सोनीपत (हरयाणा)। रिश्ते में देवर-भाभी लगने वाले महिला और 19 वर्षीय छात्र ट्रेन के आगे कूद गए जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई. वहीं युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी.
बता दें कि गढ़ी सराय निवासी नीलम (26) जेल में बंद अपने पति से मिलने आई थी. बाद में नीलम व उसके पति के मामा के लड़के रोहित (19) ने रोहतक फ्लाइओवर के पास ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहा पहुंचे थे. सूचना के बाद जीआरपी ने शव नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं. मामले की सूचना दोनों के परिजनों को दी गई है. जीआरपी थाना प्रभारी रामफल का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
