इंदौर/(मध्यप्रदेश)। इंदौर में चार नाबालिक युवकों द्वारा एक युवक के साथ अप्रकृतिक कृत्य (दुष्कर्म) किये जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के आक्रोशित लोगो ने भागीरथपुरा पुलिस चौकी का घेराव किया, आक्रोशित भीड़ आरोपियों का इलाके में जुलुस निकलवाना चाहती थी, बड़ी मशक्क्त के बाद भीड़ को समझा देने के बाद मौके से रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार रात भागीरथ पुरा में रहने वाले एक युवक को उसके घर से कुछ युवक साथ ले गए थे और जबरदस्ती कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। युवक ने घर पहुँच कर वारदात के बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, परिजनों से जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर , हुलिया के आधार पर आरोपियों की शिनाख्ती की , जिसके बाद नाबालिक चार आरोपियों को देर रात करीब तीन बजे हिरासत में ले लिया,आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग चौकी पहुंचे और आरोपियों का इलाके में जुलूस निकालने की मांग करने लगे, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भी नाबालिग है मौके पर बढ़ती भीड़ को देख आरोपियों को चौकी के एक कमरे में बंद करना पड़ा। उसके बाद जैसे तैसे पुलिस ने भीड़ को समझा बुझा कर रवाना किया।
