Breaking

Tuesday, November 12, 2019

इस शख्स ने अनोखे तरीके से किया प्रेमिका को प्रपोज, देखकर लड़की भी हो गई हैरान कही यह बात

फीचर डेस्क। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अपने चाहने वाले को प्रपोज करने के लिए अनोखे तरीके अपनाते हैं। यूके में भी एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया और वो भी ऐसे अनोखे तरीके से कि शायद ही ऐसा कभी किसी ने किया हो। दरअसल, शख्स ने इंग्लैंड के 'गॉड्स ऑफ इंक टैटू स्टूडियो' जाकर अपनी छाती पर एक टैटू गुदवाया, जिसपर अंग्रेजी में लिखा था, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी'। सिर्फ यही नहीं, साथ में 'हां या ना' जवाब के लिए भी दो अलग-अलग खाने बने हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब शख्स यह अनोखा टैटू बनवाकर अपनी गर्लफ्रेंड के पास आया तो उसे देखकर वह भी हैरान रह गई। हालांकि बाद में लड़की ने 'हां' वाले खाने पर टिक किया और अपने ब्वॉयफ्रेंड के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। इस अनोखे टैटू को बनाने वाले आर्टिस्ट जुरिस जुरिसन ने बताया कि यह प्रपोजल अनोखा था। यह बिल्कुल वैसा ही था, जैसे स्कूलों में लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को प्रेम पत्र लिखते थे और फिर उनसे जवाब मांगते थे।