टेक डेस्क। दिल्ली, मुंबई और हरियाणा जैसे खई राज्य इस समय वायु प्रदूषण की चपेट में हैं। वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से को इससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कईयों की आंखों में जलन हो रही है तो कई लोगों को सर्दी और खासी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। दिल्ली-एनसीआर में कई स्कूलों को भी बंद किया गया है।
इन शहरों में प्रदूषण का स्तर सामन्य से भी कहीं ज्यादा ऊपर पहुंच गया है। इससे लोगों के स्वास्थ्य को बहुत नुकसान हो रहा है और इससे उन्हें अस्थमा और स्ट्रोक जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इस रिपोर्ट हम आपको लिए पांच एप्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने शहर के वायु गुणवत्ता के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। आइए जानते हैं...इस डिवाइस से जांची जाती है हवा की गुणवत्ता
हवा की गुणवत्ता को एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी (AQI) के जरिए जांचा जाता है। यह डिवाइस थर्मामीटर की तरह काम करती है। यह डिवाइस तापमान की जगह हवा में मौजूद प्रदूषण कणों की जानकारी देता है। इसके साथ ही लोगों को इससे हवा में पॉल्यूशन समेत ऑक्सीजन और नाइट्रोजन की भी जानकारी मिलती है। एक्यूआई इन पांच बड़े पॉल्यूटेंट को करता है ट्रैक :-
ग्राउंड लेवल ओजोन
कार्बन मोनोऑक्साइड
सल्फर डाईऑक्साइड
नाइट्रोजन डाईऑक्साइड
एयरबॉर्न पार्टिकल
नोट : स्मॉग पॉल्यूशन एक तरह का एयर पॉल्यूशन है, जो ग्राउंड लेवल ओजोन और हवा में मौजूद धूल के कणों की वजह से होता है। इससे विजिबलिटी कम हो जाती है।
यूजर्स इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एपल के एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Safar air ऐप्प:-
सफर एप को खास पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बनाया है। यूजर्स इस एप के जरिए आस-पास के इलाके के प्रदूषण के स्तर को जांच सकेंगे। वहीं, यूजर्स को इस एप में हिंदी, मराठी और गुजराती भाषा का भी सपोर्ट मिलेगा।
Air Visual एप:-
यह एप यूजर्स को 10 हजार से ज्यादा शहरों के रियल-टाइम में एयर पॉल्यूशन और मौसम की जानकारी देता है। इसके साथ ही यूजर्स को इस एप में प्रदूषण से बचने के टिप्स भी मिलेंगे। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर की ओर से बेस्ट ऑफ 2018 का अवार्ड मिला है। यह एप अगले सात दिन के मौसम के बारे में जानकारी दे सकता है।
Air quality by Plume Labs एप:-
लोग इस एप के जरिए एयर रिपोर्ट के साथ प्रदूषण के स्तर की जांच कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स को घंटे के हिसाब से हवा में प्रदूषण की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी। इसके अलावा यह एप लोगों को पॉल्यूशन कम होने की जानकारी भी देगा। इसे गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Apple Maps:-
एपल का मैप अपने यूजर्स को मौसम के साथ प्रदूषण की जानकारी भी देता है। पॉल्यूशन की जानकारी हासिल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले मैप्स में नीचे जाकर Temprature ऑप्शन पर टैप करना पड़ेगा। इसके बाद सटीक जानकारी मिल जाएगी।
