरा नहीं हो सका। आइए हमले के एक साल बाद जानते हैं शहीद के परिवार का दर्द...जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले के दौरान मोगा के कस्बा कोटइसे खां के गांव गलोटी का रहने वाले सिपाही जैमल सिंह भी शहीद हो गए थे। जैमल सिंह का जन्म 26 अप्रैल 1974 को गांव गलोटी में ही हुआ था। जसवंत सिंह के बेटे जैमल सिंह 23 अप्रैल 1993 को सीआरपीएफ में भर्ती हुए। सुखजीत कौर से शादी के करीब 16 साल के बाद उन्हें एक बेटे की सौगात मिली थी। शहीद जैमल सिंह के पिता जसवंत सिंह ने कहा कि उनके बेटे की शहादत का पंजाब सरकार ने अपमान किया है।सरकार की पॉलिसी के मुताबिक उन्हें 12 लाख रुपये की पूरी राशि नहीं दी गई। सिर्फ 7 लाख रुपये मिले हैं। वहीं बेटे की शहादत के बाद एक बार भी सरकार का कोई भी नुमाइंदा या फिर जिला प्रशासन की ओर से उनके परिवार से कोई संपर्क या फिर शहीद जैमल सिंह की शहादत को समर्पित कोई कार्यक्रम आदि नहीं करवाया। खालसा एड समाजसेवी संस्था की ओर से पांच हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जा रही है। इसके अलावा मोगा की दो समाजसेवी संस्थाएं शहीद जैमल सिंह के माता पिता को 10-10 हजार रुपये पेंशन दे रही हैं।वादा किया गया था कि शहीद जैमल सिंह के बेटे गुरप्रकाश सिंह को पंजाब सरकार के खर्च पर पूरी जिंदगी के लिए पढ़ाई मुफ्त मिलेगी। शहीद जैमल सिंह की पत्नी सुखजीत कौर के अनुसार पंचकूला के दि गुरुकुल स्कूल में पंजाब सरकार ने उनके बेटे की मुफ्त एडमिशन तो कराया लेकिन मासिक फीस नहीं भरी गई। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने ही बेटे गुरप्रकाश सिंह को ताउम्र मुफ्त शिक्षा देने का फैसला ले लिया। सुखजीत कौर का कहना है कि सांसद भगवंत मान ने उनके घर आकर वादा किया था कि वह गांव गलोटी में शहीद जैमल सिंह के नाम से एक खेल स्टेडियम और कस्बा कोटइसे खां में यादगारी गेट बनवाएंगे। इन वादों में से कोई भी पूरा नही हुआ।  
सरकार ने सिर्फ 7 लाख भेजे: डीसी
मोगा के डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस का कहना है कि शहीद जैमल सिंह की शहादत के बाद उनकी ओर से फाइल बनाकर पंजाब सरकार को भेज दी गई थी। सरकार की पॉलिसी मुताबिक 12 लाख के बजाय सात लाख रुपये ही परिवार के लिए भेजे गए। अब बाकी के पांच लाख अभी तक क्यों नहीं भेजे गए, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। डीसी ने कहा कि वह चंडीगढ़ में उच्चधिकारियों से इस मामले संबंधी बातचीत करेंगे। वहीं स्टेडियम और गेट बनाने के वादे पर डीसी ने कहा कि नेताओं के वादे उनके अपने हैं, इसमें जिला प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Wednesday, January 29, 2020

1/29/2020 05:44:00 PM

सिंघम के नाम से फेमस DSP ने दरवाजा खोलने में देरी के चलते अपनी पत्नी को मार दी गोली

चडीगढ़ (पंजाब)। पुलिस में सिंघम के नाम से चर्चित डीएसपी अतुल सोनी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. सोनी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी सुनिता सोनी पर गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की.
क्या हुआ उस रात:-
ये घटना शनिवार रात की है. अतुल सोनी देर रात करीब ढाई बजे एक पार्टी से घर लौटे थे. पत्नी ने घर का दरवाजा काफी देर से खोला. इस बात से डीएसपी सोनी इतने नाराज़ हो गए कि उन्होंने पत्नी पर गोली चला दी. हालांकि गोली उनकी पत्नी को नहीं लगी. कहा जा रहा है कि गोली सिर के ऊपर से निकल गई और पत्नी बाल-बाल बच गईं.
पत्नी ने दिए सबूत:-
हमले के बाद डीएसपी की पत्नी ने मोहाली के थाना फेज-8 में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि अतुल सोनी ने गोली अपनी सर्विस रिवाल्वर से नहीं, बल्कि अवैध रिवॉल्वर से चलाई. सोनी की पत्नी ने पंजाब पुलिस को घटना में इस्तेमाल हथियार और कारतूस भी सौंप दिए हैं. अतुल सोनी फिलहाल फरार है.
DSP का विवादों से पुराना नाता रहा है:-
पंजाब के इस सिंघम का विवादों से पुराना नाताबता दें कि अतुल सोनी कई पंजाबी फिल्म और वीडियो में भी काम कर चुके हैं और बॉडी बिल्डिंग में भी पंजाब पुलिस का चर्चित चेहरा रहे हैं. सोनी पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं. जून 2012 में उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. मार्च 2013 में सोनी के खिलाफ फिरौती और किडनैपिंग का मामला दर्ज हुआ था. इतना ही नहीं पिछले साल मार्च में सोनी के बेटे को एक रोड एक्सिडेंट के मामले में गिरफ्तार किया गया था. आरोप था कि उसकी गाड़ी से एक एनआराई की मौत हो गई थी.

Thursday, December 26, 2019

12/26/2019 03:25:00 PM

अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति को नशे का ओवरडोज दिया नहीं मरा तो हासिये से काटकर नदी में फेंका

तरनतारन (पंजाब)। सभरां गांव में अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति सोना सिंह को पत्नी ने प्रेमी और उसके साथ मिलकर पहले अगवा किया फिर नशे का ओवरडोज देकर मारने की कोशिश की। नहीं मरा तो उसे हासिये से काट डाला और शव को हरिके दरिया (नदी) में बहा दिया। घटना 2 दिसंबर 2018 की है।
घटना के 18 दिन बाद ही यानी 20 दिसंबर 2018 को सोना सिंह की बहन की शिकायत पर भिखीविंड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। लेकिन मामले में एक साल बाद पुलिस ने सोना सिंह की पत्नी, उसके प्रेमी और उसके एक दोस्त को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने सोना सिंह की हत्या से जुड़े कई खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी की निशानदेही पर पति का बटुआ, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। एसपी इन्वेस्टीगेशन जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि भिखीविंड के एएसआई चरन सिंह को सभरां निवासी हरजीत कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके भाई सोना सिंह का 12 साल पहले मंदीप कौर निवासी दियालपुरा के साथ विवाह हुआ था।
दोनों एक साथ मेहनत मजदूरी का काम करते थे। उसकी भाभी मंदीप कौर के चाल चलन ठीक नहीं था। इसके चलते उसकेे भाई अौर भाभी के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। उसने अपनी भाभी को बहुत समझाया। उसकी भाभी मंदीप कौर के वरिंदर सिंह उर्फ गोल्डी निवासी किरतोवाल के साथ अवैध संबंध थे जो लेबर का काम करता है। उसका भाई उसे इस काम से रोकता था जिसके कारण वह उसके भाई के साथ झगड़ा करती थी।
कई बार कर चुकी थी हत्या की कोशिश:-
करीब 1 साल से उसका भाई लापता है जिसके बारे में उसकी भाभी सच नहीं बता रही है। उसने पुलिस को बताया कि उसे पूरा यकीन है कि उसकी भाभी मंदीप कौर, वरिंदर सिंह गोल्डी व गुरविंदर सिंह उर्फ गोविंदा ने मिलकर उसके भाई को कोई नशीली चीज देकर उसका कत्ल करके उसके शव को खुर्द बुर्द कर दिया है। एसपी वालिया ने बताया कि मामले की बरीकी से पूछताछ करने पर पता चला कि मंदीप कौर रास्ते का रोड़ा बन रहे अपने पति सोना सिंह को पहले भी मारने का कई बार प्रयास कर चुकी थी।
बहन ने भाभी पर पहले ही जता दी थी हत्या करने की आशंका, अब पकड़े गए:-
सोनी सिंह की हत्या के बाद उसकी बहन ने हत्या में भाभी का हाथ होनेकी आशंका जता दी थी। बहन ने कहा था कि भाभी के प्रेमी और उसके दोस्त की मदद से अगवा करके उसके भाई को नशीली चीज खिलाकर मारा है। लेकिन पुलिस को हत्या का खुलासा करने में 1 साल लग गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने दातर से कत्ल किया और उसके शव को हरिके दरिया में फेंक दिया। इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि हरजीत कौर के बयान पर मामला दर्ज करके उक्त तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके उनका तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया है।